हिन्दी

2024 तुला राशि कैरियर (Tula Rashi) वार्षिक राशिफल

2024 तुला राशि कैरियर (Tula Rashi) वार्षिक राशिफल

2024 में तुला राशि का कैरियर एवं व्यावसायिक भविष्यफल

कैरियर एवं व्यवसाय 2024 तुला राशि

2024 तुला राशि कैरियर राशिफल एवं व्यापार राशिफल – वर्ष का पहला तिमाही

1 जनवरी 2024 से 31 मार्च 2024: वर्ष 2024 में कार्य तथा कारोबार को उच्च करने की दिशा में सतत् अग्रसर  रहेंगे। फलतः अपेक्षाओं के अनुरूप लाभांश मिलता रहेगा। यदि नौकरी की तलाश में हैं चाहे वह निजी संस्थान हो या फिर सरकारी उपक्रमों की बातें हो सितारों की चाल नियुक्ति हेतु नियुक्ति पत्र दिला सकती है। अतः पूरे आत्मविश्वास के साथ संबंधित क्षेत्रों में प्रदर्शन करने से न चूके। अपनी कार्मिक एवं व्यापारिक क्षमताओं को उच्च करने की दिशा में सतत् अग्रसर रहे। इस दौरान किसी योजना के संदर्भ मे ंदूर-दराज की यात्रा में जा सकते है। तथा संबंधित अधिकारियों के साथ परस्पर लाभ के समझौतें में हस्ताक्षर होने के प्रबल योग बन रहे। वर्ष 2024 के जनवरी महीने में नौकरी पेशा के क्षेत्रों में पदोन्नति और वांछित सफलता रहेगी। हालांकि किसी भी विरोधी एवं ऐसे व्यक्ति से बचने की जरूरत रहेगी। जो नीचा दिखाना चाहते हैं। वर्ष 2024 फरवरी महीने में हालांकि आजीविका से जुड़े कामो को हल करने में इधर-उधर की भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान कुछ लंबित कामों को पूरा करने में अनूठा सहयोग मिलता हुआ रहेगा। हालांकि विरोधी पक्ष यानी राशि स्वामी का संचरण गुरू की राशि में होने कारण सतर्क होकर चलने की जरूरत रहेगी। मार्च 2024 में लंबे समय से रूके हुए कामों को पूरा होने के आसार रहेंगे। व्यवसाय से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए अपने ज्योतिषी से मार्गदर्शन प्राप्त करे।

2024 तुला राशि कैरियर राशिफल एवं व्यापार राशिफल – वर्ष का दूसरा तिमाही

1 अप्रैल 2024 से 30 जून 2024: वर्ष 2024 में कार्य एवं कारोबार को उच्च करने के योग रहेंगे। फलतः संबंधित नौकरी पेशा के क्षेत्रों में सम्मान मिलता रहेगां। यदि आप फिल्म, कला, खेल, अभिनय एवं नाट्य तथा मंचन एवं सकारात्मक कार्यों से जुड़े हैं। तो सितारों की चाल सुखद एवं शानदार परिणामों की सौगात को देने वाली रहेगी। वर्ष 2024 के अप्रैल महीने में संबंधित अधिकारियों के साथ इस वर्ष किसी खास एवं जरूरी योजनाओं में सहमति होने से उत्साह बना हुआ रहेगा। यदि आप रोजगार की तलाश में हैं, तो प्रयासों को जारी रखें। वांछित किस्म की सफलता रहेगी। यदि आप नौकरी की तलाश में है तो सफल रहेंगे। मई महीने में राशि स्वामी का गोचर स्वग्रही होने के कारण आजीविका के क्षेत्रों में खुश खबरी रहेगी। बहुत सम्भव हैं संबंधित संस्था के द्वारा आपका मानदेय बढ़ाया जा सकता है। यानी पदोन्नति किया जा सकता है। जून 2024 में कार्य एवं व्यापार को लेकर अधिक भाग-दौड़ करनी पडे़गी। इस दौरान विरोधी कुछ परेशान कर सकते हैं। अतः सावधानी रखें, तो वर्ष के यह महीने आपके लिए बहुत ही खास रहेंगे।

2024 तुला राशि कैरियर राशिफल एवं व्यापार राशिफल – वर्ष का तीसरा तिमाही

1 जुलाई 2024 से 30 सितम्बर 2024: वर्ष 2024 में आजीविका से जुड़े कामों को पूरा करने में सतत् प्रगति के मौके रहेंगे। लिहाजा अपने स्तर पर प्रयासों को कमजोर न करे। यदि किसी संस्था के मध्य कार्य एवं व्यापार को अंतिम रूप देने की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं। तो सितारों की चाल सुखद एवं शानदार परिणामों की सौगात को देने वाली रहेगी। यदि नौकरी की तलाश में हैं, तो सितारों की चाल सुखद परिणामों की सोगात को देने वाली रहेगी। वर्ष 2024 के इन महीनों में सितारों की चाल पुनः कार्य तथा व्यापार को बढ़ाने की दिशा में वांछित परिणामों को देने वाली रहेगी। हालांकि संबंधित आजीविका के क्षेत्रों में इस माह कशकमश करनी पड़ सकती है। वर्ष 2024 के अगस्त महीने में आपको कहीं यात्रा तथा अल्पकालिक प्रवास में जाना पड़ सकता है। तथा संबंधित कार्य एवं व्यापार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कई बार विरोधी पक्ष परेशान कर सकते हैं। अतः सावधानी रखें। वर्ष 2024 के सितम्बर महीने में कार्य एवं व्यापार को अंतिम रूप देने की चुनौती उभर सकती है। अतः सावधानी बनाकर चलने में फायदा रहेगा। यदि आप अपने करियर में सफल होना चाहते हैं, तो अपने ज्योतिषी से मार्गदर्शन प्राप्त करे।

2024 तुला राशि कैरियर राशिफल एवं व्यापार राशिफल – वर्ष का चौथा तिमाही

1 अक्टूबर 2024 से 31 दिसम्बर 2024: वर्ष 2024 के इन महीनों में व्यावसायिक योजना सफल रहेगी। हालांकि इन कामो में आपको पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य करने की जरूरत रहेगी। लिहाजा प्रयासों को कमजोर न करें। यानी इस वर्ष जीवकोपार्जन के उद्देश्यों को लेकर आपको भाग-दौड़ करनी पडे़गी। इस दौरान किसी खास व्यक्ति से मुकाल होने के योग रहेंगे। वर्ष 2024 के अक्टूबर महीने में सितारों की चाल सुखद एवं शानदार परिणामों की सौगात को देने वाली रहेगी। फलतः आजीविका के क्षेत्रों में लगातार व्यस्तता रहेगी। यानी वर्ष के यह महीने आपके लिए खास रहेंगे। विशेष रूप से इस वर्ष के मध्य तक आपको सुखद एवं शानदार परिणाम मिलते रहेंगे। वर्ष 2024 के नवम्बर महीने में सितारों की चाल संबंधित सैन्य, सुरक्षा, चिकित्सा, अनुसंधान प्रबंधन तथा सीमेन्ट उद्योग अन्य संबंधित क्षेत्रों में सफलता रहेगी। हालांकि राशि स्वामी का गोचर कई बार तनाव को दे सकता है। ऐसे में संबंधित क्षेत्रों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग में कमी आ सकती है। वर्ष 2024 के दिसम्बर महीने में सितारों की चाल कार्य एवं व्यापार के क्षेत्रों में जिम्मेदारियों को बढ़ाने वाली रहेगी। जिससे आप कई बार परेशान हो सकते है। कुल मिलाकर इस वर्ष सितारों की चाल आजीविका से जुड़े संदर्भो। को साधने में सहायक रहेगी। किन्तु पूरे मन एवं विश्वास के साथ कार्य करें। चाहे वह राजनैतिक एवं सामाजिक जीवन हो या अन्य दूसरे क्षेत्र हो।

यह भी पढ़ें: तुला राशि वित्तीय राशिफल और तुला राशि शिक्षा राशिफल

तुला राशि के जातक नीचे जाकर तुला राशि (चन्द्र राशि) से सम्बंधित वर्ष 2024 की समस्त जानकारियाँ/भविष्यवाणी विस्तृत रूप मे पढ़ सकते है:

2024 तुला राशि की ग्रह स्थितियां

इस वर्ष 2024 में सूर्य 14 …

2024 तुला राशि कैरियर एवं व्यापार राशिफल

2024 के इन महीनों में तुला …

2024 तुला राशि वित्तीय राशिफल

20243 के यह महीने तुला …

2024 तुला राशि प्रेम एवं संबंध

नववर्ष सन् 2024 के यह महीने …

2024 तुला राशि स्वास्थ्य राशिफल

2024 के यह महीने तुला …

2024 तुला राशि शिक्षा राशिफल

2024 के यह माह तुला …

2024 तुला राशि उपयोगी उपाय

वर्ष 2024 के इन महीनों में …