हिन्दी

2024 तुला राशि (Tula Rashi) की ग्रह स्थितियां

2024 तुला राशि (Tula Rashi) की ग्रह स्थितियां

2024 मे तुला राशि के लिए ग्रहों का गोचर

2024 में तुला राशि के लिए ग्रह स्थितियां इस प्रकार रहेंगी

सूर्य

इस वर्ष 2024 में सूर्य 14 जनवरी से सुख भाव गत गोचर करेंगे, 13 फरवरी से सुत भाव गत, 14 मार्च से रोग भावगत, 13 अप्रैल को दारा भावगत, 14 मई से अष्टम भाव गत, 14 जून से धर्म भावगत, 16 जुलाई से कर्म भावगत, 16 अगस्त को आय भावगत, 16 सितम्बर को व्यय गत, 17 अक्टूबर को लग्न भावगत, 16 नवम्बर को धन भावगत, 15 दिसम्बर को पराक्रम भावगत गोचर करेगा।

चंद्र

चंद्र अपने गोचरीय तीव्रता के कारण सवा दो नक्षत्रों अर्थात् एक राशि में लगभग ढ़ाई दिनों पर्यन्त विचरण करते रहते हैं। हमें इसी भॉति राशि चक्र में वर्ष पर्यन्त मेष से मीन पर्यन्त चन्द्र के गोचर क्रम को समझना चाहिये।

मंगल

मंगल इस वर्ष 2024 में,05 फरवरी से सुख भावगत गोचर करेगे। 15 मार्च से सुत भावगत गोचर करेगा। 23 अप्रैल से रोग भावगत गोचर करेगा। 01 जून से दारा भावगत गोचर करेगा। 12 जुलाई से अष्टम भावगत तथा 26 अगस्त से भाग्य भावगत गोचर करेगा। 20 अक्टूबर से कर्म भावगत गोचर करेगा। तथा 06 दिसम्बर को वक्री गति गोचर करेगा।

बुध

बुध ग्रह इस वर्ष 2024 में, 02 जनवरी से मार्गी गोचर करेगा। 07 जनवरी को पराक्रम भावगत गोचर करेगा। 01 फरवरी को सुख भावगत गोचर करेगा। तथा 20 फरवरी को सुत भावगत गोचर करेंगे। 07 मार्च को रोग भावगत गोचर करेगे। 26 मार्च को दारा भावगत गोचर करेगा। 02 अप्रैल को वक्री दारा भावगत गोचर तथा 09 अप्रैल को रोग भावगत गोचर करेगा। 25 अर्पैल को मार्गी तथा 10 मई को दारा भावगत गोचर करेगे। तथा 31 मई को अष्टम भावगत गोचर करेगा। 14 जून को भाग्य भावगत गोचर करेगा। 29 जून को कर्म भाव गत गोचर करेगे। तथा 19 जुलाई को आय भावगत गोचर करेगे। तथा 05 अगस्त को वक्री तथा 22 अगस्त को वक्री कर्म भावगत गोचर करेगे। 28 अगस्त को मार्गी तथा 04 सितम्बर को आय भावगत गोचर करेगा। 23 सितम्बर धन भावगत तथा 10 अक्टूबर को लग्न भावगत गोचर करेगे। 29 अक्टूबर को धन भावगत गोचर करेगे। तथा 26 नवम्बर को वक्री 15 दिसम्बर को मार्गी धन भावगत गोचर करेगे।

गुरू

गुरू वर्ष 2024 में 01मई से अष्टम भावगत गोचर करेगा। तथा 09 अक्टूबर को वक्री अष्टम भावगत गोचर करेगा।

शुक्र

शुक्र वर्ष 2024 में 18 जनवरी को पराक्रम भावगत गोचर करेगा। तथा 12 फरवरी को सुख भावगत गोचर करेगा। तथा 07 मार्च को सुत भावगत गोचर करेगा। तथा 31 मार्च को दारा भावगत गोचर करेगा। 24 अप्रैल से दारा भावगत तथा 19 मई को अष्टम भावगत और 12 जून को भाग्य भावगत गोचर करेगा। 06 जुलाई को कर्म भावगत गोचर करेगा। 31 जुलाई को आय भावगत गोचर करेगा। 24 अगस्त को व्यय भावगत गोचर करेगे। तथा 18 सितम्बर से लग्न भावगत गोचर करेगा। 13 अक्टूबर को धन भावगत गोचर करेगा। तथा 06 नवम्बर को पराक्रम भावगत गोचर करेगे। 02 दिसम्बर को सुख भावगत गोचर करेगा। और 28 दिसम्बर को सुत भावगत गोचर करेगे।

शनि

शनि वर्ष 2024 में 29 जून से वक्री सुत भावगत गोचर करेगा। तथा 15 नवम्बर से मार्गी संचरण करेगा।

राहु

राहु ग्रह वर्ष 2024 में रोग भावगत संचरण करेंगे।

केतु

केतु ग्रह वर्ष 2024 में व्यय भावगत गोचर करेगे।

यह भी पढ़ें: तुला राशि प्रेम एवं संबंध

तुला राशि के जातक नीचे जाकर तुला राशि (चन्द्र राशि) से सम्बंधित वर्ष 2024 की समस्त जानकारियाँ/भविष्यवाणी विस्तृत रूप मे पढ़ सकते है:

2024 तुला राशि की ग्रह स्थितियां

इस वर्ष 2024 में सूर्य 14 …

2024 तुला राशि कैरियर एवं व्यापार राशिफल

2024 के इन महीनों में तुला …

2024 तुला राशि वित्तीय राशिफल

20243 के यह महीने तुला …

2024 तुला राशि प्रेम एवं संबंध

नववर्ष सन् 2024 के यह महीने …

2024 तुला राशि स्वास्थ्य राशिफल

2024 के यह महीने तुला …

2024 तुला राशि शिक्षा राशिफल

2024 के यह माह तुला …

2024 तुला राशि उपयोगी उपाय

वर्ष 2024 के इन महीनों में …