हिन्दी

मीन राशि (Meen Rashi) की सम्पूर्ण जानकारियाँ

मीन राशि (Meen Rashi) की सम्पूर्ण जानकारियाँ

मीन राशि के सामान्य लक्षण एवं गुण  (Meen Rashi General Characteristic)

भौतिक लक्षण : नाटा और मोटा शरीर, हाथ-पांव काफी छोटे होते हैं। केश मुलायम, गोरा रंग, चेहरा कांतियुक्त होता है। सुंदर और आकर्षक, आखें बड़ी-बड़ी, मजबूत गोलाकार कंधे, ठोड़ी में गड्ढ़ा होता है।

अन्य गुण : आकृति अप्रभावशाली होती है, बेचेैन रहते हैं, कल्पनाशील ओर रोमांटिक होते हैं। ईमानदार और मानवीय, कभी शांत तो कभी क्रोधी, अन्य की राय से प्रभावित रहते हैं, आत्म विश्वास में कमी होती है।

अत्याधिक सहानुभूतिपूर्ण, क्षमाशील, दयालु और भरेसेमंद होते हैं। स्वयं की योग्यता को पहचानते है जिसकी वजह से प्रगति में बाधा रहती है। परंपरावादी, अत्याधिक अंधविश्वासी, अकेले रहने वाले, ईश्वर भक्त, पक्के धार्मिक कर्मकांडी होते है। जंतुओं के कष्ट को भी नही देख सकते हे। और सहायता प्रदान करते हे। महत्वाकांक्षओं की कमी रहती है, भौतिक जगत में प्रगति धीमी रहती है। दो व्यवसाय साथ-साथ हो सकते हैं, नये कार्य में भी शीघ्र दक्ष हो जाते हैं। अच्छे कर्मचारी साबित होते हैं। द्रव पदार्थों के व्यापार में सफल होते हैं, आयात-निर्यात में लाभ होता हे। उदर रोग, घुटनों और पैरों की चोट संभाव्य होती है।

घरेलू एवं व्यावसायिक जीवन आनंदमय होता है। जीवन की सुंदरता, ज्ञान और ललित कलाओं को प्राथमिकता देते है। प्रायः दो विवाह हो सकते हैं, जीवनसाथी का प्रभाव प्रबल रहता है। 27 से 43 वर्ष की आयु में संपन्नता रहती है। 44 से 60 वर्ष कष्टप्रद रहते हैं। 61 से 69 वर्ष भाग्यशाली रहते हैं।

अशुभ वर्ष : 8,13, 36 और 48
धार्मिक, पवित्र स्थान, पवित्र नदियों का स्थान, मंदिर, तीर्थ स्थान, समुद्र आदि कद छोटा, उभयोदय, सुगठित शरीर, पत्नी को चाहने वाला, शिक्षित विद्वान , कम बोलने वाला होता है। स्त्री राशि है।

यह भी अवश्य पढ़ें: मेष राशि की सम्पूर्ण जानकारियाँ 

अपनी व्यक्तिगत समस्या के निश्चित समाधान हेतु समय निर्धारित कर ज्योतिषी पंडित उमेश चंद्र पन्त से संपर्क करे | हम आपको निश्चित समाधान का आश्वासन देते है |