हिन्दी

जानिये आम चुनाव 2024 की भविष्यवाणी: पंडित उमेश चंद्र पंत

Published On : June 3, 2024  |  Author : Astrologer Pt Umesh Chandra Pant

आम चुनाव 2024 की ज्योतिष शास्त्र अनुसार भविष्यवाणी: पंडित उमेश चंद्र पंत  

विश्व में भारत एक सबसे बड़ा समृद्ध लोकतान्त्रिक देश है। हर पांच वर्ष में भारत की जनता अपने मताधिकार का प्रयोग कर देश में नयी सरकार की स्थापना का चयन करती है। भारत लोकतंत्र की दुनिया में सबसे बड़े उत्सव को मनाने के बाद, अब चुनाव परिणामो की प्रतीक्षा में है। विगत वर्षो की तरह ही इस वर्ष 2024 में भी लोकतंत्र का पर्व का चुनाव परिणाम आने में अब बहुत ही कम समय बाकी है।

विगत 2 लोकसभा चुनावों (वर्ष 2014 एवं 2019) में भी हमने ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से आंकलन कर बताने का प्रयास किया था, जो कि पूर्णतः सत्य भी साबित हुआ। आइये ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से पुनः प्रयास करते हैं कि इस आम चुनाव 2024 (लोक सभा  चुनाव 2024) में ज्योतिषीय गणना के अनुसार क्या स्थिति रहेगी।

अब हम मुख्य सत्तारूढ़ दल, भारतीय जनता पार्टी एवं मुख्य विपक्षी दल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना दिवस अनुसार कुंडली निर्माण एवं दोनो पार्टियों के शीर्ष नेताओ (श्री नरेंद्र मोदी एवं श्री राहुल गाँधी) की  कुंडली का अवलोकन कर इस आम चुनाव 2024 के परिणाम को जानने का प्रयास करेंगे। दोनो पार्टियों एवं दोनो पार्टियों के प्रमुख नेताओ की कुंडली की सभी जानकारी विभिन्न माध्यमों ( जैसे गूगल सर्च) से लेकर तैयार की गयी हैं। यहाँ पर हम निम्नांकित 4 मुख्य कुंडलियों के अनुसार ही आम चुनाव 2024 की भविष्यवाणी करने की कोशिश करेंगे। जो की इस प्रकार हैं।

मुख्य सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी की कुंडली

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए, आइये सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी की कुंडली में ग्रहों की स्थिति पर नजर डालते हैं। भारतीय जनता पार्टी का गठन दिल्ली में 6 अप्रैल 1980 को मध्याह्न 11:45 बजे हुआ था। उस समय मिथुन लग्न और वृषभ नवांश उदित हो रहा था। जन्मांग और नवांश दोनों में तृतीयेश दशम भाव में बैठा है। दशमेश और तृतीयेश का परिवर्तन योग भी बन रहा है। यह आखरी क्षण तक लड़ने और हारी बाजी को जीतने का माद्दा रखने का योग है। जन्मांग और नवांश दोनों में दशम भाव में अनुक्रम से सूर्य और चंद्र जैसे राजसत्ताकारक ग्रह बैठे हैं। जो सत्ता के शिखर पर पहुंचने का योग है। इस प्रकार भारतीय जनता पार्टी की कुंडली वर्तमान में भी काफी अच्छी स्थिति में है।

मुख्य सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता श्री नरेंद्र मोदी जी की कुंडली

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए, आइये श्री नरेंद्र मोदी जी की कुंडली में ग्रहों की स्थिति पर नजर डालते हैं। श्री नरेंद्र मोदी जी की कुंडली वृश्चिक लग्न की है और वृश्चिक लग्न में ही चंद्रमा और मंगल दोनों बैठे हुए हैं।  उनकी कुंडली में मंगल स्वग्रही है और चंद्रमा नीच का हैं। जिसके कारण नीच राजभंग योग बन रहा है। मंगल अपने ही स्थान पर है। गुरु की वजह से लोगों का प्यार उन्हें मिलता रहेगा। गज केसरी योग, शंख योग भी उनकी कुंडली में है। इस प्रकार वर्तमान में भी कुंडली की स्थिति काफी मजबूत है।

मुख्य विपक्षी दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की कुंडली

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए, आइये भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की कुंडली में ग्रहों की स्थिति पर नजर डालते हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की कुंडली मीन लग्न, कन्या राशि की है। बृहस्पति लग्नेश के साथ चतुर्थ भाव के मिथुन राशि में बैठा हुआ है।  बृहस्पति सप्तम भाव और अष्टम स्थान की तरफ देख रहा है। इस स्थिति में कहा जाता है कि, चतुर्थ भाव जिसमें बृहस्पति बैठा हुआ है। वह जनता का केंद्र होता है। स्थान हानिः करे गुरुः, वहां पर बृहस्पति स्थान के हानि का दोष लगा रहा है। कुल मिलाकर कुंडली की स्थिति वर्तमान में काफी कमजोर है।

मुख्य विपक्षी दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेता श्री राहुल गाँधी जी की कुंडली

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए, आइये श्री राहुल गाँधी जी की कुंडली में ग्रहों की स्थिति पर नजर डालते हैं। लग्न स्वामी और 8 वें भाव का स्वामी शुक्र 10 वें भाव में स्थित है जो कर्क राशि में एक केंद्र (चतुर्थांश) है। शुक्र और चंद्रमा के बीच शत्रुता के कारण शुक्र की कर्क राशि में स्थिति अच्छी नहीं है, लेकिन यह स्थान इसे शक्ति दे रहा है। शनि की स्थिति अभी उन्हें निर्णायक स्थिति में नहीं ला पा रही है। राहु पांचवें स्थान पर होने से यह स्थिति कमजोर हो जाती है। श्री राहुल गाँधी जी के ग्रह बताते हैं कि मौजूदा राजनीति में उन्हें सफलता मिल पाना काफी मुश्किल है। इसलिए कुंडली अनुसार सफलता संभव नहीं है।

उपर्युक्त क्रम में हमने सभी 4 कुंडलियों का विस्तृत अध्ययन किया है, किन्तु कुंडली के अवलोकन को बहुत ही संक्षित में यहाँ पर वर्णन किया है।

ऊपर दिए गए सभी 4 मुख्य संदर्भो का क्रमशः विस्तृत अध्ययन करने पर स्पष्ट है कि भाजपा के ग्रह-नक्षत्र अभी काफी मजबूत हैं। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की कुंडली मजबूत है। उनके ग्रहों की दशा भी उनके अनुकूल है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी एवं सहयोगियों की प्रचंड जीत निश्चित है।

आम चुनाव 2024 का परिणाम

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं भारतीय जनता पार्टी को आम चुनाव 2024 (लोकसभा चुनाव 2024 के लिए) की प्रचंड जीत की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाये।  शुभेच्छु – पंडित उमेश चंद्र पंत

Blog Category

Trending Blog

Recent Blog


TRUSTED SINCE 2000

Trusted Since 2000

MILLIONS OF HAPPY CUSTOMERS

Millions Of Happy Customers

USERS FROM WORLDWIDE

Users From Worldwide

EFFECTIVE SOLUTIONS

Effective Solutions

PRIVACY GURANTEED

Privacy Guaranteed

SAFE SECURE

Safe Secure

© Copyright of PavitraJyotish.com (PHS Pvt. Ltd.) 2025