2022 कुम्भ राशि वार्षिक राशिफल (Kumbh Rashi Varshik Rashifal)
2022 कुम्भ राशि की वार्षिक भविष्यवाणी
इस राशि का स्वामी शनि है, जो बौद्धिक शक्ति को विकसित करने वाला तथा शारीरिक क्षमताओं को देने वाला रहता है। इस वर्ष 2022 के पूर्वार्द्ध में संबंधित कार्य व व्यापार को सुगम बनाने के नायाब अवसर रहेंगे। चाहे वह निजी जीवन में आजीविका को संचालित करने प्रयास हो या फिर नौकरी पाने की प्रक्रिया को अमली जामा पहनाने की कोशिशें हो सफलता रहेगी। हालांकि कुछ मामलों में स्वजनों के मध्य तनाव रहेंगे। वर्ष 2022 के मध्य मे राजनैतिक व सामाजिक जीवन में कुछ चुनौतियां रहेगी। अतः इस दौरान संबंधित लोगों से सम्पर्क बनाने तथा उन्हें उत्साहित करने के अवसर रहेंगे। वहीं वर्ष के तृतीय भाग में सेहत की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए पूरे मन से प्रयासों की जरूरत रहेगी। इस वर्ष 2022 के अंतिम भाग में भाग्य भावगत श्री सूर्य का गोचर संबंधित नौकरी के क्षेत्रों में पदोन्नति को देने वाला रहेगा। किन्तु फिल्म व संबंधित निवेश व दूसरे व्यापारिक मामलों में कहीं यात्रा व प्रवास हेतु जाना पडे़गा। अतः अपने सूझबूझ को कायम रखें।
उपायः– इस राशि के जातकों को हनुमान प्रभु व सीताराम भगवान की पूजा से लाभ होगा। अपने वैभव के अनुसार दान-दक्षिणा देना शुभफल को बढ़ाने वाला होगा।
कुम्भ राशि के जातक नीचे जाकर कुम्भ राशि (चन्द्र राशि) से सम्बंधित वर्ष 2022 की समस्त जानकारियाँ/भविष्यवाणी विस्तृत रूप मे पढ़ सकते है:
2022 कुंभ राशि की ग्रह स्थितियां
इस वर्ष 2022 में सूर्य 14 …
2022 कुंभ राशि कैरियर एवं व्यापार राशिफल
2022 के यह महीने कुम्भ …
2022 कुंभ राशि वित्तीय राशिफल
2022 के यह महीने कुम्भ राशि …
2022 कुंभ राशि प्रेम एवं संबंध
नववर्ष सन् 2022 के यह …
2022 कुंभ राशि स्वास्थ्य राशिफल
2022 के यह महीने कुम्भ …
2022 कुंभ राशि शिक्षा राशिफल
2022 के यह माह कुम्भ …
2022 कुंभ राशि उपयोगी उपाय
वर्ष 2022 के इन महीनों …