2023 मीन राशि (Meen Rashi) स्वास्थ्य वार्षिक राशिफल
2023 मीन राशि स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य 2023 मीन राशि वार्षिक राशिफल
2023 मीन राशि स्वास्थ्य राशिफल – वर्ष का पहला तिमाही
1 जनवरी 2023 से 31 मार्च 2023: 2023 के इन महीनों में शरीर को मजबूत व ताकतदार बनाने के मौके रहेगे। जिससे शरीर को सुदृढ़ करने व उसकी रोगप्रतिरोध को उच्च करने के सुखद मौके रहेगे। क्योंकि नियमित दिनचर्या की तरफ रूचि व नियमित तथा पौष्टिक आहारों का सेवन आपके लिए सुखद व शानदार रहेगा। फलतः आपका चेहरा खिला हुआ व हंसता मुस्कुराता रहेगा। क्योंकि राशि स्वामी का गोचर आपके शारीरिक सुख व सौभाग्य को बढ़ाने वाला रहेगा। वर्ष 2023 के जनवरी महीने में यद्यपि सितारों की चाल 17 जनवरी से स्वास्थ्य के विपरीत जा सकती हैं। ऐसे में शरीर में रोग व पीड़ाओं की आवृत्ति हो सकती हैं। क्योंकि राशिगत शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा। वर्ष 2023 के फरवरी महीने में सितारों की चाल सेहत के लिहाज से बड़ी ही खास रहेगी। फलतः इस दौरान जहॉ चेहरे की रौनकता को बढ़ाने में सक्षम रहेगे। वहीं आन्तरिक पीड़ाओं को दूर करने की क्षमतायें रहेगी। वर्ष 2023 के मार्च महीनें में आपकी सधी हुई दिनचर्या रंग लाने वाली रहेगी। किन्तु 15 मार्च से लग्नगत श्री सूर्य का गोचर शरीर में रोग व पीड़ा दे सकता है। अतः समझदारी से आगे बढ़ने की जरूरत रहेगी।
2023 मीन राशि स्वास्थ्य राशिफल – वर्ष का दूसरा तिमाही
1 अप्रैल 2023 से 30 जून 2023: 2023 के इन महीनों में सेहत को सुखद व शानदार रखने के मौके रहेगे। किन्तु यह आपके विवेक व सूझबूझ पर निर्भर करता है, आप आये हुये अवसरों का प्रयोग किस प्रकार से करते हैं? हालांकि मौज मस्ती करने तथा आजीविका के जुड़े महत्वपूर्ण कामों के चलते बढ़ती हुई भाग-दौड़ परेशान करने वाली रहेगी। ऐसे में समग्र सेहत के पहलुओं पर ध्यान नहीं दे पाने के कारण सेहत में सिर दर्द नेत्रादि विकार व आन्तरिक कमजोरी हो सकती है। क्योंकि इस दौरान अप्रैल के दो सप्ताहों तक श्री सूर्य का गोचर मानसिक व शारीरिक स्तर पर कमजोरी देने वाला रहेगा। वर्ष 2023 के अप्रैल महीने के पहले तीन सप्ताहों तक सेहत अच्छी रहेगी। क्योंकि राशि स्वामी का गोचर शुभ रहेगा। वैसे श्री सूर्य का गोचर इस महीने सेहत में रोग व पीड़ा को देने वाला रहेगा। वही मई महीनें में श्री राहू का गोचर राशि स्वामी के साथ होने के कारण सेहत में पीड़ायें हो सकती है। अतः अपने खान-पान के स्तर को कमजोर न करें। वर्ष 2023 के जून महीने यद्यपि सितारों की चाल सुखद व शानदार परिणामों को देने वाली रहेगी। किन्तु सूझबूझ को कमजोर न करें। ऐसे में शरीर में नेत्रादि कष्ट व शरीर में पीड़ा उभरने के आसार रहेगे। ज्योतिषीय सलाह की सहायता से अपनी स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान करें।
2023 मीन राशि स्वास्थ्य राशिफल – वर्ष का तीसरा तिमाही
1 जुलाई 2023 से 30 सितम्बर 2023: 2023 के इन महीनों में शरीर को सुखद व शानदार रखने की प्रक्रिया जोर पकड़ती रहेगी। यदि आप दैहिक कांति को सुखद व शानदार बनाने में लगे हैं, तो सितारों की चाल सुखद परिणामों को देने वाली रहेगी। किन्तु नियमित व उपयोगी दिनचर्चा की तरफ बढ़ने की जरूरत रहेगी। वर्ष 2023 के जुलाई महीने में हालांकि सितारों की चाल बढ़ते हुये काम के दबाव व जिम्मेदारियों को लेकर भाग-दौड़ देने वाली रहेगी। ऐसे में नियमित दिनचर्या का क्रम गड़बड़ रहेगा। फलतः धीरे-धीरे रोग प्रतिरोधक क्षमतायें कमजोर पड़ सकती हैं। वर्ष 2023 के अगस्त एवं सितम्बर महीने में संबंधित कार्य व कारोबार के सिलसिले में जारी भाग-दौड़ सेहत में विपरीत परिणामों को देने वाली रहेगी। जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता हैं। ऐसे में कई बार स्वभाव में उ्रग्रता व चिड़चिड़ापन आने की स्थिति रहेगी। क्योंकि दारा भावगत श्री भौम का गोचर आन्तरिक रोग, पीड़ा तथा चोटादि भय को उत्पन्न करने वाला रहेगा। हालांकि राशि स्वामी का गोचर सुखद व शानदार परिणामों की सौगात को देने वाला रहेगा। यानी वर्ष के इन महीनों में सेहत संदर्भों में शुभाशुभ दोनों ही तरह के परिणाम रहेगे। लिहाजा सूझबूझ को कमजोर न करें।
2023 मीन राशि स्वास्थ्य राशिफल – वर्ष का चौथा तिमाही
1 अक्टूबर 2023 से 31 दिसम्बर 2023: 2023 के इन महीनों मे निर्मल काया यानी तन की खूबसूरती व सुगठित शरीर को विकसित करने के सुनहरे मौके रहेगे। लिहाजा प्रयासों को पूरी मुस्तैदी के साथ करने की जरूरत रहेगी। हालांकि संबंधित कार्य व कारोबारी लक्ष्यों को लेकर इस नूतन वर्ष में आपकी धमाचौकड़ी जारी रहेगी। जिससे लगातार परेशान रहेगे। ऐसे में शारीरिक व मानसिक सेहत में समग्र असर रहेगा। क्योंक इस वर्ष सितारों की चाल कहीं न कहीं परेशान करने वाली रहेगी। लिहाजा सूझबूझ को कमजोर न करें। वर्ष 2023 के अक्टूबर महीने में हालांकि स्वास्थ्य को सुखद बनाने के नायाब किस्म के अवसर रहेगे। किन्तु राशिगत शनि की साढ़े साती का प्रभाव होने के कारण परेशान रहेगे। ऐसे में नियमित व सधी हुई दिनचर्या की तरफ बढ़ने की जरूरत रहेगी। वर्ष 2023 के नवम्बर व दिसम्बर महीने में राशिगत राहू का संचरण होने के कारण परेशानी रहेगी। ऐसे में सेहत में रोग तथा विकारों के उत्पन्न होने के आसार रहेगे। यदि आप ऐसे कामों से जुड़े हैं, जहॉ जोखिम है, तो सुरक्षा कवच को धारण करना न भूलें। क्योंकि सितारों की चाल चोटादि भय को दे सकती है। अतः धर्य व साहस तथा बौद्धिकता से चलने में फायदा रहेगा। क्योंकि स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से इस माह के सितारे मिश्रत परिणामें की तरफ इशारा कर रहे हैं। अतः सूझबूझ को कमजोर न करें। ज्योतिषीय मार्गदर्शन से आगामी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए स्वयं को तैयार करें। बात करे अपने ज्योतिषी से और जानें।
नोटः यह स्वास्थ्य पूर्वानुमान वैदिक ज्योतिषशास्त्र के अनुसार राशि चक्र में ग्रहों की गोचरीय स्थिति एवं उनके शुभाशुभ प्रभाव, बलाबल के आधार पर बताया जा रहा है। इसे पूर्ण रूप से स्वास्थ्य सुझाव न मानकर साथ में स्वास्थ्य विशेषज्ञ (डाक्टर) की सलाह भी जरूरी होने पर अवश्य लें।
यह भी पढ़ना न भूलें: मीन राशि उपयोगी उपाय
मीन राशि के जातक नीचे जाकर मीन राशि (चन्द्र राशि) से सम्बंधित वर्ष 2023 की समस्त जानकारियाँ/भविष्यवाणी विस्तृत रूप मे पढ़ सकते है:
2023 मीन राशि की ग्रह स्थितियां
इस वर्ष 2023 में सूर्य …
2023 मीन राशि कैरियर एवं व्यापार राशिफल
2023 के यह महीने मीन राशि …
2023 मीन राशि वित्तीय राशिफल
2023 के यह महीने मीन राशि …
2023 मीन राशि प्रेम एवं संबंध
नववर्ष 2023 के यह महीने …
2023 मीन राशि स्वास्थ्य राशिफल
2023 के यह महीने मीन …
2023 मीन राशि शिक्षा राशिफल
2023 के यह माह मीन …
2023 मीन राशि उपयोगी उपाय
वर्ष 2023 के इन महीनों …