2023 मेष राशि (Mesh Rashi) स्वास्थ्य राशिफल
2023 मेष राशि स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य 2023 मेष राशि वार्षिक राशिफल
2023 मेष राशि स्वास्थ्य राशिफल – वर्ष का पहला तिमाही
1 जनवरी 2023 से 31 मार्च 2023: वर्ष 2023 में चेहरे की रौकनकता को बढ़ाने तथा रोग प्रतिरोध को उच्च करने के सुखद अवसर रहेगे। किन्तु यह आपके विवेक पर रहेगा कि आयें हुये अवसरों का प्रयोग किस प्रकार से करते हैं। क्योंकि राशिगत पाप ग्रहीय प्रभाव होने के कारण घर में सुख, शांति की कमी हो सकती है। ऐसे में सेहत में कष्ट व रक्तादि विकार तथा चोटादि भय उत्पन्न हो सकते है। वही छोटी-छोटी बातों में गुस्से व अनावश्यक क्रोध से सेहत को कमजोर करता रहेगा। अतः आपको इस दौरान प्रसन्न चित रहने की आदत को विकसित करने की जरूरत रहेगी। वही समय-समय पर खाने-पीने, सोने जागने तथा नियमित शौचादि क्रियाओं को भी संयमित तरीके से जारी रखने की जरूरत बनी हुई रहेगी। हालांकि 12 मार्च से राशि स्वामी का गोचर पराक्रम गत होने के कारण आपको स्वास्थ्य सुखद व शानदार बना हुआ रहेगा। जिससे रोग व पीड़ाओं को दूर करने में सक्षम रहेगे। यानी वर्ष 2023 के इन महीनों में आपको स्वतः की सेहत का पूरा ध्यान रखना पडे़गा। क्योंकि इस दौरान शुभाशुभा ग्रहीय गोचर रहेगा। सेहत के दृष्टिकोण से वर्ष के यह महीने ज्यादा उपयोगी रहेगे। किन्तु आपको मुस्तैदी दिखानी पड़ेगी। वर्ष 2023 मे आपका स्वास्थ्य कैसा होगा जानने के लिए अपने ज्योतिषी से संपर्क करे।
2023 मेष राशि स्वास्थ्य राशिफल – वर्ष का दूसरा तिमाही
1 अप्रैल 2023 से 30 जून 2023: वर्ष 2023 में इस राशि के जातक व जातिकाओं को सुखद सेहत के रास्ते पर बढ़ने के मौके रहेगे। जिससे आप अच्छे सेहत के स्वामी रहेगे। यदि शरीर में कोई रोग व पीड़ा हैं, तो उन्हें दूर करने में सक्षम रहेगे। क्योंकि सितारों की चाल में देखे तो, राशि स्वामी इस दौरान आपके लिए विशेष रूप से मेहरबान रहेगे। जिससे शरीर की ताकत में इजाफा रहेगा। अतः सूझबूझ को कमजोर न करें, तो अच्छा रहेगा। क्योंकि राशिगत पाप ग्रहीय असर भी बना हुआ रहेगा। ऐसे में शरीर में कुछ रोग व पीड़ा परेशान करने वाले रहेगे। वहीं गोचर क्रम में राशि स्वामी 10 मई से सुख भावगत गोचर में रहेगे। जिससे शरीर में रोग व पीड़ा परेशान करने वाले रहेगे। वहीं शत्रु पक्ष भा मानसिक व शारीरिक पीड़ा को बढ़ाने वाले रहेगे। लिहाजा पौष्टिक पदार्थो का सेवन नियमित खान-पान में दूध, दही, घी, फलादि, नियमित व्यायामादि करें, तथा बुजुर्गो व गुरू, माता-पिता व वयोवृद्धों को सेवा सम्मान दें। आरामदायक व वस्त्रों को धारण करें, तथा घर को वातावरण को सुखद व शानदार रखें। तो अच्छा रहेगा। यानी सेहत के दृष्टिकोण से वर्ष के इन महीनों में मिश्रित परिणाम रहेगे।
2023 मेष राशि स्वास्थ्य राशिफल – वर्ष का तीसरा तिमाही
1 जुलाई 2023 से 30 सितम्बर 2023: वर्ष 2023 के इन महीनों में स्वास्थ्य को पुष्ट व सुखद रखने के नायाब किस्म के अवसर रहेगे। जिससे तन व मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि सितारों की चाल से ज्ञात हो रहा हैं, कि आपको वर्ष 2023 के इन महीनों में सेहत में और अधिक सुखद व बेहतरीन परिणामों को अर्जित करने के लिए जहॉ खान-पान का परूा ध्यान पडे़गा। वहीं उपयोगी योगासानों तथा जरूरी चिकित्सीय परामर्श भी लेने में संकोच नहीं करना चाहिये क्योंकि राशि स्वामी मंगल के साथ दृष्टि संबंध स्थाति किये हुये रहेगे। वहीं 2023 अगस्त 18 से राशि स्वामी का गोचर अशुभ स्थानों में होने के कारण आप कुछ परेशान रहेगे। फलतः कभी समय से और कभी बेसमय से खाना, अनियमितताओं के मध्य कभी नियमित होना कभी सेहत के प्रति लापरवाह होना आपके रोगप्रतिरोध को कमजोर करने वाला रहेगा। वहीं शरीर में पेट व गुप्तांगों के दर्द परेशान करने वाले रहेगे। वैसे श्री शुक्र का गोचर उत्पन्न हो रहे अशुभ प्रभावों से बचाने वाला रहेगा। जिससे सेहत अच्छी रहेगी। किन्तु शुक्र के परिणाम आपको उसी मात्रा मे मिलेगे। जिस मात्रा वह बलिष्ठ होगे। स्वास्थ्य समस्याओं के निवारण के लिए अपने ज्योतिषी से सलाह प्राप्त करे।
2023 मेष राशि स्वास्थ्य राशिफल – वर्ष का चौथा तिमाही
1 अक्टूबर 2023 से 31 दिसम्बर 2023: वर्ष 2023 के इन महीनों में आप नियमितताओं मे अनियमितताओं के घाल-मेल को दूर करने के प्रयास मे रहेगे। फलतः संबंधित स्वास्थ्य को बेहतरीन करने के तौर तरीकों पर अमल होता रहेगा। क्योंकि वर्ष 2023 के सितारों की चाल से ज्ञात हो रहा हैं। राशि स्वामी श्री भौम की गोचरीय स्थिति इस दौरान स्वगृही होने के कारण शरीर में उत्पन्न रोग व पीड़ओं को दूर करने में सक्षम रहेगे। लिहाजा प्रयासों को पूरी मुस्तैदी से करें। यानी सितारों की चाल इस दौरान सुखद व शानदार परिणामों की सौगात को देने वाली रहेगी। जिससे तन व मन प्रसन्न रहेगा। किन्तु नवम्बर माह में पुनः राशि स्वामी का गोचर अशुभ स्थानों में होने के कारण नेत्र, सिर, मुख, कान, गर्दन, दंत तथा उदर एवं कफ, वात परेशान करने वाले रहेगे। लिहाजा सूझबूझ को कायम रखें। किन्तु वर्ष 2023 के दिसम्बर महीने में पुनः सेहत सुखद व शानदार रहेगी। गुरू का गोचर कू्रर व अशुभ ग्रहीय प्रभावों को दूर करने मे सक्षम रहेगा। लिहाजा प्रयासों को जारी रखने में कोताही न करें। कुल मिलाकर इस माह के सितारें सेहत में मिश्रित परिणामों को देने वाले रहेगे।
नोटः यह स्वास्थ्य पूर्वानुमान वैदिक ज्योतिषशास्त्र के अनुसार राशि चक्र में ग्रहों की गोचरीय स्थिति एवं उनके शुभाशुभ प्रभाव, बलाबल के आधार पर बताया जा रहा है। इसे पूर्ण रूप से स्वास्थ्य सुझाव न मानकर साथ में स्वास्थ्य विशेषज्ञ (डाक्टर) की सलाह भी जरूरी होने पर अवश्य लें।
यह भी पढ़ना न भूलें: मेष राशि उपयोगी उपाय
मेष राशि के जातक नीचे जाकर मेष राशि (चन्द्र राशि) से सम्बंधित वर्ष 2023 की समस्त जानकारियाँ/भविष्यवाणी विस्तृत रूप मे पढ़ सकते है:
2023 मेष राशि की ग्रह स्थितियां
इस वर्ष 2023 में सूर्य 14…
2023 मेष राशि कैरियर एवं व्यापार राशिफल
वर्ष 2023 के जनवरी माह…
2023 मेष राशि वित्तीय राशिफल
2023 के इन महीनों में लाभ…
2023 मेष राशि प्रेम एवं संबंध राशिफल
2023 के इन महीनों में प्रेम…
2023 मेष राशि स्वास्थ्य राशिफल
इस नूतन वर्ष 2023 के…
2023 मेष राशि शिक्षा एवं ज्ञान राशिफल
2023 के यह महीने आपके…
2023 मेष राशि उपयोगी उपाय
वर्ष 2023 कहते हैं कि…