2023 वृषभ राशि (Vrishabh Rashi) स्वास्थ्य राशिफल
2023 वृषभ राशि स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य 2023 वृषभ राशि वार्षिक राशिफल
वृषभ राशि स्वास्थ्य राशिफल 2023 – वर्ष का पहला तिमाही
1 जनवरी 2023 से 31 मार्च 2023: वर्ष 2023 के इन महीनों में स्वास्थ्य से जुड़े मामलों को साधने में पूरी तरह से सक्रिय होने की जरूरत रहेगी। क्योंकि राशिगत श्री भौम का गोचकर कई बार परेशानियों को देने वाला रहेगा। अतः सूझबूझ को कायम रखने में कातोही न करें वैसे वर्ष 2023 में राशि स्वामी श्री शुक्र का गोचर जनवरी व फरवरी माह में बेहतरीन परिणामों को देने वाला रहेगा। किन्तु मार्च माह में सिरो वेदना, रक्तचाप, गर्दन व नेत्र के दर्द हो सकते हैं, तथा जोखिम भरे कामों में जरूरी सुरक्षा चक्र को न तोड़े अन्यथा चोटादि का भय वर्ष के इन महीनों में भौम का गोचर देने वाला रहेगा। क्योंकि मार्च के महीने में जहॉ कार्य व कारोबार से जुड़े क्षेत्रों में लगातार भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। वहीं राहू का गोचर भी परेशान कर सकता है। अतः संयमित दिनचर्या पर विशेष ध्यान दें। तथा उपयोगी चिकित्सीय परामर्श लें, तथा आराम दायक वस्त्रों को धारण करें व पौष्टिक आहारों का सेवन करें। तथा तामसिक आहारों के सेवन से बचें। और अनावश्यक क्रोध रहित रहते हुये प्रसन्न चित रहें।
वृषभ राशि स्वास्थ्य राशिफल 2023 – वर्ष का दूसरा तिमाही
1 अप्रैल 2023 से 30 जून 2023: वर्ष 2023 के इन महीनों में सम्पूर्ण स्वास्थ्य की तरफ बढ़ने के मौके रहेगे। क्योंकि राशि स्वामी श्री शुक्र का गोचर स्वराशिगत रहेगा। जिससे वर्ष 2023 के इन महीनों में आप रोगप्रतिरोध को उच्च करने तथा रोग व पीड़ाओं को दूर करने में सक्षम रहेगे। जिससे आपकी दैहिक कांति उम्दा किस्म की रहेगी। हालांकि अपै्रल माह ऐसी स्थिति को देने वाला रहेगा। किन्तु मई माह में सितारों की चाल कुछ रोग व पीड़ाओं को देने वाली रहेगी। क्योंकि धन भावगत श्री शुक्र का गोचर व्यय भावगत श्री गुरू व राहू की स्थिति सेहत को कमजोर करने वाली तथा रोग व पीड़ाओं को देने वाली रहेगी। ऐसे में मन प्रसन्न रखना अच्छा सोचना और पौष्टिक पदार्थो के सेवन की जरूरत रहेगी। वहीं वांछित चिकित्सीय परामर्श लेने की दरकार भी रहेगी। किन्तु जून में पुनः राशि स्वामी गोचरीय स्थिति में शुभ व सकारात्मक रहेगे। जिससे सेहत सुखद व शानदार रहेगी। लिहाजा प्रयासों को कमजोर न करें। यानी सेहत के दृष्टिकोण से वर्ष के महीने मिश्रित परिणामों को देने वाले रहेगे। क्या आप अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर भ्रमित हैं, अगर हां तो ज्योतिषीय मार्गदर्शन द्वारा इस समस्या को हल कीजिये।
वृषभ राशि स्वास्थ्य राशिफल 2023 – वर्ष का तीसरा तिमाही
1 जुलाई 2023 से 30 सितम्बर 2023: वर्ष 2023 के इन महीनों में दैहिक कांति को उच्च करने तथा रोग व पीड़ाओं को दूर करने के कई शानदार मौके रहेगे। आपकी उत्तम सोच सही व सृजनात्मक कार्यो को अंजाम तक पहुंचाने में सहायक रहेगी। वर्ष 2023 के सितारों की चाल हालांकि शुभाशुभ दोनों ही तरह के परिणामों की तरफ इशारा कर रही हैं। किन्तु राशि स्वामी जुलाई के महीने में अच्छे सेहत की तरफ संकेत दे रहे हैं। जिससे रोग व पीड़ाओं को दूर करने में सक्षम रहेगे। ऐसे में आपकी रूचि सृजनात्मक कामों की तरफ रहेगी। अगस्त में भौम का गोचर शरीर में रोग व भय तथा रक्त चापादि विकारों को देने वाला रहेगा। अतः नियमित रूप से उपयोगी योगासनों को करें। तथा उपयोगी चिकित्सीय परामर्श लें। क्योंकि राशि स्वामी इस दौरान वक्री स्थिति में संचरण करेंगे। हालांकि सितम्बर महीने में राशि स्वामी मार्गी होकर गोचर में रहेगे। ऐसे सेहत सुखद व सुन्दर रहेगी। किन्तु अपने स्तर पर सधी हुई दिनचर्या के क्रम को बाधित न करें। अन्यथा शरीर में आंतरिक व बाहरी पीड़ायें व गुप्त रोग, अनिंद्रा व तंत्रिका तंत्र व मांसपेशियों के व दर्द उभर सकते हैं। यानी सेहत के दृष्टिकोण से वर्ष के यह महीने मिश्रित परिणामों को देने वाले रहेगे।
वृषभ राशि स्वास्थ्य राशिफल 2023 – वर्ष का चौथा तिमाही
1 अक्टूबर 2023 से 31 दिसम्बर 2023: वर्ष 2023 के इन महीनों में दैहिक कांति को उच्च करने तथा रोग व पीड़ाओं को दूर करने में वांछित प्रगति के अवसर रहेगे। यदि आप शरीर में थकान व पीड़ाओं का अनुभव कर रहे हैं। तो उनके दूर होने के आसार रहेगे। क्योंकि राशि स्वामी श्री शुक्र का गोचर सुखद व शानदार परिणाामों की सौगात को देने वाला रहेगा। जससे वर्ष 2023 के अक्टूबर महीने में आपके चेहरे की रौनकता बनी हुई रहेगी। किन्तु नवम्बर महीने में राशि स्वामी का गोचर नीचराशि गत होने के कारण सतत् परेशान रहेगे। ऐसे में नियमित दिनचर्या का क्रम अवरूद्ध रहेगा। ऐसे में कभी समय से और कभी बेसमय से खाना, अनियमितताओं के मध्य कभी नियमित होना, कभी बहुत ज्यादा या कम खाना, सोना, जागना, व्यायाम आदि न करना, अशांत एवं क्रोधित रहना। ऐसी स्थिति रहेगी। फलतः दैहिक कांति के कमजोर होने के आसार रहेगे। वहीं 24 दिसम्बर से राशि स्वामी श्री शुक्र का गोचर षष्ठस्थ रहेगा। ऐसे में हौसले बुलंद रहेगे। तथा रोग व पीड़ाओं को दूर करने में सक्षम रहेगे। हालांकि छोटी-छोटी परेशानियों से इंकार नहीं किया जा सकता हैं, क्योंकि पाप ग्रहीय प्रभाव होने के कारण सेहत के प्रति जागरूक होने की जरूरत रहेगी। क्या आप किसी स्वास्थ्य समस्या से गुजर रहे हैं? ज्योतिष सलाह के माध्यम से आप इसका निवारण कर सकते हैं।
नोटः यह स्वास्थ्य पूर्वानुमान वैदिक ज्योतिषशास्त्र के अनुसार राशि चक्र में ग्रहों की गोचरीय स्थिति एवं उनके शुभाशुभ प्रभाव, बलाबल के आधार पर बताया जा रहा है। इसे पूर्ण रूप से स्वास्थ्य सुझाव न मानकर साथ में स्वास्थ्य विशेषज्ञ (डाक्टर) की सलाह भी जरूरी होने पर अवश्य लें।
यह भी अवश्य पढ़ें: वृषभ राशि उपयोगी उपाय
वृषभ राशि के जातक नीचे जाकर वृषभ राशि (चन्द्र राशि) से सम्बंधित वर्ष 2023 की समस्त जानकारियाँ/भविष्यवाणी विस्तृत रूप मे पढ़ सकते है:
2023 वृषभ राशि की ग्रह स्थितियां
इस वर्ष 2023 में सूर्य 14 जनवरी …
2023 वृषभ राशि कैरियर एवं व्यापार राशिफल
2023 के महीनों में अष्टम …
2023 वृषभ राशि वित्तीय राशिफल
2023 के इन महीनों में लाभेश …
2023 वृषभ राशि प्रेम एवं संबंध
नववर्ष सन् 2023 में आप …
2023 वृषभ राशि स्वास्थ्य राशिफल
2023 के इन महीनों में आपको …
2023 वृषभ राशि शिक्षा राशिफल
2023 के इन महीनों में आपको …
2023 वृषभ राशि उपयोगी उपाय
वर्ष 2023 में वृष राशि के …