2022 मकर राशि (Makar Rashi) शिक्षा वार्षिक राशिफल
2022 मकर राशि शिक्षा एवं ज्ञान राशिफल
शिक्षा एवं ज्ञान 2022 मकर राशि वार्षिक राशिफल
2022 मकर राशि शिक्षा एवं ज्ञान राशिफल – वर्ष का पहला तिमाही
1 जनवरी 2022 से 31 मार्च 2022: 2022 के इन मासों में मकर राशि के जातक एवं जातिकाओं को स्कूली शिक्षा व उच्च शिक्षा के क्षेत्रों में व्यापक प्रगति को लाने तथा संबधित रोजगार परक पाठ्यक्रमों जैसे प्रबंधन, विधिक, न्यायिक, प्रबंधन, माइनिंग, सुरक्षा व सैन्य के संबंधित क्षेत्रों में योजनाबद्ध तरीके से बढ़ने की समीक्षा बैठक संबंधित विभाग व सक्षम अधिकारियों के मध्य करने की जरूरत रहेगी। जिससे लगातार भाग-दौड़ बनी रहेगी। अतः प्रयासों को जारी रखने में कोताही न करें, तो अच्छा रहेगा। यदि आप शिक्षार्थी हैं, तो प्रयोगों व अनुसंधानों को अंतिम रूप तथा उनके संबंधित ज्ञान को उम्दा किस्म करने के लिए अपने सहपाठियों से चर्चा करते हुये संबंधित विषयों के ज्ञान को उम्दा किस्म का करने में सक्षम रहेंगे। वर्ष 2022 के यह महीने यद्यपि कई बार मन को विचलित करने वाले रहेंगे। वहीं पाप ग्रहीय गोचर सकारात्मक वातावरण को कमजोर करता रहेगा। हालांकि इस वर्ष शुक्र का गोचर मार्च के महीनें में कोई बड़ी कामयाबी को देने वाला रहेगा। जिससे मन प्रसन्न रहेगा। यानी विरोधों व अवरोधों को पार करने के लिए और सकारात्मक होने की जरूरत वर्ष 2022 के इन महीनों में रहेगी। अन्यथा परेशान रहेंगे।
मकर राशि शिक्षा एवं ज्ञान राशिफल 2022 – वर्ष का दूसरा तिमाही
1 अप्रैल 2022 से 30 जून 2022: 2022 के इन मासों में मकर राशि के जातक एवं जातिकाओं को एकाउन्टेंट, विज्ञान, विधिक, वकील, डाक्टर, इंजीनियर, डिजाइनर, कम्प्टूर डिजाइनर, जैसे रोजगार परक पाठ्यक्रमों को अच्छा करने के लिए और मुस्तैद होने की जरूरत रहेगी। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे हैं, तो सकारात्मक वातावरण तो रहेगा। किन्तु कुछ विरोधी आपकी सफलता को देखकर इधर-उधर की बातों में भटकाने वाले रहेंगे। जिससे पढ़ने लिखने व विषयों की समीक्षा में पिछड़ सकते हैं, अतः सूझबूझ को बनाकर चलने में फायदा रहेगा। अन्यथा परेशानियों का दौर आता रहेगा। क्योंकि इस वर्ष 2022 मे रोजगार परक तथा सामान्य पाठ्यक्रमों को तैयार करने में सफल तो रहेंगे। किन्तु पाप ग्रहीय प्रभाव प्रभाव के कारण इधर-उधर की बातों में समय व धन के व्यर्थ होने के आसार रहेंगे। जिससे संबंधित क्षेत्रों मे पूरी क्षमता के साथ प्रदर्शन करने से चूकते रहेंगे। अतः सावधानी बनाकर चलने में फायदा रहेगा। क्योंकि श्री सूर्य व राहू का गोचर कई बार वर्ष के इन महीनों में उलझनों को देने वाला रहेगा। शिक्षा के स्तर मे उन्नति के लिए ज्योतिषीय मार्गदर्शन प्राप्त करे।
2022 मकर राशि शिक्षा एवं ज्ञान राशिफल – वर्ष का तीसरा तिमाही
1 जुलाई 2022 से 30 सितम्बर 2022: 2022 के इन मासों में मकर राशि के जातक एवं जातिकाओं को संबंधित अध्ययन व अध्यापन के क्षेत्रों में ताल मेल की कमी खटकी रहेगी। अतः संभलकर व सावधानी पूर्वक प्रयोगों व अनुसंधानों को साधने की जरूरत रहेगी। क्योंकि वर्ष 2022 के इन महीनों में सकारात्मक माहौल तो रहेगा। किन्तु शिक्षको व कई बार अभिभावकों के रवैये के कारण परेशान रहेंगे। ऐसे में आपको ऐसा प्रतीत होता रहेगा। कि संबंधित संस्थान से उचित सहयोग नहीं मिल पा रहा है। क्योंकि राहू का गोचर जहॉ अचानक ही पठन-पाठन के क्षेत्रों से विमुख करने वाला रहेगा। वही इस वर्ष 2022 के सितम्बर महीनें में श्री सूर्य का गोचर भी आपको इधर-उधर घूमाने वाला तथा आत्म विश्वास को कमजोर करने वाला रहेगा। हालांकि शुक्र व राशि स्वामी का गोचर बहुत हद तक अच्छे परिणामों को देने वाला रहेगा। किन्तु पाप ग्रहीय गोचर कई बार मन को विचलित करने वाला रहेगा। अतः प्रयासों को जारी रखने में कोताही न करें, तो अच्छे लाभ इस वर्ष मिलते रहेंगे।
मकर राशि शिक्षा एवं ज्ञान राशिफल 2022 – वर्ष का चौथा तिमाही
1 अक्टूबर 2022 से 31 दिसम्बर 2022: 2022 के इन मासों में मकर राशि के जातक एवं जातिकाओं को हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, तकनीक पाठ्यक्रमों के विषय के संदर्भों को तैयार करने तथा शिक्षण तथा प्रशिक्षण के, प्रकरण को साधने के लिए और मुस्तैद होने की जरूरत रहेगी। यदि आप स्वतः अपने कार्मिक व व्यापारिक हुनर को मांजने में लगे हैं तो उन्नति रहेगी। यदि आप मॉ-बाप है तथा संतान पक्ष को पढ़ाने व आगे बढ़ाने में लगे है तो वर्ष के इन महीनों में व्यापक प्रगति हासिल होने के आसर रहेंगे। वैसे वर्ष 2022 में उत्तम व सर्वोत्तम शैक्षिक परिणामों हेतु और मुस्तैद होने की जरूरत रहेगी। क्योंकि इस वर्ष 16 अक्टूबर तक तो बेहतर परिणाम रहेंगे। किन्तु 17 अक्टूबर से सूर्यादि ग्रहों के कारण आत्म विश्वास कमजोर रहेगा। जिससे संबंधित शिक्षण व प्रशिक्षण के क्षेत्रों में कुछ परेशान रहेंगे। वहीं नवम्बर के महीने में किसी व्यक्ति व शिक्षक से किसी बात में तनाव उभरने के आसार रहेंगे। हालांकि इस वर्ष दिसम्बर महीने में किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने के आसार रहेंगे। जिससे मन प्रसन्न रहेगा। शिक्षा समस्याओं के समाधान हेतु अपने ज्योतिषी से संपर्क करे।
मकर राशि के जातक नीचे जाकर मकर राशि (चन्द्र राशि) से सम्बंधित वर्ष 2022 की समस्त जानकारियाँ/भविष्यवाणी विस्तृत रूप मे पढ़ सकते है:
2022 मकर राशि की ग्रह स्थितियां
इस वर्ष 2022 में सूर्य 14 …
2022 मकर राशि कैरियर एवं व्यापार राशिफल
2022 के इन महीनों में …
2022 मकर राशि वित्तीय राशिफल
2022 के यह महीने मकर …
2022 मकर राशि प्रेम एवं संबंध
नववर्ष 2022 मे मकर राशि …
2022 मकर राशि स्वास्थ्य राशिफल
2022 के यह महीने मकर …
2022 मकर राशि शिक्षा राशिफल
2022 के यह माह मकर राशि …
2022 मकर राशि उपयोगी उपाय
वर्ष 2022 के इन महीनों में …