हिन्दी

2023 मकर राशि (Makar Rashi) प्रेम एवं संबंध वार्षिक राशिफल

2023 मकर राशि (Makar Rashi) प्रेम एवं संबंध वार्षिक राशिफल

2023 मकर राशि का प्रेम एवं सम्बंध भविष्यफल

प्रेम एवं सम्बंध  2023  मकर राशि 

2023 मकर राशि प्रेम राशिफल एवं संबंध राशिफल – वर्ष का पहला तिमाही

1 जनवरी 2023 से 31 मार्च 2023: 2023 के इन महीनों में घर परिवार से जुड़े महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने की कसरत करनी पड़ेगी। चाहे वह धार्मिक व मांगलिक कामों को पूरा करने की मंशा हो या फिर अन्य काई दूसरे घर परिवार से जुड़े उत्सव हो, सितारों की चाल संबंधों को सुखद करने वाली रहेगी। हालांकि वर्ष 2023 के जनवरी महीने में साढ़े साती का प्रभाव होने के कारण कई बार संबंधों में ऐसा प्रतीत रहेगा। कि वह मनमानी कर रहे हैं। चाहे वह संतान पक्ष की बातें हो या फिर प्रेम एवं संबंधों के मामले हो, सतत् प्रगति का दौर रहेगा। वैसे वर्ष 2023 के फरवरी महीनें में कुछ खास नाते-रिश्तेदारों से मिलने जाना पड़ेगा। चाहे वह उनके आमंत्रंण से जुड़े मामले हो या फिर निजी स्तर पर किसी महत्वपूर्ण मामलों की चर्चायें हो, लगातार कामयाबी रहेगी। हालांकि राशिगत पाप ग्रहीय प्रभाव के होने के कारण कई बार परेशान  रहेगे। अतः छोटी-छोटी बातों में उग्रता से बचने की जरूरत रहेगी।

2023 मकर राशि प्रेम राशिफल एवं संबंध राशिफल – वर्ष का दूसरा तिमाही

1 अप्रैल 2023 से 30 जून 2023: 2023 इन महीनों में स्वजन संबंधियों से निकटता का लाभ रहेगा। ऐसे में घर परिवार व नाते-रिश्तेदारी में एक दूसरे के दुःख, सुख के साथी रहेगे। उनके मध्य जरूरी संवादों को कायम रखने की क्षमतायें रहेगी। लिहाजा प्रयासों को जारी रखने में कोताही न करें। तो अच्छा रहेगा। वर्ष के इन महीनों में किसी करीबी नाते-रिश्तेदारी में आवा-जाही रहेगी। उनके मध्य सार्थक संवादों का दौर रहेगा। जिससे सामाजिक जीवन में अच्छे छबि के स्वामी रहेगे। वर्ष 2023 के अपै्रल महीने में पुनः संबंधों को उच्च उठाने के मौके रहेगे। यदि आप किसी वैवाहिक व मांगलिक कामों को पूरा करने में लगे हैं, तो सफलता की सौगात रहेगी। हालांकि कुछ मामलों में घर परिवार से जुड़े कामों को पूरा करने की चुनौती रहेगी। लिहाजा छोटी-छोटी बातों में उत्तेजित होने से बचें। तथा उन्हें अप्रिय न कहें। अन्यथा परेशान रहेगे। वर्ष 2023 के इन महीने में सितारों की चाल संबंधित घर परिवार व नाते रिश्तेदारी में आपके मान-सम्मान को उच्च करने वाली रहेगी। हालांकि व्यय भावगत गुरू का दृष्टि संबंध होने के कारण स्वजनों के सहयोग से किसी धर्म व परोपकार के कामों को अंतिम रूप देने में लगे रहेगे। वर्ष 2023 के जून महीने में संतान पक्ष को पढ़ाने तथा आगे बढ़ाने के कदमों को सफलता रहेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता की बयार रहेगी। क्या आप अपने प्रेम जीवन को लेकर दुविधा मे है, यदि हां तो अपने ज्योतिषी से मार्गदर्शन प्राप्त करे।

2023 मकर राशि प्रेम राशिफल एवं संबंध राशिफल – वर्ष का तीसरा तिमाही

1 जुलाई 2023 से 30 सितम्बर 2023: 2023 इन महीनों में घर गृहस्थ से जुड़े कामों को पूरा करने के जिम्मेदारियों को विभिन्न सदस्यों के मध्य बांटने में लगे हुये रहेगे। चाहे वह भाई-बहनों व पुत्र तथा पुत्री हो या फिर अन्य दूसरे संबंध, उनकी योग्यता व क्षमताओं को देखते हुये उन्हें कुछ घर के जरूरी कामों को पूरा करने को कह सकते हैं। हालांकि भू-जायदाद से जुड़े मामलों में तथा अन्य दूसरे क्षेत्रों में हक की लड़ाई छिड़ सकती है, लिहाजा बौद्धिकता को कमजोर न करें। अन्यथा परेशान रहेगे। वर्ष 2023 के जुलाई महीने में प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। इस दौरान उनके साथ वांछित बाजार का रूख कर सकते हैं। जिससे जरूरी वस्त्राभूषणों को क्रय करने में दिलचस्प रहेगे। वर्ष 2023 के अगस्त महीनें में घर परिवार व नाते-रिश्तेदारी से जुड़े दायित्वों को पूरा करने की लंबी कसरत करनी पड़ेगी। हालांकि इस दौरान सितारों चाल संबंधों में गहरे मतभेदों को बढ़ाने वाली रहेगी। अतः सूझबूझ को कायम रखें। वर्ष 2023 के सितम्बर महीने में पुनः सितारों की चाल किसी धार्मिक व पारिवारिक दायित्वों को पूर्ति हेतु भाग-दौड़ को देने वाली रहेगी। यानी वर्ष के इन महीनों में प्रेम एवं संबंधों में मधुर परिणाम रहेगे। हालांकि प्रेम संबंधों में कुछ तनाव उभर सकते हैं।

2023 मकर राशि प्रेम राशिफल एवं संबंध राशिफल – वर्ष का चौथा तिमाही

1 अक्टूबर 2023 से 31 दिसम्बर 2023: 2023 इन महीनों में एक के बाद एक कई कामों को पूरा करने के मौके रहेगे। ऐसे में आपके संबंधों की भूमिका बड़ी ही महत्वपूर्ण रहेगी। चाहे वह भाई-बहन हो या फिर अन्य कोई नाते-रिश्तेदार लाभांश मिलता रहेगा। वर्ष 2023 के अक्टूबर महीने में घर परिवार में किसी धार्मिक व वैवाहिक कामों की रूपरेखा तैयार करने में लगे रहेगे। प्रेम संबंधों में उनके मध्य चाहत के पल रहेगे। किन्तु राशिगत पाप ग्रहीय प्रभाव रहेगा। ऐसे में भावनाओं में बहने से पहले उनके विषय में पुख्ता जानकारी करें। अन्यथा खूबसूरत जीवन के नष्ट होने का संकट मड़राता रहेगा। वर्ष 2023 के नवम्बर महीने में पुनः सितारों की चाल शुभ व सकारात्मक परिणामों को देने वाली रहेगी। फलतः वैवाहिक जीवन के आंगन में हंसी खुशी के पल रहेगे। ऐसे में घर परिवार की जरूरतों के अनुसार वांछित वस्तुओं को क्रय करने में दिलचस्प रहेगे। वर्ष 2023 के दिसम्बर महीने में पुनः गृहस्थ जीवन में तालमेल व सामंजस्य की कमी रहेगी। ऐसे में आपकी परेशानी बढ़ी रहेगी। लिहाजा पुत्र व पुत्री को उचित मार्ग दर्शन तथा उन्हें अनुशासित रखने की प्रकिया को कमजोर न करें। प्रेम जीवन मे आने वाली कठिनाइयों को दूर करने हेतु अपने ज्योतिषी से संपर्क करे।

यह भी पढ़ें: मकर राशि की ग्रह स्थितियां

मकर राशि के जातक नीचे जाकर मकर राशि (चन्द्र राशि) से सम्बंधित वर्ष 2023 की समस्त जानकारियाँ/भविष्यवाणी विस्तृत रूप मे पढ़ सकते है:

2023 मकर राशि की ग्रह स्थितियां

इस वर्ष 2023 में सूर्य 14 …

2023 मकर राशि कैरियर एवं व्यापार राशिफल

2023 के इन महीनों में …

2023 मकर राशि वित्तीय राशिफल

2023 के यह महीने मकर …

2023 मकर राशि प्रेम एवं संबंध

नववर्ष 2023 मे मकर राशि …

2023 मकर राशि स्वास्थ्य राशिफल

2023 के यह महीने मकर …

2023 मकर राशि शिक्षा राशिफल

2023 के यह माह मकर राशि …

2023 मकर राशि उपयोगी उपाय

वर्ष 2023 के इन महीनों में …