हिन्दी

2023 मीन राशि (Meen Rashi) प्रेम एवं संबंध वार्षिक राशिफल

2023 मीन राशि (Meen Rashi) प्रेम एवं संबंध वार्षिक राशिफल

2023 मीन राशि का प्रेम एवं सम्बंध भविष्यफल

प्रेम एवं सम्बंध  2023  मीन राशि 

2023 मीन राशि प्रेम राशिफल एवं संबंध राशिफल – वर्ष का पहला तिमाही

1 जनवरी 2023 से 31 मार्च 2023: 2023 के इन महीनांं घर परिवार से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम रहेगे। गृहस्थ जीवन में आमोद-प्रमोद, भोग-विलास, के साधनों को उन्नत करने के अवसर रहेगे। यदि रिश्तों की कड़ी में माता-पिता, भाई-बहन व स्वजन संबंधी है, तो उनके मध्य चाहत के पल रहेगे। इस दौरान घर परिवार से जुड़े मामलों में खुलकर सामने आ सकते हैं, चाहे वह वैवाहिक जीवन की बातें हो, फिर संतान पक्ष को दाम्पत्य सूत्रों से जोड़ने के संदर्भ हो, वर्ष के इन महीनों में लगातार प्रगति का दौर रहेगा। वर्ष 2023 के जनवरी महीने में प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति चाहत रहेगी। क्योंकि राशिगत गुरू का संचार रहने से घर परिवार व प्रेम संबंधों में अच्छा रहेगा। वर्ष 2023 के फरवरी महीने में स्वजनों से मेल-मिलाप तथा किसी धार्मिक व वैवाहिक कामों को पूरा करने को उत्साहित रहेगे। वर्ष 2023 के मार्च महीने में पुनः सितारों की चाल सुखद परिणामों को देने वाली रहेगी। जिससे रिश्तों में सरसता व मधुरता रहेगी। फलतः घर परिवार से जुड़े दायित्वों को पूरा करने में व्यस्त रहेगे। हालांकि 17 जनवरी 2023 से राशिगत शनि की साढ़ेसाती का असर रहेगा। ऐसे में कई बार रिश्तों मे मतभेद व तनाव रहेगे।

2023 मीन राशि प्रेम राशिफल एवं संबंध राशिफल – वर्ष का दूसरा तिमाही

1 अप्रैल 2023 से 30 जून 2023:  2023 के इन के इन महीनों में स्वजनों के मध्य समांजस्य तथा तालमेल बना हुआ रहेगा। फलतः घर परिवार से जुड़े खाम मामलांं में व्यस्त रहेगे। इस दौरान उनसे मुलाकात होने के आसार रहेगे। फलतः घर परिवार से जुड़े विशेष मामलों को साधने में सक्षम रहेगे। प्रेम संबंधों में परस्पर चाहत व सद्भाव के अवसर रहेगे। जिससे उनके प्रति मान-सम्मान रहेगा। इस दौरान उनके साथ वांछित वस्तुओं को क्रय करने के आसार रहेगे। इस अवधि में हालांकि छल, कपट, को दूर करते हुये घर परिवार में सुखद माहौल बनाने की तरफ बढ़ने की जरूरत रहेगी। वर्ष 2023 के अप्रैल महीने में हालांकि पाप ग्रहीय प्रभाव के बावजूद सितारों की चाल सुखद व सुन्दर परिणामों को देने वाली रहेगी। जिससे तन व मन प्रसन्न रहेगा। वर्ष 2023 के मई व जून महीने में समाज व कुटुम्ब में प्रतिष्ठा पाने व संबंधित क्षेत्रों में लगातार आगे बढ़ने के मौके रहेगे। यानी सितारों की चाल वर्ष के इन महीनों में अधिक शुभ परिणामों को देने वाली रहेगी। जिससे पारिवारिक जीवन सुखमय, रहेगा। किन्तु पाप ग्रहीय प्रभाव से इंकार नहीं किया सकता है। अतः सकारात्मक व सावधान होकर चलें।  अपनी प्रेम समस्याओं की उलझन को दूर करने के लिए अपने ज्योतिषी से संपर्क करे।

2023 मीन राशि प्रेम राशिफल एवं संबंध राशिफल – वर्ष का तीसरा तिमाही

1 जुलाई 2023 से 30 सितम्बर 2023: 2023 के इन महीनों में घर परिवार से जुड़े महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने तथा संबंधों में एक दूसरे के प्रति चाहत व विश्वास बनायें रखने के अवसर रहेगे। चाहे वह घर परिवार की बातें हो या फिर बंधु तथा बांधुओं के मध्य स्नेहिल वातावरण को निर्मित के वाले तथ्य हो, लाभांश रहेगा। ऐसे में संबंधों में दिन दुगनी, रात चौगुनी तरक्की के अवसर रहेगे। किन्तु यह बहुत कुछ आपकी बौद्धिकता व दैहिक क्षमताओं पर निर्भर करने वाला रहेगा। वर्ष 2023 के जुलाई व अगस्त के महीने में श्री भौम का गोचर प्रेम एवं संबंधों में कुछ तनाव को देने वाला रहेगा। अतः बौद्धिकता को कायम रखते हुये संबंधों में उचित डाट- फटकार देकर उन्हें सही बर्ताव करने हेतु निर्देशित करें। वर्ष 2023 के सितम्बर महीने में सितारों की चाल नाते-रिश्तेदारी में आवा-जाही तथा उनके मध्य मिलने के अवसरों को देने वाली रहेगी। हालांकि प्रेम एवं संबंधों में तनाव उभर सकते हैं। ऐसे में सूझबूझ को बनाकर चलने में फायदा रहेगा। क्योंकि दारा भावगत श्री भौम का गोचर होने के कारण आपको अचानक गुस्से से बचने की जरूरत रहेगी। यानी घर परिवार से जुड़े खास मामलों को पूरा करने के लिए और मुस्तैद होने की जरूरत रहेगी।

2023 मीन राशि प्रेम राशिफल एवं संबंध राशिफल – वर्ष का चौथा तिमाही

1 अक्टूबर 2023 से 31 दिसम्बर 2023: 2023 के इन महीनों में स्वजनों के साथ घर परिवार से जुड़े कामों को पूरा करने तथा घर की साज-सज्जा को बढ़ाने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। चाहे वह रिश्तों की कड़ी में जो भी निकट बंधु व बांधव हो। इस नूतन वर्ष में उनके मध्य चाहत के पल रहेगे। हालांकि सितारों की चाल से ज्ञात हो रहा हैं कि राशिगत पाप ग्रहीय प्रभाव बना हुआ रहेगा। ऐसे में सूझबूझ को विकसित करते हुये रिश्तों की डोर को और मजबूत करने की जरूरत रहेगी। वर्ष 2023 के अक्टूबर महीने में प्रेम संबंधों में एक अलग धीमी लयबद्ध आवाज मुस्कुराता चेहरा आपको लुभाने वाला रहेगा। उनकी मीठी-मीठी बातें, प्रेम संबंधों में आकर्षक का प्रमुख बिन्दू रहेगी। वर्ष 2023 के नवम्बर महीने में हालांकि राशि गत राहु का संचारण कई बार आपको उनके प्रति तानाशाही रवैया दे सकता है। जिससे उनका अपमान हो सकता है जो संबंधों के लिए नुक्सानदेह रहेगा। अतः अचानक ही किसी की अदाओं में न उलझें, पहले उनके सामाजिक व पारिवारिक पृष्ठभूमि को अच्छी तरफ से जांच लें, अन्यथा जीवन खराब हो सकता हैं। वर्ष 2023 के दिसम्बर महीने प्रेम एवं संबंधों में आरोपों-प्रत्यारोपों का सिलसिला शुरू हो सकता हैं जिससे कोर्ट कचहरी की नोबत आ सकती है। यानी आपकी सूझबूझ तथा बौद्धिकता संबंधों के लिए रामबाण रहेगी।  प्रेम जीवन के सटीक मार्गदर्शन के लिए अपने ज्योतिषी से संपर्क करे।

यह भी पढ़ें: मीन राशि की ग्रह स्थितियां

मीन राशि के जातक नीचे जाकर मीन राशि (चन्द्र राशि) से सम्बंधित वर्ष 2023 की समस्त जानकारियाँ/भविष्यवाणी विस्तृत रूप मे पढ़ सकते है:

2023 मीन राशि की ग्रह स्थितियां

इस वर्ष 2023 में सूर्य …

2023 मीन राशि कैरियर एवं व्यापार राशिफल

2023 के यह महीने मीन राशि …

2023 मीन राशि वित्तीय राशिफल

2023 के यह महीने मीन राशि …

2023 मीन राशि प्रेम एवं संबंध

नववर्ष 2023 के यह महीने …

2023 मीन राशि स्वास्थ्य राशिफल

2023 के यह महीने मीन …

2023 मीन राशि शिक्षा राशिफल

2023 के यह माह मीन …

2023 मीन राशि उपयोगी उपाय

वर्ष 2023 के इन महीनों …