2023 मेष राशि (Mesh Rashi) प्रेम एवं संबंध राशिफल
2023 मेष राशि का प्रेम एवं सम्बंध भविष्यफल
प्रेम एवं सम्बंध 2023 मेष राशि
2023 मेष राशि प्रेम एवं संबंध राशिफल – वर्ष का पहला तिमाही
1 जनवरी 2023 से 31 मार्च 2023: 2023 में स्वजनों से मेल-मिलाप बढ़ाने तथा घर परिवार में सामंजस्य को स्थापित करने तथा आगे बढ़ने के खास मौकों की तलाश रहेगी। क्योंकि वर्ष 2023 के इन महीनों में देखे तो इस राशिगत पाप ग्रहीय गोचर होने तथा शनि की दृष्टि संबंधों की परिधि में लगातार भाग-दौड़ को देने वाली रहेगी। ऐसे में आपको कई बार ऐसा प्रतीत होता रहेगा। कि वह आपको उचित सहयोग नहीं दे रहे हैं, ऐसे में शुभ व तथा सकारात्मक माहौल नहीं बन रहा है। अतः छोटी-छोटी बातों में तनाव न दें, और जल्दी से गुस्सा होने की प्रवृत्ति को भी नियंत्रित करने की जरूरत रहेगी। चाहे वह दाम्पत्य जीवन के रिश्ते हो, या फिर प्रेम एवं संबंध हो, या फिर रिश्ते की कड़ी में भाई -बहन, माता-पिता, व चाचा, चाची आदि रिश्ते हो, वर्ष के इन महीनों में लगातार सौम्यता की कमी रहेगी। लिहाजा बौद्धिकता को कायम रखें। हालांकि प्रेम एवं दूसरे संबंधों में अच्छा महसूस होता रहेगा। किन्तु सौम्यता व बौद्धिकता रखें। क्योंकि पाप ग्रहीय गोचर लड़ाई झगड़े की तरफ बढ़ाने वाले रहेगे। प्रेम सम्बन्धी समस्याओं के समाधान के लिए अपने ज्योतिषी से संपर्क करे।
2023 मेष राशि प्रेम राशिफल एवं संबंध राशिफल – वर्ष का दूसरा तिमाही
1 अप्रैल 2023 से 30 जून 2023: वर्ष 2023 में स्वजन एवं संबंधियों के मध्य परस्पर सहयोग व अपनेपन का एहसास बना रहेगा। चाहे वह मातृ, पितृ, पक्ष, ससुराल व ननिहाल पक्ष हो या फिर और कोई अन्य मित्र व नजदीकी रिश्ते हो, परस्पर सामंजस्य व सुखद माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में अपनेपन का एहसास रहेगा। लिहाजा कुछ और कदम बढ़ाना पडे़गा। वैसे इस वर्ष 2023 के इन महीनों में सितारों की चाल आपके यश व कीर्ति को बढ़ाने वाले रहेगी। फलतः प्रेम एवं संबंधों में अच्छा महसूस होता रहेगा। उनके मध्य वांछित तालमेल के अवसर रहेगे। यदि पहले के कोई तनाव हैं, तो वह दूर होने के संकेत देने वाले रहेगे। क्योंकि राशि स्वामी श्री भौम का गोचर सुखद व शुभ परिणामों की तरफ इशारा कर रहे है। किन्तु राशिगत पाप ग्रहीय प्रभाव होने के कारण कई बार रिश्तों में तनाव व पीड़ा झेलनी पड़ सकती है। क्योंकि जून 2023 में राशि स्वामी का दृष्टि संबंध शनि से होने के कारण संबंधों में लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न होती रहेगी। कुल मिलाकर प्रेम एवं संबंधों के दृष्टिकोण से इस माह के सितारे सुखद परिणामों को देने वाले रहेगे।
2023 मेष राशि प्रेम राशिफल एवं संबंध राशिफल – वर्ष का तीसरा तिमाही
1 जुलाई 2023 से 30 सितम्बर 2023: वर्ष 2023 में इस राशि के जातक व जातिकाओं को प्रेम एवं संबंधों में विश्वास बढ़ेगा। बुजुर्गो के आशीर्वाद से कदम-कदम पर सफलता की तरफ रहेगे। वही वैवाहिक जीवन के आंगन में हंसी खुशी के पल रहेगे। क्योंकि राशि गत शुभ ग्रह का गोचर पत्नी, बच्चों, चाचा, चाची, तथा भाई, बहन और बुआ, दादा, दादी, चचेरे, मौसेरे आदि रिश्तों की कड़ी को सहयोगी तथा सुखद करने वाला रहेगा। जिससे उनके मध्य हंसी खुशी व चाहत के पल रहेगे। हालांकि राशि स्वामी का गोचरीय संबंध शनि से होने के कारण प्रेम संबंधों में कुछ तनाव रहेगे। ऐसे में संबंधों में विश्वास की कमी तथा तनाव उभरने के आसार रहेगे। लिहाजा छोटी-छोटी बातों में पूरी सावधानी के साथ चलने की जरूरत रहेगी। अन्यथा परेशान रहेगे। वहीं अगस्त 2023 में भौम अष्टम होने के कारण स्वजनों के मध्य छोटी-छोटी बातों में क्रोध की स्थिति उभरती रहेगी। यानी प्रेम एवं संबंधों के दृष्टिकोण वर्ष के इन महीनों में आपको शुभाशुभ दोनों ही तरफ के परिणाम रहेगे। लिहाजा प्रयासों को पूरे मन से करने की जरूरत रहेगी। प्रेम जीवन को विस्तार से जानने के लिए अपने ज्योतिषी से संपर्क करे।
2023 मेष राशि प्रेम राशिफल एवं संबंध राशिफल – वर्ष का चौथा तिमाही
1 अक्टूबर 2023 से 31 दिसम्बर 2023: वर्ष 2023 सितारों की चाल संबंधों को सुखद व शानदार बनाने के मौकों से युक्त रहेगी। ऐसे में आप सगे संबंधियों तथा फुफेरे, सौतेले भाई-बहन, माता-पिता, सास, ससुर, गुरू, साला, साली, मामी, नाना, दामाद, नातिन आदि जो भी रिश्ते हैं, या फिर मित्र व करीबियों के मध्य चाहत के पल रहेगे। जिससे संबंधित क्षेत्रों में उत्साह व हौसले बुलंद रहेगे। लिहाजा प्रयासों को पूरी मुस्तैदी से करने की जरूरत रहेगी। प्रेम संबंधों में उनके मध्य चाहत के पल रहेगे। लिहाजा प्रयासों को और सकारात्मक होकर करें। क्योंकि राशि स्वामी श्री भौम का गोचर वर्ष 2023 के अक्टूबर महीने में स्वग्रही होने के कारण सुखद परिणामों को देने वाला रहेगा। ऐसे में वैवाहिक जीवन में मान-सम्मान व उनके प्रति चाहत की भावना प्रबल रहेगी। नवम्बर व दिसम्बर महीनों में पाप ग्रहीय प्रभाव होने के कारण स्वजन एवं संबंधियों की फिक्र रहेगी। किन्तु गुरू का गोचर बहुत कुछ शुभ व सकारात्मक परिणामों को देने वाला रहेगा। यानी प्रेम एवं संबंधों के दृष्टिकोण से वर्ष के यह महीने मिश्रित परिणामों को देने वाले रहेगे।
यह भी पढ़ें: मेष राशि की ग्रह स्थितियां
मेष राशि के जातक नीचे जाकर मेष राशि (चन्द्र राशि) से सम्बंधित वर्ष 2023 की समस्त जानकारियाँ/भविष्यवाणी विस्तृत रूप मे पढ़ सकते है:
2023 मेष राशि की ग्रह स्थितियां
इस वर्ष 2023 में सूर्य 14…
2023 मेष राशि कैरियर एवं व्यापार राशिफल
वर्ष 2023 के जनवरी माह…
2023 मेष राशि वित्तीय राशिफल
2023 के इन महीनों में लाभ…
2023 मेष राशि प्रेम एवं संबंध राशिफल
2023 के इन महीनों में प्रेम…
2023 मेष राशि स्वास्थ्य राशिफल
इस नूतन वर्ष 2023 के…
2023 मेष राशि शिक्षा एवं ज्ञान राशिफल
2023 के यह महीने आपके…
2023 मेष राशि उपयोगी उपाय
वर्ष 2023 कहते हैं कि…