2023 मकर राशि (Makar Rashi) वित्तीय राशिफल
2023 मकर राशि वित्तीय भविष्यफल
वित्तीय स्थिति 2023 मकर राशि वार्षिक राशिफल
2023 मकर राशि वित्तीय राशिफल – वर्ष का पहला तिमाही
1 जनवरी 2023 से 31 मार्च 2023: 2023 के इन महीनों में आर्थिक प्रकरण उन्नति की ओर दौड़ेगे। जिससे वित्तीय पहलुओं को मजबूती देने के अवसर रहेगे। हालांकि नियमित आय के स्रोतों को विकसित करने और एक से अधिक आय के स्रोत बनाने की कवायद तेज रहेगी। चाहे वह निजी क्षेत्र के व्यापार हो या फिर कोई दूसरे अन्य स्रोत हो, वर्ष के इन महीनों में भाग-दौड़ बनी हुई रहेगी। वर्ष 2023 के जनवरी महीने में आपको कोई महत्वपूर्ण आर्थिक लाभ होने के आसार रहेगे। चाहे वह निजी व सरकारी उपक्रम हो, या फिर अन्य दूसरे संदर्भ हो सतत् लाभांश रहेगा। हालांकि राशिगत शनि की साढ़े साती का प्रभाव होने के कारण आप कुछ परेशान रहेगे। ऐसे में धन मामलों में व्यय रहेगा। वर्ष 2023 फरवरी महीने में हालांकि धन कमाने व जुटाने के प्रयासों में अधिक पसीना बहाना पड़ेगा। वर्ष 2023 के मार्च महीने में आर्थिक प्रयासों को साधने के लिए लंबी तथा लाभकारी यात्रा व प्रवास में जाना पडे़गा। 13 मार्च से मंगल की उच्च दृष्टि रहने से अर्थ लाभ के नायाब किस्म के अवसर रहेगे। यानी आय व व्यय का सामंजस्य बहुत हद तक ठीक रहेगा।
2023 मकर राशि वित्तीय राशिफल – वर्ष का दूसरा तिमाही
1 अप्रैल 2023 से 30 जून 2023: 2023 के इन महीनों धन कमाने व जुटाने के प्रयासों में नए सिरे से मंथन हो सकता हैं, फलतः बाजार में उभर रही सम्भावनाओं का लाभ उठाने की फिराक में रहेगे। ऐसे में संबंधित संस्था व व्यक्ति तक पहुंच बनाने के तौर-तरीकों पर अनुभवी व विश्वास पात्र अधिकारियों के मध्य वार्तालाप का दौर रहेगा। हालांकि जीवन स्तर को सुखद व सुन्दर बनाने में क्षमतायें विकसित रहेगी। यदि पूंजीगत निवेश करने को तैयार हैं, तो सितारों की चाल शुभ तथा सकारात्मक माहौल को देने वाली रहेगी। लिहाजा प्रयासों को जारी रखने में कोताही न करें। वर्ष 2023 के अप्रैल के महीने में आर्थिक व्यय बढ़ने के आसार रहेगे। वर्ष 2023 मई महीनें में सितारों की चाल लाभांश बढ़ाने वाली तथा कार्य व व्यापार को पूरा करने के लिहाज से सुखद रहेगी। हालांकि अचानक ही व्यय बढ़ने के आसार रहेगे। 2023 के जून महीने में पुनः आजीविका के क्षेत्रों में वांछित प्रगति के मौके रहेगे। यदि नियमित व मजबूत आर्थिक स्रोतों को विकसित करने मे लगे हैं, तो सफल रहेगे। इस दौरान जीवन स्तर उच्च रहेगा। तथा वांछित सुख-सुविधाओं को जुटाने में वांछित प्रगति के मौके रहेगे। यदि आप वित्तीय सलाह की तलाश में हैं, तो अपने ज्योतिषी से संपर्क करे।
2023 मकर राशि वित्तीय राशिफल – वर्ष का तीसरा तिमाही
1 जुलाई 2023 से 30 सितम्बर 2023: 2023 के यह महीने संबंधित वित्तीय नियमित व उसके संचयन की प्रक्रिया को मजबूती देने वाले रहेगे। जिससे हौसले बुलंद रहेगे। चाहे वह उत्पादन व विक्रय से जुड़े मामलों हो या फिर संबंधित क्षेत्रों की सेवाओं में धन अर्जित करने के मौके हो, सतत् लाभांश बढ़ा हुआ रहेगा। लिहाजा प्रयासों को जारी रखने में कोताही न करें। यदि आप वस्तुगत पूंजी के निर्माण में लगे हैं। तो सफलता की सौगात रहेगी। वर्ष 2023 के जुलाई महीने में नियमित व मजबूत आय के साधनों को विकसित करने के अवसर रहेगे। जिससे तन व मन प्रसन्न होता रहेगा। हालांकि 17 जुलाई श्री सूर्य का दृष्टि संबंध आर्थिक क्षेत्रों में व्यय को बढ़ाने वाला रहेगा। वर्ष 2023 के अगस्त के महीने में पुनः सितारों की चाल आर्थिक लक्ष्यों को हासिल करने के वांछित मौकों को देने वाली रहेगी। फलतः संबंधित क्षेत्रों से धन कमाने में सक्षम रहेगे। यदि पूंजीगत निवेश करने को तैयार हैं, तो सफलता की सौगात रहेगी। वर्ष 203 सितम्बर महीने में कई बार ऐसा रहेगा। कि जिस स्तर के प्रयास कर रहें हैं, उस स्तर की आमदनी नहीं मिल रही है।
2023 मकर राशि वित्तीय राशिफल – वर्ष का तीसरा तिमाही
1 अक्टूबर 2023 से 31 दिसम्बर 2023: 2023 के इन महीनों में सुख-सुविधाओं को जुटाने तथा कार्य व व्यापार में वांछित बढ़त दर्ज करने के हौसले रहेगे। जिससे एक जूनून व हौसले के साथ संबंधित कार्य व व्यापार के क्षेत्रों में बढ़ते रहेगे। फलतः मजबूत आर्थिक स्थिति को बढ़ाने में लगातार कामयाबी का दौर रहेगा। सितारों की चाल जीवन स्तर को खूबसूरत व सुन्दर बनाने वाली रहेगी। वर्ष के इन महीनों में भौतिक सुख-सुविधाओं से जुडे़ उपकरणों को क्रय करने में दिलचस्प रहेगे। वर्ष 2023 के अक्टूबर महीने में मील, फैक्ट्री आदि लाटरी से आकस्मिक धन प्राप्त होने के योग रहेगे। जिससे तन व मन प्रसन्न रहेगा। चाहे वह उत्पादन व विक्रय से जुड़े संदर्भ हो या फिर राजकीय व सरकारी सेवाओं से जुड़े क्षेत्र हो, सतत् लाभांश बढ़ा हुआ रहेगा। वर्ष 2023 के नवम्बर में कार्य व व्यापार की पेंचदीगियों से उभरने के अवसरों की तलाश में रहेगे। जिससे आर्थिक मोर्चे पर वांछित लाभ के अवसर रहेगे। यदि कोई लेन-देन के मामले हैं, तो उन्हें सुलझाने में सक्षम रहेगे। वर्ष 2023 के दिसम्बर महीने में हालांकि पूंजीगत निवेश तथा वस्तुगत पूंजी के निर्माण में अधिक धन व्यय होने के आसार रहेगे। लिहाजा सूझबूझ को कमजोर न करें। यदि आपका वित्त से संबंधित कोई प्रश्न हैं तो आप अपने ज्योतिषी से संपर्क करे।
यह भी अवश्य पढ़ें: मकर राशि कैरियर एवं व्यापार राशिफल
मकर राशि के जातक नीचे जाकर मकर राशि (चन्द्र राशि) से सम्बंधित वर्ष 2023 की समस्त जानकारियाँ/भविष्यवाणी विस्तृत रूप मे पढ़ सकते है:
2023 मकर राशि की ग्रह स्थितियां
इस वर्ष 2023 में सूर्य 14 …
2023 मकर राशि कैरियर एवं व्यापार राशिफल
2023 के इन महीनों में …
2023 मकर राशि वित्तीय राशिफल
2023 के यह महीने मकर …
2023 मकर राशि प्रेम एवं संबंध
नववर्ष 2023 मे मकर राशि …
2023 मकर राशि स्वास्थ्य राशिफल
2023 के यह महीने मकर …
2023 मकर राशि शिक्षा राशिफल
2023 के यह माह मकर राशि …
2023 मकर राशि उपयोगी उपाय
वर्ष 2023 के इन महीनों में …