हिन्दी

2023 मीन राशि (Meen Rashi) कैरियर राशिफल

2023 मीन राशि (Meen Rashi) कैरियर राशिफल

2023 में मीन राशि का कैरियर एवं व्यावसायिक भविष्यफल

कैरियर एवं व्यवसाय 2023 मीन राशि

2023 मीन राशि कैरियर राशिफल एवं व्यापार राशिफल – वर्ष का पहला तिमाही

1 जनवरी 2023 से 31 मार्च 2023: वर्ष 2023 के इन महीनों में वांछित व रूचिकर क्षेत्रों में कदम-कदम पर सफलता के योग रहेगे। चाहे वह प्रबंधन, सुरक्षा, चिकित्सा, फिल्म, खेल, अनुबंध, प्रशासनिक एवं राजकीय, सरकारी व अर्द्धसरकारी एवं राजनैति क्षेत्र हो, या फिर उत्पादन विक्रय व उद्योग धंधों को विकसित करने की फिक्र हो, या फिर सिविल सेवाओं में सफल होने के हौसले हो, कामयाबी रहेगी। वर्ष 2023 के जनवरी महीने में संबंधित कार्य व कारोबारी जीवन में वांछित बढ़त के मौके रहेगे। क्योंकि इस नूतन वर्ष में सितारों की चाल सुखद व शानदार परिणामों को देने वाली रहेगी। इस दौरान संबंधित कर्मचारियों व अधिकारियों से सहयोग मिलता हुआ रहेगा। हालांकि 17 जनवरी से इस राशि में शनि की साढ़ेसाती होने के कारण आप कुछ परेशान रहेगे। वर्ष 2023 के फरवरी महीने में संबंधित निजी व सरकारी उपक्रमों में कार्यानुबंधों को पाने तथा उनमें बढ़त दर्ज के सुनहरे मौके रहेगे। मार्च 2023 में सितारो की चाल सुखद व शानदार रहेगी। फलतः आजीविका के क्षेत्रों में कामयाबी का दौर रहेगा। किन्तु पाप ग्रहीय प्रभाव भी रहेगा। अतः लापरवाह न रहें। अन्यथा पिछले पायदान में जा सकते हैं।

2023 मीन राशि कैरियर राशिफल एवं व्यापार राशिफल – वर्ष का दूसरा तिमाही

1 अप्रैल 2023 से 30 जून 2023: वर्ष 2023 के इन महीनों में इंजीनियर, तकनीक, वाणिज्यक कला, साहित्य तथा अध्यापन जैसे क्षेत्रों में उन्नति रहेगी। यानी जिन क्षेत्रों में आपकी रूचि है, तथा उम्दा किस्म के प्रशिक्षण की योग्यता रखते हैं चाहे वह फिल्म संगीत, नाट्य कला साहित्य, प्रबंधन, चिकित्सीय पर्यटन, कर विभाग, इत्यादि हो। या फिर अन्य दूसरे क्षेत्र हो इस वर्ष सितारों की चाल वांछित परिणामों को देने वाली रहेगी। यदि आप फैक्ट्री मालिक, अनुबंध एवं योजनाओं में कार्य करने वाले तथा सूचना प्रौद्योगिकी एवं आयात, निर्यात तथा क्रय-विक्रय विक्रय से जुड़कर अपने कैरियर को पंख लगाना चाह रहे हैं, तो प्रयासों को जारी रखें, सफल रहेगे। वर्ष 2023 के अप्रैल महीने में हालांकि राशि स्वामी सुखद परिणामों को देने वाले रहेगे। किन्तु श्री भौम का गोचर कई बार उत्तेजित करने वाला रहेगा। वर्ष 2023 के मई और जून महीने  सुखद रहेगे। किन्तु संबंधित आजीविका के क्षेत्रों में बड़ी ही सूझबूझ से काम लेने की जरूरत रहेगी। अन्यथा परेशानियों का दौर रहेगा। यानी सितारों की चाल से ज्ञात हो रहा है, कि यदि आप वर्ष के इन महीनों में कार्य व कारोबारी क्षेत्रों में आ रहे उतार-चढ़ाव को समझते हुये बौद्धिकता से चलेगे, तो कैरियर में खास मुकाम अर्जित होने के आसार रहेगे।  यदि आप अपने करियर में सफल होना चाहते हैं, तो अपने ज्योतिषी से मार्गदर्शन प्राप्त करे।

2023 मीन राशि कैरियर राशिफल एवं व्यापार राशिफल – वर्ष का तीसरा तिमाही

1 जुलाई 2023 से 30 सितम्बर 2023: वर्ष 2023 के इन महीनों में ऐसे क्षेत्र जो कि रूचिकर हैं, तथा आपकी क्षमताओं के अनुरूप हैं, ऐसे में सम्भावित क्षेत्रों में कार्य व व्यापार को करने का सुखद मौका रहेगा। यदि आप सूचना प्रौद्योगिकी, आयात, निर्यात, खिलौने, वस्त्राभूषण, यांत्रिक समान, बनाने वाले और उसके विक्रय में लगे हैं, तो सितारों की चाल वांछित परिणामों को देने वाली रहेगी। चाहे वह व्यवसायिक, जीवन हो, या फिर निजी व सरकारी क्षेत्रों के उपक्रमों में कैरियर को संवारने की मंशा हो, वर्ष के इन महीनों में सुखद परिणाम रहेगे। वर्ष 2023 के जुलाई महीने में यद्यपि सितारों की चाल कई बार कार्मिक व व्यापारिक लक्ष्यों को भेदने में चुनौतियों को देने वाली रहेगी। किन्तु राशि स्वामी का कर्मभावगत संबंध पदोन्नति व मान-सम्मान को दिलाने वाला रहेगा। ऐसे में आप सतत् कार्मिक व व्यापारिक जीवन में सफल रहेगे। वर्ष 2023 के अगस्त व सितम्बर महीने में भी सितारों की चाल कैरियर व व्यवसाय में महत्वपूर्ण सोपानों को देने वाली रहेगी। हालांकि पाप ग्रहीय गोचर कठिन परिश्रम तथा विवादों को हवा दे सकता हैं, अतः सूझबूझ को कमजोर न करें।

2023 मीन राशि कैरियर राशिफल एवं व्यापार राशिफल – वर्ष का चौथा तिमाही

1 अक्टूबर 2023 से 31 दिसम्बर 2023: वर्ष 2023 के इन महीनों में कार्मिक जीवन को बेहतरीन बनाने व औद्योगिक इकाइयों के संचालन को सुचारू करने तथा उन्हें देश व देशान्तर में प्रसारित करने के मौके रहेगे। लिहाजा प्रयासों को पूरी तीव्रता के साथ करने की जरूरत रहेगी। आजीविका के क्षेत्रों में मान-सम्मान रहेगा। चाहे वह प्रबंधन, तकनीक, अध्ययन व अध्यापन से जुड़े क्षेत्र हो या फिर अन्य दूसरे मुकाम हो, लाभांश रहेगा। लिहाजा प्रयासों को जारी रखने मे आलस्य न करें। वर्ष 2023 के अक्टूबर महीने में सितारों की चाल वांछित मुकाम को अर्जित करने की कड़ी चुनौतियों को देने वाली रहेगी। हालांकि अपने स्तर पर प्रयत्नशील रहने की जरूरत रहेगी। क्योंकि शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव राशिगत रहेगा। नवम्बर व दिसम्बर 2023 में सितारों की चाल संबंधित कार्य व व्यापार चाहे वह बैंकिंग, वित्तीय, सुरक्षा, संवाद तथा फिल्म से जुड़े क्षेत्र हो या फिर अन्य दूसरे महत्वपूर्ण संदर्भ लाभांश मिलता रहेगा। वैसे नवम्बर महीने की शुरूआत से ही राहू का राशिगत संचरण मन को अशांत व हैरान व परेशान करता रहेगा। दिसम्बर महीनें में भी आपको पूरी तत्परता के साथ कार्य व व्यापार के क्षेत्रों में आगे बढ़ने की जरूरत रहेगी। क्योंकि पाप ग्रहीय प्रभाव रहेगा। वर्ष के यह महीने कार्य व व्यापार के क्षेत्रों में उतार-चढ़ाव को देने वाले रहेगे।  व्यवसाय से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए अपने ज्योतिषी से मार्गदर्शन प्राप्त करे।

यह भी पढ़ें: मीन राशि वित्तीय राशिफल और मीन राशि शिक्षा राशिफल

मीन राशि के जातक नीचे जाकर मीन राशि (चन्द्र राशि) से सम्बंधित वर्ष 2023 की समस्त जानकारियाँ/भविष्यवाणी विस्तृत रूप मे पढ़ सकते है:

2023 मीन राशि की ग्रह स्थितियां

इस वर्ष 2023 में सूर्य …

2023 मीन राशि कैरियर एवं व्यापार राशिफल

2023 के यह महीने मीन राशि …

2023 मीन राशि वित्तीय राशिफल

2023 के यह महीने मीन राशि …

2023 मीन राशि प्रेम एवं संबंध

नववर्ष 2023 के यह महीने …

2023 मीन राशि स्वास्थ्य राशिफल

2023 के यह महीने मीन …

2023 मीन राशि शिक्षा राशिफल

2023 के यह माह मीन …

2023 मीन राशि उपयोगी उपाय

वर्ष 2023 के इन महीनों …