2023 वृषभ राशि (Vrishabh Rashi) कैरियर एवं व्यापार राशिफल
2023 में वृषभ राशि का कैरियर एवं व्यावसायिक भविष्यफल
कैरियर एवं व्यापार सन् 2023 वृषभ राशि
वृषभ राशि कैरियर राशिफल एवं व्यापार राशिफल 2023 – वर्ष का पहला तिमाही
1 जनवरी 2023 से 31 मार्च 2023: वर्ष 2023 के इन महीनों में संबंधित कैरियर के क्षेत्रों में वांछित प्रगति के आसार रहेगे। चाहे वह प्राध्यापक, बैंकिंग, चिकित्सा, फिल्म, अनुसंधान व विक्रय तथा उत्पादन से जुड़े क्षेत्र हो या फिर अन्य दूसरे हो, कामयाबी रहेगी। यदि रोजगार की तलाश में हैं, या फिर किसी व्यवसाय के संचालक हैं, तो वर्ष 2023 के इन महीनों में खूबसूरत परिणाम मिलते रहेगे। हालंाकि राशिगत भौम का गोचर कई बार उत्तेजित करने वाला रहेगा। ऐसे में छोटी-छोटी बातों में आवेशित होने से बचें। यदि आप जागीदार, पैतृक संपत्ति पर जीविका चलाने वाले हैं, तो उनके संरक्षण हेतु भाग-दौड़ रहेगी। किन्तु राशि स्वामी का गोचर संबंधित कार्य व कैरियर के क्षेत्रों में उन्नति के अवसरों को देने वाला रहेगा। वर्ष 2023 के मार्च महीने में संबंधित कार्य व कैरियर से जुड़े संदर्भों को साधने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों की यात्रा तथा प्रवास में जाना पड़ेगा। छोटी-छोटी बातों में सावधानी से चलने में फायदा मिलता हुआ रहेगा। जिससे तन व मन प्रसन्न रहेगा। लिहाजा प्रयासों को पूरी मुस्तैदी के साथ करें। तो वर्ष के इन महीनों में कैरियर व व्यवसाय के खास मुकाम को अर्जित करने में सक्षम रहेगे।
वृषभ राशि कैरियर राशिफल एवं व्यापार राशिफल 2023 – वर्ष का दूसरा तिमाही
1 अप्रैल 2023 से 30 जून 2023: वर्ष 2023 में इस राशि के जातक व जातिकाओं को वांछित तथा रूचिकर क्षेत्रों में कैरियर को संवारने तथा कारोबार को उच्च करने के अवसर रहेगे। जिससे तन व मन प्रसन्न रहेगा। यदि आप साक्षात्कार हेतु जा रहे हैं, तो सफलता रहेगी। चाहे वह निजी व फिर सरकारी क्षेत्रों के उपक्रम हो, या फिर कोई दूसरे क्षेत्र हो सतत् लाभांश बढ़ा हुआ रहेगा। यदि आप व्यापरिक वर्ग में माध्यम वर्गीय व्यापारी या फिर बड़े व्यापारी हैं, तो वर्ष 2023 के इन महीनों में सितारों की चाल सर्वोत्तम परिणामों को देने वाली रहेगी। यदि आप खेल फिल्म व अभिनय की दुनियां से जुड़े हैं तो वर्ष के इन महीनों में वांछित किरदार की भूमिका मिलने के आसार रहेगे। क्योंकि राशि स्वामी का गोचर शुभप्रद फल देने वाला रहेगा। अपै्रल माह में स्वराशि गत गोचर तथा मई में धन व पराक्रम भावगत राशि स्वामी का गोचर उम्मीदों से अधिक बड़ी कामयाबी को देने वाला रहेगा। किन्तु गुरू के साथ राहू का गोचर अचानक ही छल-कपट अविश्वास की स्थिति पैदा करने वाला रहेगा। ऐसे में किसी कारोबारी अनुबंध या फिर संबंधित कार्य योजनाओं के दस्तावेजों को तैयार करने में पूरी तरह मुस्तैद रहें। बिना सोचे समझे दस्तावेजों में हस्ताक्षर न करें। क्योंकि पाप ग्रहीय प्रभाव परेशानी देने वाला रहेगा। करियर मे चल रहे उतार–चढ़ाव को दूर करने हेतु अपने ज्योतिषी से संपर्क करे।
वृषभ राशि कैरियर राशिफल एवं व्यापार राशिफल 2023 – वर्ष का तीसरा तिमाही
1 जुलाई 2023 से 30 सितम्बर 2023: वर्ष 2023 के इन महीनों में आजीविका के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण पायदानों में रहेगे। यदि आप किसी पद की दावेदारी या फिर संबंधित संस्थाओं में खास भूमिका निभा रहे हैं, या फिर उत्पादन, विक्रय, माईनिंग, इंजीनियरिंग, फिल्म, खेल, संवाद, सूचना प्रौद्योगिकी, चिकित्सा, बैंकिंग आदि के क्षेत्रों में कैरियर को गतिमान व शानदार बनाने की अभिलाषा हैं, तो सफल रहेगे। लिहाजा प्रयासों को पूरी मुस्तैदी से करें। वैसे राशि स्वामी का गोचर इस दौरान बड़ा ही महत्पूर्ण रहेगा। जिससे संबंधित क्षेत्रों में गौरवान्वित रहेगे। यदि आप कर्मचारी या फिर अधिकारी या फिर राजनीतिक नेतृत्व में अहम किरदार निभा रहें। तो वर्ष 2023 के यह महीने शानदार परिणामों की सौगात को देने वाले रहेगे। संबंधित मोटर वाहन, कल पुर्जो व अन्य औषधियों के निर्माण में इस वर्ष के सितारे बेहतरीन परिणामों को देने वाले रहेगे। लिहाजा प्रयासों को जारी रखने में कोताही न करें। हालांकि श्री भौम का गोचर कई बार अड़चनों व रूकाटों की स्थिति लाने वाला रहेगा। वहीं श्री गुरू का व्यय गत गोचर भी ज्यादा सकारात्मक नहीं रहेगा। ऐसे में महत्वपूर्ण योजनायें लटक सकती हैं। यानी कैरियर एवं व्यवसाय के दृष्टिकोण से इस वर्ष 2023 के सितारे मिश्रित परिणामों की तरफ ले जाने वाले रहेगे।
वृषभ राशि कैरियर राशिफल एवं व्यापार राशिफल 2023 – वर्ष का चौथा तिमाही
1 अक्टूबर 2023 से 31 दिसम्बर 2023: वर्ष 2023 के इन महीनों में रूचिकर क्षेत्रों में अपनी योग्यता के अनुसार कार्य व व्यापार को करने के मौकों से युक्त रहेगे। यदि आप कहीं रोजागार की तलाश में हैं, या फिर किसी अनुबंध व निजी व सरकारी क्षेत्रों में योजनाओं को पाने की ख्वाहिश रखते हैं। तो प्रयासों को तीव्रता दें। सफल रहेगे। हालांकि सितारों की चाल पूरी तरफ से सकारात्मक नहीं रहेगी। ऐसे में किसी महत्वपूर्ण निर्णय व कदम को उठाने से पहले उसके हानि लाभ का विश्लेषण कर लेना चाहिये। अन्यथा परेशान रहेगे। वर्ष 2023 के अक्टूबर माह में सुखद व शानदार परिणाम रहेगे। किन्तु नवम्बर माह में राशि स्वामी का नीचगत गोचर कई बार परेशानियों में डालने वाला रहेगा। लिहाजा प्रयासों को पूरी मुस्तैदी से करें। यदि आप, होटल, शोरूम, बैंकिंग, चिकित्सा, उत्पादन, मोटर वाहन, सुगन्धित द्रव्यों के कारोबारी या फिर दूसरे क्षेत्रों से जुड़े हैं तो, इस वर्ष 2023 के इन महीनों में बड़े ही महत्वपूर्ण परिणाम रहेगे। हालांकि श्री भौम का गोचर ज्यादा शुभ नहीं रहेगा। वहीं राशि स्वामी का गोचर नवम्बर व दिसम्बर के महीनों में संबंधित कार्य व कैरियर के क्षेत्रों में चुनौतियों को देने वाला रहेगा। लिहाजा सूझबूझ के स्तर को कमजोर न करें। ज्योतिषीय सलाह के माध्यम से व्यापार को अगले स्तर पर ले जाएं। जाने अपने ज्योतिषी से।
यह भी पढ़ना न भूलें: वृषभ राशि वित्तीय राशिफल और वृषभ राशि शिक्षा राशिफल
वृषभ राशि के जातक नीचे जाकर वृषभ राशि (चन्द्र राशि) से सम्बंधित वर्ष 2023 की समस्त जानकारियाँ/भविष्यवाणी विस्तृत रूप मे पढ़ सकते है:
2023 वृषभ राशि की ग्रह स्थितियां
इस वर्ष 2023 में सूर्य 14 जनवरी …
2023 वृषभ राशि कैरियर एवं व्यापार राशिफल
2023 के महीनों में अष्टम …
2023 वृषभ राशि वित्तीय राशिफल
2023 के इन महीनों में लाभेश …
2023 वृषभ राशि प्रेम एवं संबंध
नववर्ष सन् 2023 में आप …
2023 वृषभ राशि स्वास्थ्य राशिफल
2023 के इन महीनों में आपको …
2023 वृषभ राशि शिक्षा राशिफल
2023 के इन महीनों में आपको …
2023 वृषभ राशि उपयोगी उपाय
वर्ष 2023 में वृष राशि के …