2023 मिथुन राशि (Mithun Rashi) कैरियर एवं व्यापार राशिफल
2023 में मिथुन राशि का कैरियर एवं व्यावसायिक भविष्यफल
कैरियर एवं व्यवसाय 2023 मिथुन राशि
2023 मिथुन राशि कैरियर राशिफल एवं व्यापार राशिफल – वर्ष का पहला तिमाही
1 जनवरी 2023 से 31 मार्च 2023: वर्ष 20232 के इन महीनों में संबंधित कार्य व कारोबार को संचालित करने तथा दूर-दराज के क्षेत्रों में वांछित उपक्रमों को विकसित करने तथा उनका नियमन करने में लगातार कशमकश जारी रहेगी। यदि आप विधिक व न्यायिक व तथा प्रबंधन, चिकित्सा, सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में अपने कैरियर को शानदार बनाने में लगे हैं, तो वर्ष 2023 के इन महीनों में संबंधित संस्था व बाजार के मध्य और धीर व गंभीर हो होकर कार्य करने की जरूरत रहेगी। चाहे वह टेक्नोलॉजी से जुड़े क्षेत्र हो या फिर अन्य दूसरे संदर्भ हो, लगातार कमयाबी मिलती रहेगी। यदि आप किसी इलेक्ट्रिक वाहनों को बाजार में उतारने में लगे हैं, तो सफलता रहेगी। वहीं सामान्य कारोबारी जीवन में उतार-चढ़ाव का दौर वर्ष के इन महीनों में रहेगा। क्योंकि इस राशि में शनि की ढैय्या का असर कई बार संबंधित क्षेत्रों में कड़ी चुनौतियों को देने वाला रहेगा। परन्तु राशि स्वामी बुध का स्वगृही गोचर सफलता के स्तर को छूने में सहायक रहेगा। हालांकि फरवरी में माह में अशुभ स्थानों में राशि स्वामी का गोचर परेशानियों को देने वाला रहेगा। किन्तु मार्च में भाग्य भावगत गोचर होने से आपके कई काम बनेगे। क्योंकि इस दौरान भाग्य साथ देता रहेगा। जिससे कई लटक रही योजनाओं को पूरा करने में सक्षम रहेगे। कौन सा करियर सही है जानने के लिए अपने ज्योतिषी से संपर्क करे।
2023 मिथुन राशि कैरियर राशिफल एवं व्यापार राशिफल – वर्ष का दूसरा तिमाही
1 अप्रैल 2023 से 30 जून 2023: वर्ष 2023 के इन महीनों में संबंधित फिल्म, अभिननय, राजनैतिक व सामाजिक जीवन में पद की दावेदारी तथा प्रशासनिक व सिविल सेवाओं में कैरियर को संवारने की मंशा सफल रहेगी। यानी अपने रूचि व योग्यताओं का ध्यान देकर आज जो भी कदम उठायेंगे वह सफल रहेगे। चाहे वह तकनीक, चिकित्सा, उत्पादन से जुड़े संदर्भ हो या फिर खेल तथा उत्पादन व विक्रय से जुड़े क्षेत्र हो, सतत् लाभांश रहेगा। यदि आप किसी उद्योग धंधों को संचालित करने वाले हैं, तो वांछित किस्म की प्रगति रहेगी। यदि आप किसी निजी व सरकारी उपक्रमों में सेवाओं को देने को उत्सुक हैं, तो वर्ष 2023 के इन महीनों में लाभांश बढ़ा हुआ रहेगा। क्योंकि राशि स्वामी का गोचर बहुत हद तक अच्छा रहेगा। फलतः आपके प्रयासों को सफलता रहेगी। जिससे एक सफल व्यापारी के रूप में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं, किन्तु जून महीने में संबंधित कार्य व व्यापार के सिलसिले में दूर-दराज की यात्रा तथा प्रवास में जाना पड़ेगा। ऐसे में कुई बार मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। यानी कैरियर व व्यवसाय के दृष्टिकोण से वर्ष के यह महीनें छोटी-छोटी परेशानियों के बाद सफलता की सौगात को देने वाले रहेगे।
2023 मिथुन राशि कैरियर राशिफल एवं व्यापार राशिफल – वर्ष का तीसरा तिमाही
1 जुलाई 2023 से 30 सितम्बर 2023: वर्ष 2023 के इन महीनों में कैरियर और कारोबार को जोरदार बनाने की प्रक्रिया में संलग्न रहेगे। ऐसे मे रूतबा रहेगा। यदि आप कानून वेत्ता, अधिकारी, उच्चाधिकारी, प्रशासनिक एवं राजकीय, सरकारी, अर्द्धसरकारी, राजनैतिक कार्यो में हिस्सेदारी बढ़ाने में लगे हैं, तो वर्ष 2023 के इन महीनों में जुलाई महीनों में व्यस्तता रहेगी। हालांकि अगस्त महीने में संबंधित कार्मिक व व्यापारिक जीवन में बढ़त के शानदार मौके रहेगे। लिहाजा प्रयासों को जारी रखने में कोताही न करें। यदि आप प्राध्यापक, अध्यापक, इंजीनियर, तकनीक, वाणिज्य कला, साहित्य, संगीत, पर्यटन, कर उसूली आदि के कामों से जुड़े हैं, तो लाभांश रहेगा। वहीं फैक्ट्री व अनुबंध एवं योजनाओं से जुड़े कामों को पूरा करने में कुछ परेशान रहेगे। सितम्बर में कुछ कामों में अड़चने व रूकावटें हो सकती है। अतः सूझबूझ को जारी रखने में कोताही न करें, तो अच्छा रहेगा। यानी वर्ष के इन महीनों में लगातार कार्य व व्यापार को सफल करने लिए सतत् भाग-दौड़ करने की जरूरत रहेगी। यानी कार्य व व्यवसाय के दृष्टिकोण से यह महीने खास रहेगे। व्यापार मे आने वाली समस्याओं को दूर करने हेतु एवं उनके समाधान अपने ज्योतिषी से मार्गदर्शन प्राप्त करे।
2023 मिथुन राशि कैरियर राशिफल एवं व्यापार राशिफल – वर्ष का चौथा तिमाही
1 अक्टूबर 2023 से 31 दिसम्बर 2023: वर्ष 2023 के इन महीनों में सम्बंधित कार्य व कारोबार को उच्च करने तथा संबंधित उद्योग धंधों को बढ़ाने के शानदार मौके रहेगे। जिससे मन मे प्रसन्नता रहेगी। यदि आप सूचना प्रौद्योगिकी, जनसंचार, आयात, निर्यात, क्रय-विक्रय के क्षेत्रों से जुड़े हैं, तो सितारों की चाल वर्ष के इन महीनों में बड़ी ही खास रहेगी। लिहाजा रूके हुये काम पूरे होने के आसार रहेगे। यदि आप सैन्य, सुरक्षा आदि के क्षेत्रों से जुड़े हैं, तो वांछित प्रगति के मौके रहेगे। यदि आप खिलौने, वस्त्राभूषण, यांत्रिक समान, बनाने वाले, मोटर वाहन, व अन्य क्षेत्रों में कार्य करने वाले या फिर उनके उत्पादन व विक्रेता मालिक स्वामी हैं, तो वर्ष के इन महीनों में वांछित लाभांश मिलने के आसार रहेगे। क्योंकि वर्ष 2023 के अक्टूबर माह में राशि स्वामी श्री बुध उच्च होकर गोचर में रहेगे। संबंधित क्षेत्रों में बढ़ती हुई सम्भावनाओं से मन प्रसन्न होता रहेगा। किन्तु 18 अक्टूबर से पुनः केतू से युक्त होने के कारण सकारात्मक परिणामों में गिरावट रहेगी। नवम्बर महीने में भी सितारों की चाल ज्यादा शुभ तथा सकारात्मक परिणामों को देने वाली नहीं रहेगी। किन्तु राशि स्वामी आपके प्रयासों को बेकार नहीं जाने देगे। हालांकि दिसम्बर महीने में पुनः राशि स्वामी स्वगृही रहेगे। जिससे कई कामों बनने के रास्ते खुलेगे। इस दौरान कोई महत्वपूर्ण डील संबंधित संस्था के मध्य होने के आसार रहेगे।
यह भी अवश्य पढ़ें: मिथुन राशि वित्तीय राशिफल और मिथुन राशि शिक्षा राशिफल
मिथुन राशि के जातक नीचे जाकर मिथुन राशि (चन्द्र राशि) से सम्बंधित वर्ष 2023 की समस्त जानकारियाँ/भविष्यवाणी विस्तृत रूप मे पढ़ सकते है:
2023 मिथुन राशि की ग्रह स्थितियां
इस वर्ष 2023 में सूर्य 14 …
2023 मिथुन राशि कैरियर एवं व्यापार राशिफल
2023 के इन महीनों में …
2023 मिथुन राशि वित्तीय राशिफल
2023 के इन महीनों में मिथुन …
2023 मिथुन राशि प्रेम एवं संबंध
नववर्ष सन् 2023 में प्रिय …
2023 मिथुन राशि स्वास्थ्य राशिफल
2023 के यह महीने स्वास्थ्य …
2023 मिथुन राशि शिक्षा राशिफल
2023 के इन महीनों को शैक्षिक …
2023 मिथुन राशि उपयोगी उपाय
वर्ष 2023 के महीनों में मिथुन …