2023 मिथुन राशि (Mithun Rashi) प्रेम एवं संबंध राशिफल
2023 मिथुन राशि का प्रेम एवं सम्बंध भविष्यफल
प्रेम एवं सम्बंध 2023 मिथुन राशि
2023 मिथुन राशि प्रेम राशिफल एवं संबंध राशिफल – वर्ष का पहला तिमाही
1 जनवरी 2023 से 31 मार्च 2023: वर्ष 2023 के इन महीनों में स्वजनों के मध्य मेल-मिलाप बढ़ाने तथा घर गृहस्थी से जुड़े कामों को साधने की सहमति बनाने में रहेगे। यदि किसी वैवाहिक व धार्मिक आयोजनों को अंतिम रूप देने में लगे हैं, तो वांछित प्रगति के आसार रहेगे। यदि आप रिश्तों की कड़ी में माता-पिता, भाई बहन व अन्य रिश्तों की भूमिका में हैं, तो वर्ष 2023 के सितारे उन्हें निभाने तथा उनमें प्रेम संद्भाव व चाहत को विकसित करने वाले रहेगे। यदि कोई निजी संबंध हैं, तो सतत् कामयाबी का दौर रहेगा। यदि आप नवयुवक या नवयुवती हैं, और कोई छबि को आकर्षित कर रही हैं, तो पहले उनके सामाजिक व पारिवारिक पहुुलुओं पर विचार कर लें। यदि आप इस दिशा में कदम बढ़ा चुके हैं, तो उनकी भावुक बातों को दिल में स्थान देने से पहले उनके पारिवारिक पृष्ठभूमि को अच्छी तरफ से जांच लें। अन्यथा प्रेम एवं संबंधों में केतू का गोचर ग्रहण लगा सकता है। जिससे समूचा जीवन छिन्न-भिन्न होने के आसार रहेगे। क्योंकि वर्ष के इन महीनों में सितारों की चाल अचानक ही ऐसी स्थिति ला सकती हैं, जिससे कोई अप्रिय घटना व बड़ा धोखा हो सकता है। अतः बौद्धिकता से चले क्योंकि शनि की ढै़या का भी प्रभाव संबंधों में विपरीत परिणामों को ला सकता है। 2023 मे आपकी प्रेम जीवन कैसा होगा यह जानने के लिए अपने ज्योतिषी से संपर्क करे।
2023 मिथुन राशि प्रेम राशिफल एवं संबंध राशिफल – वर्ष का दूसरा तिमाही
1 अप्रैल 2023 से 30 जून 2023: वर्ष 2023 के इन महीनों में संबंधों में मधुरता व चाहत की सौगात रहेगी। जिससे आप कदम-कदम पर सफल रहेगे। क्योंकि इस वर्ष 2023 के सितारे संबंधों की परिघ को मजबूती देने वाले रहेगे। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि वैवाहिक जीवन में चल रहे तनाव को दूर करने में बहुत हद तक सफलता की सौगात रहेगी। जिससे तन व मन प्रसन्न रहेगा। बहुत सम्भव हैं। वर्ष के इन महीनों में वैवाहिक जीवन की बगियां कोई नन्हा मेहमान खिलाने वाला रहेगा। जिससे घर परिवार में हंसी खुशी का माहौल रहेगा। हालांकि सितारों की चाल से ज्ञात हो रहा है। कि संबंधित स्थानों में पाप ग्रहीय गोचर होने के कारण कई बार संबंधित क्षेत्रों में कुछ कठिन परिश्रम करना पड़ सकता हैं। लिहाजा प्रयासों को पूरी मुस्तैदी से करें, तो अच्छा रहेगा। वर्ष के इन महीनों में घर परिवार के साहयोग से किसी धर्म व परोपकार के कामों को अंतिम रूप देने में लगे हुये रहेगे। निजी संबंधों मे वर्ष 2023 के इन महीनों मे मधुरता बनी हुई रहेगी। किन्तु पाप ग्रहीय प्रभाव रहेगा। ऐसे में कई बार तनाव या फिर उन्हें लेकर फिक्र रहेगी। मई महीनें में नाते-रिश्तेदारी में आवा-जाही रहेगी। इस दौरान कुछ उच्च पहुंचे हुये लोगों से निकटता का लाभ रहेगा।
2023 मिथुन राशि प्रेम राशिफल एवं संबंध राशिफल – वर्ष का तीसरा तिमाही
1 जुलाई 2023 से 30 सितम्बर 2023: वर्ष 2023 के इन महीनों में संबंधित घर परिवार व नाते-रिश्तेदारी में आवा-जाही रहेगी। यदि आप किसी महत्वपूर्ण विषयों में उनके मध्य सहमति व सहयोग बढ़ाने के इच्छुक हैं, तो सितारों की चाल बड़े ही खूबसूरत परिणामों को देने वाली रहेगी। जिससे तन व मन प्रसन्न रहेगा। क्योंकि वर्ष 2023 के इन महीनों में राशि स्वामी संबधित रिश्तों की कड़ी को पुख्ता करने वाले रहेगे। जिससे आप संबंधित रिश्तों में अपने दायित्वों के प्रति मुस्तैद रहेगे। माता-पिता, भाई बहनों, तथा घर के बुजुर्गों के प्रति सम्मान सहयोग की भावना मजबूत रहेगी। जिससे आप उन्हें सेवा भाव देने में तत्पर रहेगे। लिहाजा प्रयासों को कमजोर न करें। तो अच्छा रहेगा। यदि आप नवयुवक या फिर नवयुवती हैं, तो संबंधित क्षेत्रों में आपका मान-सम्मान बढ़ा हुआ रहेगा। हालांकि जुलाई महीने में राशि स्वामी का गोचर पाप ग्रह से युक्त रहेगा। ऐसे में कोई गुप्त शत्रु रिश्तों में कटुता ला सकता है, लिहाजा सूझबूझ को कमजोर न करें। प्रेम एवं संबंधों के लिहाज से यह वक्त कुछ कठिन रहेगा। वहीं अगस्त में सितारों की चाल घर परिवार व किसी करीबी व्यक्ति से तनाव को बढ़ाने वाली रहेगी। हालांकि सितम्बर में आप घर परिवार के प्रति अधिक सकारात्मक रहेगे। कुल मिलाकर वर्ष 2023 के इन महीनों में मिश्रित परिणाम रहेगे। यदि आप उचित प्रेम मार्गदर्शन की तलाश में हैं, तो अपने ज्योतिषी से संपर्क करे।
2023 मिथुन राशि प्रेम राशिफल एवं संबंध राशिफल – वर्ष का चौथा तिमाही
1 अक्टूबर 2023 से 31 दिसम्बर 2023: वर्ष 2023 के इन महीनों में संबंधित घर परिवार व नाते-रिश्तेदारी में सहयोग व सहमति का वातावरण रहेगा। जिससे तन व मन प्रसन्न रहेगा। वर्ष 2023 के इन महीनों में परिवार में उन्नति व खुशहाली आयेगी। जिससे घर परिवार में रहन-सहन का स्तर सुखद रहेगा। तथा रिश्ते समृद्ध व विकसित रहेगे। एक दूसरे के प्रति मान-सम्मान व विश्वास बढ़ा हुआ रहेगां। क्योंकि राशि स्वमाी का गोचर इस दौरान संबंधित प्रेम एवं संबंधों में मन की मुराद को पूरा करने वाले रहेगा। जिससे उनके मध्य बढ़ते विश्वास व चाहत से आपके हौसले बुलंद रहेगे। चाहे आप घर के बुजुर्ग व जिम्मेदार व्यक्ति हो या फिर माता-पिता भाई बहन व पुत्र व पुत्री हो, राशि स्वामी अच्छे संकेत दे रहे हैं। हालांकि 18 अक्टूबर से राशि स्वामी का गोचर पाप ग्रह के साथ रहेगा। ऐसे में संबंधों में कुछ तनाव रहेगे। नम्बर के महीने में भी सितारों की चाल ज्यादा शुभ व सकारात्मक परिणामों को देने वाली नहीं रहेगी। किन्तु दिसम्बर के महीने मे पुनः सितारों की रिश्तों में प्रसन्नता, सुख-संतोष की सौगात को देने वाली रहेगी। जिससे अपने दायित्वों को कुशलता पूर्वक पूरा करने में लगे हुये रहेगे।
यह भी अवश्य पढ़ें: मिथुन राशि की ग्रह स्थितियां
मिथुन राशि के जातक नीचे जाकर मिथुन राशि (चन्द्र राशि) से सम्बंधित वर्ष 2023 की समस्त जानकारियाँ/भविष्यवाणी विस्तृत रूप मे पढ़ सकते है:
2023 मिथुन राशि की ग्रह स्थितियां
इस वर्ष 2023 में सूर्य 14 …
2023 मिथुन राशि कैरियर एवं व्यापार राशिफल
2023 के इन महीनों में …
2023 मिथुन राशि वित्तीय राशिफल
2023 के इन महीनों में मिथुन …
2023 मिथुन राशि प्रेम एवं संबंध
नववर्ष सन् 2023 में प्रिय …
2023 मिथुन राशि स्वास्थ्य राशिफल
2023 के यह महीने स्वास्थ्य …
2023 मिथुन राशि शिक्षा राशिफल
2023 के इन महीनों को शैक्षिक …
2023 मिथुन राशि उपयोगी उपाय
वर्ष 2023 के महीनों में मिथुन …