2023 धनु राशि (Dhanu Rashi) शिक्षा एवं ज्ञान वार्षिक राशिफल
2023 धनु राशि शिक्षा एवं ज्ञान राशिफल
शिक्षा एवं ज्ञान 2023 धनु राशि वार्षिक राशिफल
2023 धनु राशि शिक्षा राशिफल एवं ज्ञान राशिफल – वर्ष का पहला तिमाही
1 जनवरी 2023 से 31 मार्च 2023: 2023 में अध्ययन व अध्यापन के क्षेत्रों में शुभ व सकारात्मक माहौल मिलता रहेगा। ऐसे में संबंधित संस्थान सकारात्मक माहौल उपलब्ध कराने की भरपूर कोशिश में रहेगे। यदि आप किसी शिक्षण व प्रशिक्षण के संस्थानों के मालिक व स्वामी हैं, तो उन्हें उम्दा किस्म का बनाने में लगे रहेगे। वर्ष 2023 के जनवरी महीने में हालांकि सितारों की चाल आपके स्कूली शिक्षा व उच्च शिक्षा के क्षेत्रों में शुभ व सकारात्मक माहौल को देने वाली रहेगी। वर्ष 2023 के जनवरी महीने में हालांकि 17 जनवरी तक शनि का प्रभाव इस राशिगत रहेगा। जिससे कई बार आपको आलस्य व इधर-उधर की बातों में बहुमूल्य समय को नष्ट कर सकते हैं, फलतः वांछित विषयों की तैयारी में पिछले पायदान पर खिसक सकते है। हालांकि 18 जनवरी से पुनः संबंधित गणित, विज्ञान, कला, अनुसंधान के क्षेत्रों में लाभ मिलता हुआ रहेगा। वर्ष 2023 के फरवरी महीने में श्री भौम का गोचर तकनीक ज्ञान व शिक्षण, प्रशिक्षण को अच्छा बनाने वाला रहेगा। क्योंकि श्री सूर्य भी पराक्रम भावगत फरवरी व मार्च के महीने में गोचर करेंगे। जिससे संबंधित प्रतियोगी क्षेत्र व फिल्म, अभिनय तथा तकनीक एवं राजनैतिक ज्ञान को उच्च करने में सक्षम रहेगे। अगर आपके पास अपने बच्चे की शिक्षा से लेकर कोई भी प्रश्न है तो अपने ज्योतिषी से पूछिए।
2023 धनु राशि शिक्षा राशिफल एवं ज्ञान राशिफल – वर्ष का दूसरा तिमाही
1 अप्रैल 2023 से 30 जून 2023: के इन महीनों में आप अपने सोच के अनुसार विषयों को तैयार करने और उनमें महारथ हासिल करने की दिशा में बढ़ते रहेगे। यानी आपने जो सोचा हैं, उन विषयों को तैयार करने में सक्षम रहेगे। अतः तैयारियों को और दुरुस्त करें। क्योंकि विद्यार्थाी वर्ग के लिए यह सफलता दायक समय है। श्री बुध का गोचर अध्ययन व अध्यापन के क्षेत्रों में बड़ा ही महत्वपूर्ण रहेगा। फलतः संबंधित प्रतियोगी क्षेत्रों में सफलता के सोपानों में रहेगे। वर्ष 2023 के अप्रैल महीने में सुखद परिणाम रहेगे। हालांकि 21 अप्रैल से बुध की व्रकी गति के कारण संबंधित विषयों की तैयारी में कोताही करते रहेगे। हालांकि 15 मई 2023 से पुनः शुभ व सकारात्मक परिणाम रहेगे। राशि स्वामी भी संबंधित विषयों में विशेष ज्ञान को बढ़ाने के मौको को देने वाले रहेगे। लिहाजा प्रयासों को जारी रखने में कोताही न करें। वर्ष 2023 के जून महीने में यात्रा तथा प्रवास में जाना पड़ेगा।
2023 धनु राशि शिक्षा राशिफल एवं ज्ञान राशिफल – वर्ष का तीसरा तिमाही
1 जुलाई 2023 से 30 सितम्बर 2023: के इन महीनों में संबंधित शिक्षण तथा प्रशिक्षण को उच्च बनाने तथा कारोबारी ज्ञान को अर्जित करने की दिशा में आपके कदम आगे बढ़ते रहेगे। यदि आप किसी सिविल सेवाओं की तैयारी में है, या फिर किसी बैंकिंग, चिकित्सा, अनुसंधान, अध्यापन, सैन्य तथा सुरक्षा के क्षेत्रों से जुड़े हैं, तो सितारों की चाल वांछित परिणामों को देने वाली रहेगी। वर्ष 2023 के जुलाई में यद्यपि राशि स्वामी गुरू तथा सूर्य का दृष्टि संबंध जहॉ संबंधित विषयों में पैठ बनाने के अवसरों को देने वाला रहेगा। वहीं सैन्य, सुरक्षा, तकनीक तथा प्रबंधन से जुड़े विषयों में महारथ हासिल करने के अवसरों को देने वाला रहेगा। हालांकि कई बार कठिन चुनौतियों से गुजरना पड़ सकता। वर्ष 2023 के अगस्त महीने में सितारों की चाल सकारात्मक रहेगी। फलतः जिन विषयों को तैयार करने व भाषाई ज्ञान को उच्च बनाने की ठान रखी हैं, उनमें आगे रहेगे। यदि आप दूर-दराज के क्षेत्रों व देशान्तर में कहीं पठन व पाठन के क्षेत्रों में जाना चाह रहें हैं, तो वांछित किस्म की प्रगति रहेगी। हालांकि सितम्बर में भौम व देवगुरू वृहस्पति का दृष्टि संबंध उत्तेजित करने वाला रहेगा। अपने शिक्षा के स्तर को अगले स्तर तक ले जाने के अपने ज्योतिषी से मार्गदर्शन प्राप्त करे।
2023 धनु राशि शिक्षा राशिफल एवं ज्ञान राशिफल – वर्ष का चौथा तिमाही
1 अक्टूबर 2023 से 31 दिसम्बर 2023: के इन महीनों में शैक्षिक प्रयासों को सफलता पूर्वक आगे बढ़ाने के मौके रहेगे। यदि आप विद्यार्थी हैं और संबंधित विषयों में विशेषज्ञता हासिल करने के प्रयास में हैं, तो उनके अध्ययन के क्रम को अनवरत जारी रखने में कोताही न करें। तो अच्छा रहेगा। चाहे वह भाषाई ज्ञान को विकसित करने की बातें हो, या फिर गणित व विज्ञान से जुड़े कामों को साधने की बातें हो, सतत् कामयाबी रहेगी। वर्ष 2023 अक्टूबर महीने में सितारों की चाल कोशिशों को कामयाबी देने वाली रहेगी। किन्तु नवम्बर 2023 में राशि स्वामी श्री गुरू का गोचर वकी्र गति से रहेगा। ऐसे में आपकी तैयारियां कमजोर पड़ सकती हैं, अतः सूझबूझ को कमजोर न करें। हालांकि वर्ष 2023 के दिसम्बर महीने में देश व देशान्तर में रोजगार परक कार्यक्रमों को तैयार करने तथा फिल्म, कला, अनुसंधान के क्षेत्रों में बौद्धिक परिपक्वता को हासिल करने की दिशा में बढ़ने के अवसर रहेगे। अतः प्रयासों को जारी रखने की जरूरत रहेगी। यानी इस दौरान हर्षाेल्लास रहेगा। क्योंकि सितारो की चाल उच्च किस्म की सफलता को देने वाली रहेगी।
यह भी पढ़ना न भूलें: धनु राशि कैरियर एवं व्यापार राशिफल
धनु राशि के जातक नीचे जाकर धनु राशि (चन्द्र राशि) से सम्बंधित वर्ष 2023 की समस्त जानकारियाँ/भविष्यवाणी विस्तृत रूप मे पढ़ सकते है:
2023 धनु राशि की ग्रह स्थितियां
इस वर्ष 2023 में सूर्य 14 …
2023 धनु राशि कैरियर एवं व्यापार राशिफल
2023 के इन महीनों में धनु …
2023 धनु राशि वित्तीय राशिफल
2023 के यह महीने धनु …
2023 धनु राशि प्रेम एवं संबंध
नववर्ष सन् 2023 के यह महीने …
2023 धनु राशि स्वास्थ्य राशिफल
2023 के यह महीने धनु …
2023 धनु राशि शिक्षा राशिफल
2023 के इन महीनो मे धनु …
2023 धनु राशि उपयोगी उपाय
वर्ष 2023 के इन महीनों …