हिन्दी

2023 धनु राशि (Dhanu Rashi) स्वास्थ्य वार्षिक राशिफल

2023 धनु राशि (Dhanu Rashi) स्वास्थ्य वार्षिक राशिफल

2023 धनु राशि स्वास्थ्य भविष्यफल

स्वास्थ्य 2023 धनु राशि वार्षिक राशिफल

2023 धनु राशि स्वास्थ्य राशिफल – वर्ष का पहला तिमाही

1 जनवरी 2023 से 31 मार्च 2023: 2023 के इन महीनों में मांसपेशियों के बल को उच्च करने के मौके रहेगे। यदि कोई रोग व पीड़ा हैं, तो उन्हें दूर करने के दिशा में आगे बढ़ने के सुखद अवसर रहेगे। अतः तामसिक आहारों के सेवन से बचने की जरूरत रहेगी। हालांकि वर्ष 2023 के जनवरी महीने में 17 जनवरी तक पाप ग्रहीय प्रभाव राशिगत होने से शरीर में आलस्य व कब्ज तथा श्वसनतंत्र के रोग हो सकते हैं। अतः तामसिक आहारों के सेवन से बचने की जरूरत रहेगी। अन्यथा परेशान रहेगे। हालांकि 18 जनवरी के बाद पुनः सेहत में सुधार रहेगा। वर्ष 2023 के फरवरी महीने में पुनः सितारों की चाल सुखद व शानदार प्रयासों की सौगात को देने वाली रहेगी। यानी नियमित दिनचर्या रंग लाने वाली रहेगी। वहीं मार्च 2023 में शरीर की रोगप्रतिरोध को बढ़ाने में रूचि रहेगी। फलतः रोग व पीड़ाओं को दूर करने में सक्षम रहेगे। हालांकि प्रियजनों से वियोग मानसिक सेहत में असर डाल सकती हैं। अतः विवादों का निपटारा करने में सावधानी रखें। प्रत्येक पहलुओं को समुचित विचार कर लें। यानी एकाग्रचित होकर कार्य करे। जिससे शरीरिक क्षमताओं को उन्नत करने के अवसर रहेगे। अपने ज्योतिषी के द्वारा आप अपनी व्यक्तिगत 2023 स्वास्थ्य रिपोर्ट प्राप्त करे।

2023 धनु राशि स्वास्थ्य राशिफल – वर्ष का दूसरा तिमाही

1 अप्रैल 2023 से 30 जून 2023: 2023 के इन महीनों में शारीरिक बल बढ़ेगा। क्योंकि भांति-भांति के पौष्टिक आहारों का लाभ रहेगा। सेहत सुखद व शानदार रहेगी। यदि पहले के कोई रोग व पीड़ा हैं, तो उन्हें दूर करने के सुखद मौके रहेगे। लिहाजा प्रयासों को पूरी मुस्तैदी के साथ करने की जरूरत रहेगी। चाहे वह खान-पान को पौष्टिक व स्वास्थ्यप्रद बनाने की बातें हो या फिर कोई दूसरे मामले हो, सतत् लाभांश रहेगा। वर्ष 2023 के अप्रैल महीने में सेहत अच्छी रहेगी। बशर्ते आलस्य व तामसिक आहारों की प्रवृत्ति को अंकुश लगाना पड़ेगा। वर्ष 2023 के मई व जून महीने में सेहत सुखद व शानदार बनाने में आपको मुस्तैदी दिखाना पड़ेगा। क्योंकि सितारों की चाल सेहत को अचानक ही कमजोर करने  वाली रहेगी। क्योंकि भौम का गोचर गुप्तांगों के रोग व सिर दर्दादि दे सकता हैं। यदि आप ऐसे कामों से जुड़े हैं, जहॉ चोटादि लगने का भय हैं, तो सुरक्षा कवच को धारण करने में कोताही न करें। अन्यथा परेशान रहेगे। कुल मिलाकर सेहत को सुखद रखने की दिशा में उत्साहित होकर चलने की जरूरत रहेगी।

2023 धनु राशि स्वास्थ्य राशिफल – वर्ष का तीसरा तिमाही

1 जुलाई 2023 से 30 सितम्बर 2023: 2023 के इन महीनों में समग्र स्वास्थ्य की तरफ बढ़ने की जरूरत रहेगी। चाहे वह मानसिक सेहत को उम्दा किस्म का करने के प्रयास हो या फिर शारीरिक सेहत को उच्च उठाने की प्रक्रिया हो सतत् लाभांश रहेगा। यदि रोग प्रतिरोध को उच्च करने में लगे हैं। तो सितारों की चाल वांछित परिणामों को देने वाली रहेगी। वर्ष 2023 में उत्तम सोच और सृजनात्मक कार्यो को अंजाम तक पहुंचाने की प्रक्रिया तथा नियमित दिनचर्या के प्रयास सेहत के लिए अच्छी जमीन तैयार करने में सहयोगी रहेगे। फलतः जुलाई, अगस्त के महीने में सेहत सुखद व शानदार रहेगी। यदि पहले के कोई रोग व पीड़ा हैं, तो उन्हें दूर करने में वांछित किस्म की सफलता रहेगी। लिहाजा नियमित दिनचर्या के क्रम को अवरुद्ध न करें। वर्ष 2023 के सितम्बर महीने में श्री भौम व गुरू का गोचर कई बार समस्याओं को देने वाला रहेगा। ऐसे में मनोविकार तथा शरीर में आन्तरिक पीड़ाओं के उभरने के आसार रहेगे। अतः उचित चिकित्सीय परामर्श लें। तथा जरूरी योगासनों को करने में कोताही न करें। तो वांछित मुकाम अर्जित होते रहेगे। अपनी व्यक्तिगत 2023 स्वास्थ्य रिपोर्ट हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषी से प्राप्त करे।

2023 धनु राशि स्वास्थ्य राशिफल – वर्ष का चौथा तिमाही

1 अक्टूबर 2023 से 31 दिसम्बर 2023: 2023 के इन महीनों में दैहिक कांति को धवल करने तथा रोग प्रतिरोध को उच्च करने के सुखद अवसर रहेगे। लिहाजा नियमित दिनचर्या के क्रम को कमजोर न करें। क्योंकि सितारों की चाल सुखद व शानदार परिणामों को देने वाली रहेगी। ऐसे में सुखद सेहत के स्वामी रहेगे। यानी वर्ष के इन महीनों में समग्र सेहत की तरफ बढ़ने की जरूरत रहेगी। वर्ष 2023 के अक्टूबर के महीने में सितारों की चाल अच्छे सेहत का स्वामी बनाने में मददगार रहेगी। इस वर्ष 2023 के नवम्बर महीने में कई बार खान-पान को साधने में चूकते रहेगे। चाहे वह कार्य व कारोबारी व्यस्तता हो, या फिर अन्य कोई दूसरे संदर्भ हो, किन्तु अधिक मात्रा में तले, भुने पदार्थ, तेल, मिर्च मसालों के उपयोग, रात्रि को अधिक समय तक जागते रहना व भरपूर नींद की कमी आपके सेहत में विपरीत अवसर डाल सकती हैं, लिहाजा सूझबूझ को कमजोर न करें। वैसे दिसम्बर के महीने में सेहत संदर्भो में मिश्रित परिणाम रहेगे। लिहाजा सूझबूझ को परिपक्व रखने में आलस्य न करें। तो अच्छा रहेगा।

नोटः यह स्वास्थ्य पूर्वानुमान वैदिक ज्योतिषशास्त्र के अनुसार राशि चक्र में ग्रहों की गोचरीय स्थिति एवं उनके शुभाशुभ प्रभाव, बलाबल के आधार पर बताया जा रहा है। इसे पूर्ण रूप से स्वास्थ्य सुझाव न मानकर साथ में स्वास्थ्य विशेषज्ञ (डाक्टर) की सलाह भी जरूरी होने पर अवश्य लें।

यह भी पढ़ें: धनु राशि उपयोगी उपाय

धनु राशि के जातक नीचे जाकर धनु राशि (चन्द्र राशि) से सम्बंधित वर्ष 2023 की समस्त जानकारियाँ/भविष्यवाणी विस्तृत रूप मे पढ़ सकते है:

2023 धनु राशि की ग्रह स्थितियां

इस वर्ष 2023 में सूर्य 14 …

2023 धनु राशि कैरियर एवं व्यापार राशिफल

2023 के इन महीनों में धनु …

2023 धनु राशि वित्तीय राशिफल

2023 के यह महीने धनु …

2023 धनु राशि प्रेम एवं संबंध

नववर्ष सन् 2023 के यह महीने …

2023 धनु राशि स्वास्थ्य राशिफल

2023 के यह महीने धनु …

2023 धनु राशि शिक्षा राशिफल

2023 के इन महीनो मे धनु …

2023 धनु राशि उपयोगी उपाय

वर्ष 2023 के इन महीनों …