हिन्दी

2023 कुम्भ राशि (Kumbh Rashi) स्वास्थ्य वार्षिक राशिफल

2023 कुम्भ राशि (Kumbh Rashi) स्वास्थ्य वार्षिक राशिफल

2023 कुम्भ राशि स्वास्थ्य राशिफल

स्वास्थ्य 2023 कुम्भ राशि वार्षिक राशिफल

2023 कुम्भ राशि स्वास्थ्य राशिफल – वर्ष का पहला तिमाही

1 जनवरी 2023 से 31 मार्च 2023: 2023 के इन महीनों में मांसपेशियों मे बल को संचारित करने तथा रोग व पीड़ा को दूर करने के अवसर रहेगे। लिहाजा सधी हुई दिनचर्या की तरफ अपने रूख को मजबूती से मोड़ना पड़ेगा। फलतः सेहत पुष्ट व बलिष्ठ रहेगी। क्योंकि सितारों की चाल कहीं न कहीं इस नूतन वर्ष में शुभाशुभ दोनों ही तरफ के परिणामों को देने वाली रहेगी। हालांकि राशि स्वामी का 16 जनवरी तक व्यय भावगत गोचर होने के कारण शरीर में आलस्य व कब्ब, तथा रक्तादि विकार हो सकते है। स्वतः सेहत के साथ किसी करीबी व्यक्ति के सेहत की फिक्र रहेगी। हालांकि श्री शुक्र का गोचर उत्पन्न रोग व विकारों को दूर करने में बहुत सहायक रहेगा। गुरू का गोचर भी दैहिक कांति को संवारने में सुखद व शानदार रहेगा। वर्ष 2023 फरवरी और मार्च महीने में घर परिवार में सुखद संवादों का दौर रहेगा। जिससे घर का वातावरण शानदार रहेगा। यानी वर्ष के इन महीनों में अपने खान-पान का पूरा ध्यान दें। तथा उपयोगी योगासनों को करने में संकोच व आलस्य न करें। क्योंकि सितारों की चाल सेहत के संदर्भो में मिश्रित परिणामों को देने वाली रहेगी। यदि आपको स्वास्थ्य संबंधी कोई चिंता है तो अपनी 2023 स्वास्थ्य रिपोर्ट प्राप्त करें और अपने ज्योतिषी से समाधान प्राप्त करे।

2023 कुम्भ राशि स्वास्थ्य राशिफल – वर्ष का पहला तिमाही

1 अप्रैल 2023 से 30 जून 2023: 2023 के इन महीनों में मन प्रसन्न रखना अच्छा सोचना तथा सकारात्मक होकर पौष्टिक पदार्थो के सेवन की आदतों को पुष्ट करने की जरूरत रहेगी। यानी नियमित खान-पान में दूध, दही, घी, फलादि, नियमित व्यायामादि जैसी आदते जहॉ दैहिक कांति को उच्च करने वाली रहेगी। वहीं बुजुर्गो व गुरू, माता-पिता व वयोवृद्धों की सेवा भी सुखद रहेगी। जिससे आयु और आरोग्य जैसे पहलुओं को विकसित करने का आशीर्वाद मिलता  रहेगा। वर्ष 2023 के अप्रैल महीने में 06 अप्रैल से श्री शुक्र का गोचर शुभ व सकारात्मक रहेगा। जिससे आपका रोग प्रतिरोध उच्च रहेगा। फलतः आप अच्छे सेहत के स्वामी रहेगे। वर्ष 2023 के मई व जून महीने में हालांकि श्री भौम का गोचर सेहत में रक्तादि विकार को उत्पन्न करने वाला रहेगा। किन्तु इस दौरान श्री शुक्र का गोचर आपका शुभ व मंगल करता हुआ रहेगा। जिससे सेहत सुखद व शानदार रहेगी। अतः सधी हुई दिनचर्या की तरफ बढ़ने में कोताही न करें। तो अच्छा रहेगा।

2023 कुम्भ राशि स्वास्थ्य राशिफल – वर्ष का तीसरा तिमाही

1 जुलाई 2023 से 30 सितम्बर 2023: 2023 के इन महीनों में शरीर को सुखद व शानदार बनाने के मौके रहेगे। हालांकि बहुत हद तक यह आपके विवेक पर रहेगा। कि आप रोग व पीड़ाओं को दूर करने के लिए किन बेहतरीन उपायों को अपनाते हैं। चाहे वह तय समय में आहार-विहार की बातें, हो या फिर उपयोगी योगासनों को करने के मौके हो,यानी इस नूतन वर्ष में दैहिक कांति को उच्च करने की मंशा को फलित करने के लिए और मुस्तैद होने की जरूरत रहेगी। हालांकि वर्ष 2023 के जुलाई महीनों में राशि स्वामी श्री शनि की वक्री गति के कारण सेहत में रोग व पीड़ाओं के उभरने के आसार रहेगे। ऐसे में सूझबूझ को उच्च करने के सुखद अवसर रहेगे। अगस्त व सितम्बर मे बढती हुई जिम्मेदारियों के कारण सधी हुई दिनचर्या का क्रम बाधित रहेगा। क्योंकि पाप ग्रहीय प्रभाव होने कारण सेहत में पीड़ा हो सकती है। अतः पौष्टिक आहारों के सेवन तथा तामसिक आहारों के सेवन से बचने की जरूरत रहेगी। वहीं प्रसन्न रहने तथा बातों में गुस्से से बचने की जरूरत रहेगी। क्योंकि शुभाशुभ दोनों ही तरफ के ग्रहों का प्रभाव रहेगा। हम आपकी स्वास्थ्य समस्याओं को हल करने में मदद कर सकते हैं, कृपया अपने ज्योतिषी से आवश्यक ज्योतिषीय सलाह प्राप्त करे।

2023 कुम्भ राशि स्वास्थ्य राशिफल – वर्ष का चौथा तिमाही

1 अक्टूबर 2023 से 31 दिसम्बर 2023: 2023 के इन महीनों में रोगप्रतिरोध को उच्च करने तथा सेहत को सुखद रखने की क्षमतायें रहेगी। यदि पहले के रोग व पीड़ा हैं, तो उन्हें दूर करने में सक्षम रहेगे। किन्तु मन को प्रसन्न रखना अच्छा सोचना और पौष्टिक पदार्थो का सेवन नियमित रखना आपके लिए अच्छा रहेगा। सितारों की चाल इस नूतन वर्ष में आपके लिए बड़ी ही गुणकारी व लाभकारी रहेगी। वर्ष 2023 के अक्टूबर महीने की शुरूआत से ही श्री शुक्र का गोचर आपके लिए अच्छा रहेगा। ऐसे में वैवाहिक जीवन में आनन्द व खुशी का दौर रहेगा। वर्ष 2023 के नम्बर महीने में हालांकि श्री शुक्र का गोचर ज्यादा सुखद परिणामों को देने वाला नही रहेगा। ऐसे में सूझबूझ के साथ चलने की जरूरत रहेगी। क्योंकि इस दौरान सेहत में रोग व पीड़ा हो सकती है। वर्ष 2023 दिसम्बर में पुनः श्री शुक्र का गोचर शुभ व सुखद परिणामो ंको देने वाला रहेगा। हालांकि श्री भौम का गोचर आपके लिए शुभप्रद व सुखद रहेगा। जिससे रोग व पीड़ाओं को दूर करने में कामयाबी का दौर रहेगा। यानी सितारों की चाल से ज्ञात हो रहा है। कि सेहत में ग्रहीय चाल का शुभाशुभ प्रभाव बना हुआ रहेगा। ऐसे में आपको नियमित दिनचर्या एवं पौष्टिक आहारों के सेवन में और दिलचस्प होने की जरूरत रहेगी। कुल मिलाकार वर्ष के यह महीने सेहत के दृष्टिकोण से मध्यम किस्म के परिणामों को देते रहेगे।

नोटः यह स्वास्थ्य पूर्वानुमान वैदिक ज्योतिषशास्त्र के अनुसार राशि चक्र में ग्रहों की गोचरीय स्थिति एवं उनके शुभाशुभ प्रभाव, बलाबल के आधार पर बताया जा रहा है। इसे पूर्ण रूप से स्वास्थ्य सुझाव न मानकर साथ में स्वास्थ्य विशेषज्ञ (डाक्टर) की सलाह भी जरूरी लें।

यह भी पढ़ें: कुंभ राशि उपयोगी उपाय

कुम्भ राशि के जातक नीचे जाकर कुम्भ राशि (चन्द्र राशि) से सम्बंधित वर्ष 2023 की समस्त जानकारियाँ/भविष्यवाणी विस्तृत रूप मे पढ़ सकते है:

2023 कुंभ राशि की ग्रह स्थितियां

इस वर्ष 2023 में सूर्य 14 …

2023 कुंभ राशि कैरियर एवं व्यापार राशिफल

2023 के यह महीने कुम्भ …

2023 कुंभ राशि वित्तीय राशिफल

2023 के यह महीने कुम्भ राशि …

2023 कुंभ राशि प्रेम एवं संबंध

नववर्ष सन् 2023 के यह …

2023 कुंभ राशि स्वास्थ्य राशिफल

2023 के यह महीने कुम्भ …

2023 कुंभ राशि शिक्षा राशिफल

2023 के यह माह कुम्भ …

2023 कुंभ राशि उपयोगी उपाय

वर्ष 2023 के इन महीनों …