2023 धनु राशि (Dhanu Rashi) प्रेम एवं संबंध वार्षिक राशिफल
2023 धनु राशि का प्रेम एवं सम्बंध भविष्यफल
प्रेम एवं सम्बंध 2023 धनु राशि
2023 धनु राशि प्रेम राशिफल एवं संबंध राशिफल – वर्ष का पहला तिमाही
1 जनवरी 2023 से 31 मार्च 2023: 2023 के इन मासों में करीबी लोगों से वांछित संवादों का दौर रहेगा।,तथा नाते-रिश्तेदारी में महत्वपूर्ण घर परिवार से जुड़े कामों को अंतिम रूप देने की चर्चाओं को अंतिम मुकाम तक ले जाने के अवसर रहेगे। हालांकि कुछ विरोधी व पास पड़ोस के लोग किसी कार्य में विध्न व रूकावट डालने की कोशिश में रहेंगे। स्नेही जनों से मिलने में उपयोगी समय लगेगा। वर्ष 2023 के इन महीनों में आपकी थोड़ी समझदारी से प्रेम एवं संबंधों में उत्तम वातावरण हाथ लग सकता है। हालांकि जनवरी महीने में राशिगत शनि की साढ़े साती का प्रभाव रहेगा। ऐसे में कई बार संबंधों में खटपट होने के आसार रहेगे। प्रेम संबंधों में हालांकि सितारों की चाल ज्यादा सकारात्मक नहीं रहेगी। किन्तु 17 जनवरी से पुनः संबंधों में शुभ व सकारात्मक परिणाम रहेगे। वैसे फरवरी के महीने में पुनः सितारों की चाल घर परिवार तथा संबंधित चहेते मित्रों के मध्य वांछित संवादों का दौर देने वाली रहेगी। वर्ष 2023 के मार्च महीने में रिश्तों की परिध में और मुस्तैद होकर चलने की जरूरत रहेगी। इस दौरान भाई बहनों के मध्य तनाव तथा हक की लड़ाई छिड़ सकती है। अतः छोटी-छोटी बातों में गुस्से से बचने की जरूरत रहेगी। प्रेम जीवन के लिए प्रभावी समाधान हेतु अपने ज्योतिषी से मार्गदर्शन प्राप्त करे।
2023 धनु राशि प्रेम राशिफल एवं संबंध राशिफल – वर्ष का दूसरा तिमाही
1 अप्रैल 2023 से 30 जून 2023: 2023 के इन महीनों में घर परिवार से जुड़े वैवाहिक व मांगलिक कामों को सम्पन्नता की ओर ले जाने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। ऐसे में दो दिलों को जोड़ने व उन्हें गृहस्थ जीवन के आंगन को सजाने के लिए आगे बढ़ाने में रहेगे। यानी सितारों की चाल घर परिवार में अच्छे माहौल को निर्मित करने वाली रहेगी। जिससे तन व मन प्रसन्न होता रहेगा। यदि कोई निजी संबंध हैं, या फिर विपरीत लिंग आकर्षित कर रहा है। तो किसी के झांसे मे न आकर पहले उनके धर्म, जाति, पारिवारिक पृष्ठभूमि और ऐसे पहलुओं पर मंथन कर लें। जो कि बहुत ही जरूरी हैं। अन्यथा भावनाओं के बहाव में जीवन का संकट खड़ा हो सकता हैं, क्योंकि इस राशि में पाप ग्रहीय प्रभाव बना हुआ रहेगा। वर्ष 2023 के अप्रैल महीने में 21 अप्रैल से संबंधों में सुधार व मधुरता रहेगी। क्योंकि राशि स्वामी की स्वगृही दृष्टि रहेगी। वर्ष 2023 के मई व जून महीने में श्री भौम का गोचर संबंधों में उग्रता को देने वाला रहेगा। जिससे आप लगातार परेशान रहेगे। चाहे वह वैवाहिक जीवन हो या फिर प्रेम संबंध व अन्य दूसरे संबंध हो, सूझबूझ बनाकर चलने में फायदा रहेगा।
2023 धनु राशि प्रेम राशिफल एवं संबंध राशिफल – वर्ष का तीसरा तिमाही
1 जुलाई 2023 से 30 सितम्बर 2023:: इन महीनों में जीवन साथी व माता-पिता तथा भाई बहन एवं अनुभवी बुजुर्गों से वांछित सलाह-मशविरा होने के योग बने हुये रहेगे। जिससे गृहस्थ जीवन के आंगन को सजाने व संवारने की मंशा फलित रहेगी। चाहे वह पुत्र व पुत्री के हाथ पीले करने की बातें हो या फिर किसी धार्मिक आयोजनों को अंतिम रूप देने की मंशा हो, सतत् लाभांश मिलता रहेगा। वैसे जुलाई महीने में 17 जुलाई से श्री सूर्य व राशि स्वामी का दृष्टि संबंध प्रेम एवं संबंधों में तालमेल व चाहत को विकसित करने वाला रहेगा। जिससे तन व मन प्रसन्न रहेगा। वर्ष 2023 के अगस्त के महीने में पुनः सितारों की चाल प्रेम एवं संबंधों में मध्यम किस्म के परिणामों को देने वाली रहेगी। ऐसे में छोटी-छोटी बातों में तनाव से बचने की जरूरत रहेगी। वर्ष 2023 के सितम्बर महीने में मंगल व गुरू का दृष्टि संबंध घर परिवार व पत्नी तथा बच्चों के मध्य सकारात्मक वातावरण को देने वाला रहेगा। जिससे संबंधित क्षेत्रों में कदम-कदम पर सफलता रहेगी। लिहाजा प्रयासों को जारी रखने में कोताही न करें। तो अच्छा रहेगा। यानी प्रेम एवं संबंधों के दृष्टिकोण से वर्ष के इन महीनों में अधिकांश शुभ व सकारात्मक परिणाम रहेगे। यदि आप अपने प्रेम जीवन को लेकर चिंतित हो तो अपने ज्योतिषी से संपर्क करे।
2023 धनु राशि प्रेम राशिफल एवं संबंध राशिफल – वर्ष का चौथा तिमाही
1 अक्टूबर 2023 से 31 दिसम्बर 2023:: इन महीनों में सगे संबंधियों व नाते-रिश्तेदारी में सामंजस्य तथा चाहत का दौर रहेगा। वहीं घर परिवार से जुड़े दायित्वों को पूरा करने के लिए लंबी कसरत करनी पड़ेगी। यदि आप किसी वैवाहिक व धार्मिक कामों को अंतिम रूप देने में लगे हैं, तो कदम-कदम पर सफला की सौगात रहेगी। हालांकि इस दिशा में सौम्यता दिखाने की जरूरत रहेगी। वर्ष 2023 के अक्टूबर महीने में यद्यपि बुध व सूर्य का गोचर संबंधित मित्र व भ्रात-भगनी के मध्य चाहत को बढ़ाने वाले रहेगे। जिससे मन उत्साहित रहेगा। हालांकि वर्ष 2023 अप्रैल महीने में हक की लड़ाई छिड़ सकती है। प्रेम संबंधों में वर्ष 2023 के इन महीनों में सूझबूझ के साथ चलने की जरूरत रहेगी। वर्ष 2023 के नवम्बर महीने में संतान परिवार के दायित्वों को पूरा करने तथा उनके मध्य अपेक्षाओं को लेकर कशमकश करनी पड़ सकती है। क्योंकि राशि स्वामी की वक्री गति के कारण कहीं न कहीं परेशान रहेगें। वर्ष 2023 के दिसम्बर महीने में प्रेम एवं संबंधों को लेकर श्री सूर्य का गोचर टकराव को देने वाला रहेगा। हालांकि श्री शुक्र का गोचर प्रेम संबंधों को मधुर करने की ऊर्जा देता रहेगा।
यह भी अवश्य पढ़ें: धनु राशि की ग्रह स्थितियां
धनु राशि के जातक नीचे जाकर धनु राशि (चन्द्र राशि) से सम्बंधित वर्ष 2023 की समस्त जानकारियाँ/भविष्यवाणी विस्तृत रूप मे पढ़ सकते है:
2023 धनु राशि की ग्रह स्थितियां
इस वर्ष 2023 में सूर्य 14 …
2023 धनु राशि कैरियर एवं व्यापार राशिफल
2023 के इन महीनों में धनु …
2023 धनु राशि वित्तीय राशिफल
2023 के यह महीने धनु …
2023 धनु राशि प्रेम एवं संबंध
नववर्ष सन् 2023 के यह महीने …
2023 धनु राशि स्वास्थ्य राशिफल
2023 के यह महीने धनु …
2023 धनु राशि शिक्षा राशिफल
2023 के इन महीनो मे धनु …
2023 धनु राशि उपयोगी उपाय
वर्ष 2023 के इन महीनों …