2023 वृश्चिक राशि (Vrischik Rashi) कैरियर एवं व्यापार राशिफल
2023 में वृश्चिक राशि का कैरियर एवं व्यावसायिक भविष्यफल
कैरियर एवं व्यवसाय 2023 वृश्चिक राशि
2023 वृश्चिक राशि कैरियर राशिफल एवं व्यापार राशिफल – वर्ष का पहला तिमाही
1 जनवरी 2023 से 31 मार्च 2023: वर्ष 2023 के इन महीनों में कार्य व कारोबार के अहम पड़ाव में रहेगे। चाहे वह तकनीक, चिकित्सा, सैन्य, सुरक्षा, प्रबंधन, अनुसंधान के क्षेत्र हो या फिर अध्ययन व अध्यापन व सिविल सेवाओं में कैरियर को उच्च सोपानों पर ले जाने की मंश हो, या फिर उद्योग जगत व स्वतः के प्रयासों तथा रूचि के अनुसार कार्य व कारोबार को शुरू करने की बातें हो, सितारों की चाल इस दौरान सुखद व शानदार परिणामों को देने वाली रहेगी। यदि आप शोरूम, अस्पताल व मोटर वाहन तथा अन्य दूसरे क्षेत्रों के उत्पादन विक्रय में लगे हैं, तो सितारों की चाल उम्मीदों से अधिक शुभ व सकारात्मक परिणामों को देने वाली रहेगी। वर्ष 2023 के जनवरी महीने में गुरू व मंगल का दृष्टि संबंध आपके हौसलों को बुलंद करने वाली रहेगी। वहीं फरवरी महीने में भी आपके कार्मिक व व्यापारिक सितारों बुलंद रहेगे। फलतः संबधित अधिकारियों व कर्मचारी के महत्वपूर्ण योगदान के द्वारा आप सफलता के नए कीर्तिमानों को गढ़ने मे सक्षम रहगे। वहीं मार्च वर्ष 2023 के महीने में सितारों की चाल पुनः कार्य व व्यापार को सुखद करने वाली रहेगी। जिससे संबधित क्षेत्रों में वांछित निजी व सरकारी उपक्रमों से कोई लाभकारी योजना हाथ लग सकती हैं।
2023 वृश्चिक राशि कैरियर राशिफल एवं व्यापार राशिफल – वर्ष का दूसरा तिमाही
1 अप्रैल 2023 से 30 जून 2023: वर्ष 2023 के इन महीनों में किसी बड़ी योजनाओं को पूरी करने के लिए अवसर रहेगे। क्योंकि सितारों की चाल आपके पक्ष में माहौल को पैदा करने वाली रहेगी। फलतः आप देश व प्रदेश तथा दूर देशों में भी अपनी कार्मिक व व्यापारिक पकड़ को मजबूत करने में लगे हुये रहेगी। क्योंकि सितारों की चाल कहीं न कहीं वर्ष 2023 के इन महीनों में सुखद व शानदार परिणामों को देने वाली रहेगी। वैसे अपै्रल के महीने में आप संबंधित संस्थाओं के मध्य बैठक करके, किसी बड़े अनुबंध व योजनाओं को अंतिम रूप में देने में लगे हुये रहेगे। हालांकि मई के महीनों में राशि स्वामी श्री मंगल का गोचर 10 मई 2023 मे नीच राशिगत गोचर करेगा। फलतः कार्य व कारोबार के क्षेत्रों मे पिछड़ सकते हैं, ऐसे में आपको ऐसा महसूस होगा। कि आप संबंधित क्षेत्रों में पिछड़ रहे हैं। क्योंकि सितारों की चाल इस दौरान विपरीत परिणामों को देने वाली रहेगी। इससे शत्रु पक्ष आपके खिलाफ मोर्चा खोल सकता है। जून के इन महीनों में सितारों की चाल यद्यपि कुछ प्रभावशाली सम्पर्क का लाभ देने वाली रहेगी। किन्तु शत्रु पक्ष किसी साजिश के तहत परेशान कर सकते हैं, लिहाजा सावधानी रखें। करियर मे चल रहे उतार–चढ़ाव को दूर करने हेतु अपने ज्योतिषी से संपर्क करे।
2023 वृश्चिक राशि कैरियर राशिफल एवं व्यापार राशिफल – वर्ष का तीसरा तिमाही
1 जुलाई 2023 से 30 सितम्बर 2023: वर्ष 2023 के इन महीनों में आजीविका के क्षेत्रों में खास स्तर को पाने के लिए और मुस्तैदी से काम करने की जरूरत रहेगी। क्योंकि बाजार में जारी उठा-पटक से लाभ का गणित सिद्ध करने में कड़ी मशक्कत करनी पडे़गी। चाहे वह प्रबंधन, कला, साहित्य, संगीत, फिल्म के क्षेत्र हो या फिर अन्य प्रतियोगी मुकामों को सफलता पूर्वक अर्जित करने के मंशूबे हो, कदम-कदम पर सफलता रहेगी। वही आजीविका के क्षेत्रों में वर्ष 2023 के जुलाई महीने में राशि स्वामी का गोचर सकारात्मक रहेगा। फलतः कार्य व व्यापार में उन्नति का देने वाला रहेगा। अगस्त के महीने में सितारों की चाल आजीविका के क्षेत्रों में कुछ कठिन परिश्रम को देने वाली रहेगी। जिससे कई बार ऐसा महसूस रहेगा। कि जिस स्तर पर मेहनत कर रहे हैं, उस स्तर के परिणाम नहीं मिल रहे हैं। हालांकि सितम्बर में किसी निजी व सरकारी क्षेत्रों में उम्मीदों से कोई बड़ी कामयाबी रहेगी। चाहे वह व्यापार को बढ़ाने की बातें हो या फिर कार्य क्षेत्रों में दक्षता हासिल करने की मंशा हो, यानी कैरियर एवं व्यवसाय के दृष्टिकोण से अधिकांश शुभ परिणाम रहेगे।
2023 वृश्चिक राशि कैरियर राशिफल एवं व्यापार राशिफल – वर्ष का चौथा तिमाही
1 अक्टूबर 2023 से 31 दिसम्बर 2023: वर्ष 2023 के इन महीनों में वांछित क्षेत्रों में रूचि तथा योग्यता के अनुसार कार्य व व्यापार को पाने तथा उनमें बढ़त दर्ज करने के अवसर रहेगे। हालांकि आपको कई बार ऐसा महसूस रहेेगा। कि जिस स्तर के प्रयास कर रहे हैं, उस स्तर के आपको परिणाम नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में संबंधित कंपनी में अपनी क्षमताओं व दक्षताओं के अनुसार पैकेज न मिल पाने के कारण में मन में असंतोष उभर सकता हैं, ऐसे मे आपको ऐसा लग सकता हैं, कि आपका शोषण किया जा रहा है। वर्ष 2023 के अक्टूबर महीने में मंगल व केतू का योग होने के कारण असंतोष रहेगा। वहीं 17 अक्टूबर से श्री सूर्य व्यय भावगत गोचर में रहेगे। ऐसे में आजीविका के क्षेत्रों में भाग-दौड़ बड़ी हुई रहेगी। 2023 के नवम्बर महीने में संबंधित कार्य व व्यापार के क्षेत्रों में लगातार कठिन परिश्रम करना पडे़गा। इस दौरान विरोधी पक्ष कुछ परेशान करने की कोशिश में रहेगे। अतः सावधानी बनाकर चलें। हालांकि 16 नवम्बर से श्री भौम का गोचर स्वराशि गति होने के कारण हालांकि कुछ काम बनेगे। वहीं 2023 के दिसम्बर में संबंधित कार्मिक व व्यापारिक क्षेत्रों में कुछ रूकावटों के बाद सफलता रहेगी। लिहाजा सूझबूझ को कमजोर न करें। तो वांछित परिणाम रहेगे। ज्योतिषीय सलाह के माध्यम से व्यापार को अगले स्तर पर ले जाएं। जाने अपने ज्योतिषी से।
यह भी पढ़ना न भूलें: वृश्चिक राशि वित्तीय राशिफल और वृश्चिक राशि शिक्षा राशिफल
वृश्चिक राशि के जातक नीचे जाकर वृश्चिक राशि (चन्द्र राशि) से सम्बंधित वर्ष 2023 की समस्त जानकारियाँ/भविष्यवाणी विस्तृत रूप मे पढ़ सकते है:
2023 वृश्चिक राशि की ग्रह स्थितियां
इस वर्ष 2023 में सूर्य …
2023 वृश्चिक राशि कैरियर एवं व्यापार राशिफल
2023 के इन महीनों में …
2023 वृश्चिक राशि वित्तीय राशिफल
2023 के यह महीने वृश्चिक …
2023 वृश्चिक राशि प्रेम एवं संबंध
नववर्ष सन् 2023 के यह …
2023 वृश्चिक राशि स्वास्थ्य राशिफल
2023 के यह महीने वृश्चिक …
2023 वृश्चिक राशि शिक्षा राशिफल
2023 के यह माह वृश्चिक …
2023 वृश्चिक राशि उपयोगी उपाय
वर्ष 2023 के इन महीनों में …