हिन्दी

2023 वृश्चिक राशि (Vrischik Rashi) शिक्षा एवं ज्ञान वार्षिक राशिफल

2023 वृश्चिक राशि (Vrischik Rashi) शिक्षा एवं ज्ञान वार्षिक राशिफल

2023 वृश्चिक राशि शिक्षा एवं ज्ञान भविष्यफल

शिक्षा एवं ज्ञान 2023 वृश्चिक राशि वार्षिक राशिफल

2023 वृश्चिक राशि शिक्षा राशिफल एवं ज्ञान राशिफल – वर्ष का पहला तिमाही

1 जनवरी 2023 से 31 मार्च 2023: के इन मासों में स्कूली, शिक्षा व उच्च शिक्षा के क्षेत्रों में सतत् लाभांश बढ़ाने के मौके रहेगे। यदि आप अपने विषयों में विशेषज्ञता हासिल करने में लगे हैं, तो सफल रहेगे। चाहे वह गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, फिल्म, कला, शिक्षा व तकनीक के क्षेत्र हो या फिर अन्य दूसरे पहलुओं से जुडे ज्ञान को पुष्ट करने की बातें हो, सतत् कामयाबी मिलती रहेगी।  क्योंकि वर्ष 2023 के सितारों की चाल सुखद व शानदार परिणामों को देने वाली रहेगी। राशि स्वामी भौम का संबंध देव गुरू वृहस्पति से होने के कारण अध्ययन व अध्यापन से जुड़े क्षेत्रों में कोई बड़ी कामयाबी अर्जित होने के आसार रहेगे। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा मे अपने में ज्ञान को पुख्ता करने में लगे हैं। तो सफल रहेगे। वैसे फरवरी में आलस्य तथा इधर-उधर की अनुपयोगी वार्ताओं से बचना पड़ेगा। क्यांेंकि शनि का दृष्टि संबंध आपके मन को भ्रमित व परेशान करने वाला रहेगा। वहीं वर्ष 2023 के मार्च महीने में संबंधित क्षेत्रो के ज्ञान को पुख्ता करने के लिए लंबी कसरत करनी पडे़गी। इस दौरान कहीं लंबी यात्रा तथा प्रवास में जाना पडे़गा।

2023 वृश्चिक राशि शिक्षा राशिफल एवं ज्ञान राशिफल – वर्ष का पहला तिमाही

1 अप्रैल 2023 से 30 जून 2023: के इन मासों में पाठन-पाठन से जुड़े कामों को और अच्छा करने तथा संबंधित संस्थानों की छवि को उच्च करने के अवसर रहेगे। फलतः आप कदम-कदम पर एक नई सोच व ऊर्जा के साथ आगे बढ़ते रहेगे। यदि आप छात्र-छात्रायें है और विद्यार्थी जीवन को संवारने में लगे हैं, तथा संबंधित विषयों में पकड़ बनाने लिए उत्सुक हैं, तो प्रयासों को क्रमिक रूप से जारी रखें। वांछित किस्म की सफलता रहेगी। वर्ष 2023 के अप्रैल महीने में सुखद परिणाम रहेगे। वहीं मई महीने में संबंधित प्रतियोगी क्षेत्रों में आगे बढ़ने तथा प्रतियोगी परीक्षा के तैयारियों की समीक्षा करने की जरूरत रहेगी। क्यांेंकि राशि स्वामी श्री भौम का गोचर नीच राशिगत रहेगा। ऐसे में अध्ययन व प्रतियोगी क्षेत्रों में कुछ कठिनाइयां रहेगी। इस दौरान कहीं लंबी व लाभकारी यात्रा हेतु जा सकते हैं। हालांकि जून महीने में संबंधित क्षेत्रों में पूरी मुस्तैदी के साथ आगे बढ़ने की जरूरत रहेगी। अन्यथा व शिक्षण एवं ज्ञान के स्तर पर आप कमजोर हो सकते हैं। शिक्षा समस्याओं के समाधान हेतु अपने ज्योतिषी से संपर्क करे।

2023 वृश्चिक राशि शिक्षा राशिफल एवं ज्ञान राशिफल – वर्ष का तीसरा तिमाही

1 जुलाई 2023 से 30 सितम्बर 2023: के इन मासों में वांछित शिक्षण तथा प्रशिक्षण को पुख्ता करने के अवसर रहेगे। चाहे वह स्कूली शिक्षा से जुड़े हो, या फिर उच्च शिक्षा से जुड़े पहलू हो, उनमें पकड़ बनाने के नायाब किस्म के अवसर रहेगे। यदि आप किसी रोजगार परक शिक्षा में पैठ बनाने में लगे हैं, तो सितारों की चाल सुखद व शानदार परिणामों को देने वाली रहेगी। यदि आप संबंधित अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, चिकित्सा, तकनीक से जुड़े विषयों में अपने ज्ञान को पुष्ट करने में लगे है। तो सफल रहेगे। वहीं सुरक्षा राजनैतिक व औद्योगिक प्रयासों को सार्थक रखने की दिशा में और कदम बढ़ाने की जरूरत रहेगी। हालांकि भाषाई ज्ञान को उच्च करने मे सफलता रहेगी। वर्ष 2023 के जुलाई महीने में श्री भौम का दृष्टि संबंध शिक्षण तथा प्रशिक्षण के क्षेत्रों में वांछित प्रगति के अवसर देने वाला रहेगा। अगस्त में भी आपके शैक्षिक प्रयास सफल रहेगे। हालांकि सितम्बर के महीने में संबंधित शिक्षण तथा प्रशिक्षण हेतु दूर-दराज के क्षेत्रों की यात्रा व प्रवास में जाना पडे़गा। यानी शैक्षिक दृष्टिकोण से वर्ष के यह महीने मिश्रित परिणामों की सौगात को देने वाले रहेगे। किन्तु सावधानी अपेक्षित रहेगी। क्योंकि पापग्रहीय गोचर रहेगा।

2023 वृश्चिक राशि शिक्षा राशिफल एवं ज्ञान राशिफल – वर्ष का चौथा तिमाही

1 अक्टूबर 2023 से 31 दिसम्बर 2023: के इन मासों में रोजगार परक शिक्षा के क्षेत्रों में सतत् प्रगति बनी हुई रहेगी। यदि आप कार्य व व्यापार के क्षेत्रों में आगे बढ़ना चाह रहे हैं। तो सफलता का स्तर का बढ़ा हुआ रहेगा। वहीं स्कूली शिखा तथा, फिल्म, प्रबंधन से जुड़े मामलों को साधने में सुखद अवसर रहेगे। लिहाज प्रयासों को और पुष्ट होकर करें। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में हैं, तो हौसले बुलंद रहेगे। यदि आप भाषाई ज्ञान को उच्च करने में लगे हैं, तो सफलता रहेगी। हालांकि वर्ष 2023 के अक्टूबर के महीने में राशि स्वामी मंगल का केतू से साथ योग रहेगा। ऐसे में अध्ययन व अध्यापन के क्षेत्रों में आपका मन विचलित होता रहेगा। यानी कीमती वक्त इधर-उधर की बातों में नष्ट हो सकता हैं, अतः सूझबूझ को कमजोर न करें, तो अच्छा रहेगा। हालांकि श्री शुक्र का गोचर शैक्षिक उन्नति के अवसरों को देने वाला रहेगा। हालांकि 25 दिसम्बर से संबंधित अध्ययन व अध्यापन के क्षेत्रों में आपको कहीं यात्रा तथा प्रवास में जाना पड़ेगा। किन्तु आलस्य व इधर-उधर की बातों से बचें। अन्यथा परेशान होते रहेगे। यदि आप अपने शैक्षिक जीवन में सफल होना चाहते हैं तो अपने ज्योतिषी से मार्गदर्शन ले।

यह भी पढ़ें: वृश्चिक राशि कैरियर एवं व्यापार राशिफल

वृश्चिक राशि के जातक नीचे जाकर वृश्चिक राशि (चन्द्र राशि) से सम्बंधित वर्ष 2023 की समस्त जानकारियाँ/भविष्यवाणी विस्तृत रूप मे पढ़ सकते है:

2023 वृश्चिक राशि की ग्रह स्थितियां

इस वर्ष 2023 में सूर्य …

2023 वृश्चिक राशि कैरियर एवं व्यापार राशिफल

2023 के इन महीनों में …

2023 वृश्चिक राशि वित्तीय राशिफल

2023 के यह महीने वृश्चिक …

2023 वृश्चिक राशि प्रेम एवं संबंध

नववर्ष सन् 2023 के यह …

2023 वृश्चिक राशि स्वास्थ्य राशिफल

2023 के यह महीने वृश्चिक …

2023 वृश्चिक राशि शिक्षा राशिफल

2023 के यह माह वृश्चिक …

2023 वृश्चिक राशि उपयोगी उपाय

वर्ष 2023 के इन महीनों में …