2023 वृश्चिक राशि (Vrischik Rashi) प्रेम एवं संबंध राशिफल
2023 वृश्चिक राशि का प्रेम एवं सम्बंध भविष्यफल
प्रेम एवं सम्बंध 2023 वृश्चिक राशि
2023 वृश्चिक राशि प्रेम राशिफल एवं संबंध राशिफल – वर्ष का पहला तिमाही
1 जनवरी 2023 से 31 मार्च 2023: 2023 के इन महीनों में रिश्तों की परिध को सुन्दर तथा मजबूत बनाने के अवसर रहेगे। ऐसे में उनके मध्य चाहत के पल विकसित रहेगे। यदि आप किसी पारिवारिक दायित्वों को पूरा करने में लगे हैं, तो सफलता की सौगात सितारों की चाल देने वाली रहेगी। चाहे वह माता-पिता को सेवा देने की बातें हो या फिर भाई बहनों को सहयोग देने की बात हो। या पुत्र व पुत्री को आगे बढ़ाने तथा पढ़ाने की बातें हो, कदम-कदम पर सफलता रहेगी। लिहाजा पूरी तत्परता के साथ घर के वैवाहिक व मांगलिक कामों के आयोजनों को पूरा करने की जरूरत रहेगी। वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में उनके मध्य परस्पर सहयोग व मान-सम्मान बना हुआ रहेगा। वैसे 17 जनवरी से रशिगत शनि की ढै़या के कारण मन हैरान व परेशान रहेगा। ऐसे में संबंधों में कुछ खटपट व चिड़चिड़ापन हो सकता है। वर्ष 2023 के फरवरी महीने में मंगल व देवगुरू वृहस्पति का दृष्टि संबंध रहेगा। फलतः वैवाहिक जीवन के आंगन में खुश्यिों की सौगात रहेगी। वर्ष 2023 के मार्च महीने में पुनः सितारों की चाल शुभ व सकारात्मक परिणामों को देने वाली रहेगी। इस दौरान किसी करीबी नाते-रिश्तेदारी में आवा-जाही रहेगी। किन्तु राशि स्वामी 12 मार्च से अशुभ स्थान में गोचर संबंधों में पीड़ा दे सकता है।
2023 वृश्चिक राशि प्रेम राशिफल एवं संबंध राशिफल – वर्ष का दूसरा तिमाही
1 अप्रैल 2023 से 30 जून 2023: 2023 के इन मासों में स्वजनों के मध्य परस्पर ताल-मेल व सुखद संवादों का दौर का रहेगा। चाहे वह घर परिवार से जुड़े मामले हो या फिर कोई अन्य दूसरे पहलू हो, सतत् उनके मध्य कारगर संवादों का दौर रहेगा। ऐसे मे बंधु व बांधओं के मध्य तालमेल स्थापित करने तथा उन्हें आगे बढ़ाने की मंशा सफल रहेगी। वैसे वर्ष 2023 के अपै्रल महीने में सितारों की चाल ज्यादा सुखद नहीं रहेगी। ऐसे में स्वजनों के मध्य कुछ बातों में मतभेद व हक की लड़ाई छिड़ सकती हैं। अतः सूझबूझ को कमजोर न करें। वहीं मई माह में किसी नाते-रिश्तेदार की भूमिका को लेकर तथा उनके द्वारा किसी मामले में पक्षपात को लेकर सतत् परेशान रहेगे। 10 मई से हालांकि सितारों की चाल मानसिक तनाव को बढ़ा सकती है। चाहे वह प्रेम संबंध हो या फिर अन्य दूसरे नाते-रिश्ते हो। वर्ष 2023 के जून महीने में सितारों की चाल प्रेम एवं संबंधों के लिहाज मिश्रित परिणामों को देने वाली रहेगी। लिहाजा छोटी-छोटी बातों में गुस्से से बचें। तो वर्ष के इन महीनों में रिश्तों को मधुर रखने में सक्षम रहेगे। प्रेम जीवन के सटीक मार्गदर्शन के लिए अपने ज्योतिषी से संपर्क करे।
2023 वृश्चिक राशि प्रेम राशिफल एवं संबंध राशिफल – वर्ष का तीसरा तिमाही
1 जुलाई 2023 से 30 सितम्बर 2023: 2023 के इन महीनों में घर परिवार में कुछ मांगलिक व वैवाहिक कामों को पूरा करने को पूरा करने की चर्चाये जोर पकड़ती रहेगी। जिससे उनके मध्य में सफलता पूर्वक अमल किया जा सकता हैं। यदि आप पुत्र व पुत्री को आगे बढ़ाने में लगे हैं या फिर उन्हें शिक्षित करना चाह रहे हैं। तो सितारों की चाल शुभ व सकारात्मक परिणामों को देने वाली रहेगी। वर्ष 2023 के इन महीनों में निजी संबंधों में उत्साह रहेगा। उनके लिए खास वस्तुओं की खरीद हो सकती हैं। क्योंकि राशि स्वामी की स्वग्रही दृष्टि होने के कारण शुभ व सकारात्मक परिणाम रहेगे। वहीं अगस्त महीनें में पुनः घर परिवार की फिक्र रहेगी। चाहे वह रिश्तों से जुड़े दायित्वों का निर्वाहन हो, या फिर उनके प्रति चाहत को विकसित करने की बातें हो सतत् लाभांश बढ़ा हुआ रहेगा। वर्ष 2023 के सितम्बर महीने में पुनः सितारों की चाल शुभ व सकारात्मक परिणामों को देने वाली रहेगी। किन्तु छोटी-छोटी बातों में अप्रिय शब्दों में के प्रयोग से बचें।
2023 वृश्चिक राशि प्रेम राशिफल एवं संबंध राशिफल – वर्ष का चौथा तिमाही
1 अक्टूबर 2023 से 31 दिसम्बर 2023: 2023 के इन महीनों में घर परिवार को सुखद व शानदार बनाने के अवसर रहेगे। फलतः आपसी विश्वास व तालमेल को विकसित करने की दिशा में कुछ कदम बढ़ाना पड़ेगा। अतः सूझबूझ को कमजोर न करें। तो अच्छा रहेगा। यानी रिश्तों की कड़ी में स्वजनों व बंधु तथा बांधुओं के मध्य सहयोग, चाहत व प्यार की भावना एवं परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने तथा गृहस्थ जीवन को सद्गृहस्थ की ओर ले जाने की यदि लंबी उड़ान भरना चाह रहे हैं। तो मिलजुल कर कार्य करने की प्रवृत्ति को और पुख्ता करने की जरूरत रहेगी। यानी वर्ष 2023 के इन महीनों में उत्तम सोच प्रसन्न रहने की आदत और सभी सदस्यो के साथ यथोचित व्यवहार प्रेम एवं संबंधों में लाभकारी रहेगी। क्योंकि वर्ष 2023 के इन अक्टूबर महीने में राशि स्वामी श्री भौम का केतू के साथ योग होने से प्रेम संबंधों में जहॉ उतार-चढ़ाव रहेगा। वहीं बंधु व बांधओं से मन-मुटाव हो सकते हैं। वर्ष 2023 के नवम्बर महीने के पहले दो सप्ताहों तक आपको संबंधों में उत्तेजित होने से बचना चाहिये, अन्यथा परेशान रहेगे। हालांकि 16 नवम्बर से राशि स्वामी का स्वग्रही गोचर कुछ सकारात्मक वातावरण को देने वाला रहेगा। यदि आप उचित प्रेम मार्गदर्शन की तलाश में हैं, तो अपने ज्योतिषी से संपर्क करे।
यह भी पढ़ना न भूलें: वृश्चिक राशि की ग्रह स्थितियां
वृश्चिक राशि के जातक नीचे जाकर वृश्चिक राशि (चन्द्र राशि) से सम्बंधित वर्ष 2023 की समस्त जानकारियाँ/भविष्यवाणी विस्तृत रूप मे पढ़ सकते है:
2023 वृश्चिक राशि की ग्रह स्थितियां
इस वर्ष 2023 में सूर्य …
2023 वृश्चिक राशि कैरियर एवं व्यापार राशिफल
2023 के इन महीनों में …
2023 वृश्चिक राशि वित्तीय राशिफल
2023 के यह महीने वृश्चिक …
2023 वृश्चिक राशि प्रेम एवं संबंध
नववर्ष सन् 2023 के यह …
2023 वृश्चिक राशि स्वास्थ्य राशिफल
2023 के यह महीने वृश्चिक …
2023 वृश्चिक राशि शिक्षा राशिफल
2023 के यह माह वृश्चिक …
2023 वृश्चिक राशि उपयोगी उपाय
वर्ष 2023 के इन महीनों में …