हिन्दी

2025 मेष राशि (Mesh Rashi) स्वास्थ्य राशिफल

2025 Mesh Rashi Swasthya Avlokan2025 मेष राशि स्वास्थ्य राशिफल

स्वास्थ्य 2025 मेष राशि वार्षिक राशिफल

2025 मेष राशि स्वास्थ्य राशिफल – वर्ष का पहला तिमाही

1 जनवरी 2025 से 31 मार्च 2025: वर्ष 2025 में शारीरिक क्षमताओं को उन्नत करने की दिशा में सतत् प्रगति के योग रहेंगे। फलतः मानसिक एवं शारीरिक, यानी समग्र सेहत को पुष्ट तथा दुरुस्त करने में महत्वपूर्ण प्रगति के आसार रहेंगे। क्योंकि वर्ष के इन महीनों में राशि स्वामी का गोचर आपका मंगल एवं कल्याण करने वाला रहेगा, जिससे जीवन में सुख एवं आनंद की अनुभूति होगी। यदि किसी अनियमित दिनचर्या के कारण, आलस्य, या अन्य किसी कारण से शरीर में कमजोरी महसूस हो रही है, तो वर्ष के इन महीनों में राशि स्वामी सुखद एवं शानदार परिणाम देने वाला रहेगा। ज्योतिषीय मार्गदर्शन से आगामी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए स्वयं को तैयार करें। बात करे अपने ज्योतिषी से और जानें।

2025 मेष राशि स्वास्थ्य राशिफल – वर्ष का दूसरा तिमाही

1 अप्रैल 2025 से 30 जून 2025: वर्ष 2025 में सेहत को सुखद एवं सुंदर बनाने की प्रक्रिया रंग लाने वाली रहेगी। यदि कोई रोग या पीड़ा है, तो उन्हें दूर करने में वर्ष के ये महीने अच्छे परिणाम देने वाले रहेंगे। चाहे वह रक्तादि विकार हो, या फिर अन्य किसी प्रकार की शारीरिक रोग एवं पीड़ा हो, घबराएं नहीं। धैर्य एवं साहस के साथ अपनी नियमित दिनचर्या को दुरुस्त करते हुए नियमित योगासनों की तरफ बढ़ते रहें। क्योंकि राशि स्वामी श्री मंगल का गोचर इस तरह स्पष्ट संकेत दे रहा है। वर्ष के इन महीनों में सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, जिससे आप परेशान हो सकते हैं। अतः स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहें।

2025 मेष राशि स्वास्थ्य राशिफल – वर्ष का तीसरा तिमाही

1 जुलाई 2025 से 30 सितम्बर 2025: वर्ष 2025 बेहतरीन सेहत की ओर अग्रसर होता रहेगा। अतः अपने खान-पान के साथ अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें। क्योंकि वर्ष के इन महीनों में राशि स्वामी का गोचर आपके स्वास्थ्य के लिए शुरूआती दौर में, यानी जुलाई के अधिकांश महीने, सेहत से जुड़ी समस्याएं दे सकता है। जैसे पेट दर्द और ऐठन, एवं महिलाओं को गर्भाशय आदि के रोग एवं पीड़ा हो सकती हैं। राशि स्वामी का गोचर इस दौरान ज्यादा शुभ परिणाम देने वाला नहीं रहेगा। हालांकि, अगस्त एवं सितंबर के महीने आपके स्वास्थ्य के लिए सुखद एवं शानदार रहेंगे, जिससे आपका मनोबल ऊंचा रहेगा। ज्योतिषीय सलाह की सहायता से अपनी स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान करें।

2025 मेष राशि स्वास्थ्य राशिफल – वर्ष का चौथा तिमाही

1 अक्टूबर 2025 से 31 दिसम्बर 2025:: वर्ष 2025 सितारों की चाल आपके स्वास्थ्य को बेहतरीन बनाने के अवसरों से युक्त रहेगी। यदि पहले से कोई रोग या पीड़ा है, तो उन्हें दूर करने में महत्वपूर्ण प्रगति के आसार रहेंगे। हालांकि, इस दौरान आपको स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। वहीं, तामसिक आहारों से बचने की भी आवश्यकता होगी। यद्यपि राशि स्वामी का गोचर वर्ष के इन महीनों में स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव को देने वाला रहेगा। इसके अलावा, इस राशि में शनि की ढैया का प्रभाव होने के कारण भी कई बार स्वास्थ्य में विपरीत परिणामों की स्थिति उभर सकती है। अतः सूझबूझ को कमजोर न करें।

नोटः यह स्वास्थ्य पूर्वानुमान वैदिक ज्योतिषशास्त्र के अनुसार राशि चक्र में ग्रहों की गोचरीय स्थिति एवं उनके शुभाशुभ प्रभाव, बलाबल के आधार पर बताया जा रहा है। इसे पूर्ण रूप से स्वास्थ्य सुझाव न मानकर साथ में स्वास्थ्य विशेषज्ञ (डाक्टर) की सलाह भी जरूरी होने पर अवश्य लें।

यह भी पढ़ना न भूलें: 2025 वृषभ राशि स्वास्थ्य राशिफल और 2025 मिथुन राशि स्वास्थ्य राशिफल और 2025 कर्क राशि स्वास्थ्य राशिफल

मेष राशि के जातक नीचे जाकर मेष राशि (चन्द्र राशि) से सम्बंधित वर्ष 2025 की समस्त जानकारियाँ/भविष्यवाणी विस्तृत रूप मे पढ़ सकते है:

2025 मेष राशि (Mesh Rashi) कैरियर एवं व्यापार राशिफल

2025 मेष राशि (Mesh Rashi) वित्तीय राशिफल

2025 मेष राशि (Mesh Rashi) प्रेम एवं संबंध राशिफल

2025 मेष राशि (Mesh Rashi) स्वास्थ्य राशिफल

2025 मेष राशि (Mesh Rashi) शिक्षा एवं ज्ञान राशिफल

2025 मेष राशि (Mesh Rashi) उपयोगी उपाय


TRUSTED SINCE 2000

Trusted Since 2000

MILLIONS OF HAPPY CUSTOMERS

Millions Of Happy Customers

USERS FROM WORLDWIDE

Users From Worldwide

EFFECTIVE SOLUTIONS

Effective Solutions

PRIVACY GURANTEED

Privacy Guaranteed

SAFE SECURE

Safe Secure

© Copyright of PavitraJyotish.com (PHS Pvt. Ltd.) 2025