2023 कर्क राशि (Kark Rashi) स्वास्थ्य वार्षिक राशिफल
2023 कर्क राशि स्वास्थ्य भविष्यफल
स्वास्थ्य 2023 कर्क राशि वार्षिक राशिफल
कर्क राशि स्वास्थ्य राशिफल 2023 – वर्ष का पहला तिमाही
1 जनवरी 2023 से 31 मार्च 2023: 2023 के इन महीनों में शारीरिक क्षमताओं को उच्च करने तथा रोग व पीड़ाओं को दूर करने के सुखद अवसर रहेगे। जिससे दैनिक क्षमताओं में उत्तरोत्तर वृद्धि के आसार रहेगे। हालांकि सितारों की चाल से ज्ञात हो रहा हैं कि वर्ष 2023 के इन जनवरी के महीने में राशिगत पापग्रही गोचर होने के कारण कई बार आपको परेशानियों से जूझना पड़ेगा। अतः सूझबूझ को कमजोर न करें। क्योंकि शनि की दृष्टि होने के कारण सेहत में नरमी हो सकती है। हालांकि देवगुरू वृहस्पति की शुभ दृष्टि संबंध होने के कारण सेहत में आ रही परेशानियों को दूर करने में सक्षम रहेगे। वर्ष 2023 के फरवरी महीनों में सामाजिक व राजनैतिक जीवन में मान-प्रतिष्ठा रहेगी। हालांकि अपने स्तर पर स्वतः को तैयार रखें। पाप ग्रहीय संबंध बता रहा हैं, कि आपको तामसिक आहारों के सेवन से बचने की जरूरत रहेगी। मार्च में सेहत को लेकर और सजग होने की जरूरत रहेगी। लिहाजा छोटी-छोटी बातों में लापरवाह न रहें, तथा सेहत के लिए उपयोगी पौष्टिक आहारों के सेवन के साथ उपयोगी योगासनों को करने मे दिलचस्पी रहेगी। लिहाजा प्रयरसों को जारी रखें।
कर्क राशि स्वास्थ्य राशिफल 2023 – वर्ष का दूसरा तिमाही
1 अप्रैल 2023 से 30 जून 2023: 2023 के इन महीनों में तंत्रिका तंत्र को मजबूत बनाने तथा मांस पेशियों में बल का संचार करने के सुखद अवसर रहेगे। जिससे संबंधित क्षेत्रों में लगातार सफलता का पैगाम रहेगा। क्योंकि देवगुरू वृहस्पति अपै्रल के तीन सप्ताहों तक सेहत को सुन्दर तथा बलवान बनाने के अवसरों को देने वाले रहेगे। जिससे संबंधित क्षेत्रों में कामयाबी का दौर रहेगा। क्योंकि संयमित दिनचर्या के क्रम बनाने तथा नियमित खान-पान पर ध्यान से सेहत सुखद रहेगी। यानी घर परिवार में अनुकूल वातावरण रहेगा। वहीं आराम दायक वस्त्रों को धारण करने व प्रसन्न रहने की आदत से सेहत अच्छी रहेगी। किन्तु अनावश्यक क्रोध से बचने की जरूरत रहेगी। क्योंकि राशिगत पाप ग्रहीय प्रभाव रहेगा मई माह में श्री भौम का गोचर 10 मई से राशिगत होने के कारण स्वभाव में उग्रता तथा चिड़चिड़ापन आ सकता है। लिहाजा सूझबूझ से चलें। वर्ष 2023 के जून महीने में सेहत के प्रति लापरवाह न रहें। यानी सेहत के दृष्टिकोण से वर्ष 2023 के यह महीने मिश्रित परिणामों की तरफ इशारा कर रहे हैं। अपनी ज्योतिष आधारित 2023 स्वास्थ्य रिपोर्ट प्राप्त करें।
कर्क राशि स्वास्थ्य राशिफल 2023 – वर्ष का तीसरा तिमाही
1 जुलाई 2023 से 30 सितम्बर 2023: 2023 के इन महीनों में चेहरे की रौनकता को उच्च उठाने के सुखद अवसर रहेगे। जिससे शरीर में शक्ति का एहसास बना हुआ रहेगा। यदि पहले के कोई रोग व पीड़ा हैं, तो उन्हें दूर करने में शानदार सफलता की सौगात रहेगी। क्योंकि आपकी दिलचस्पी ठीक समय से खाने, उठने, बैठने, सोने, जागने की तरफ रहेगी। किन्तु अगस्त के महीने में आपको ऐसे कामों में उचित सुरक्षा के दायरे को पुष्ट करने की जरूरत रहेगी। जिनमें जोखिम हैं। वर्ष 2023 के सितम्बर महीने में सेहत को सुखद तथा शानदार बनाने के मौके रहेगे। किन्तु यह आपके बौद्धिकता पर निर्भर रहेगा। कि आप किस प्रकार से सक्रिय होकर प्रयासों को करते हैं। यानी स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से वर्ष 2023 के सितारे मिश्रित परिणामों की सौगात को देने वाले रहेगे। अतः छोटी-छोटी बातों में उग्रता से बचें। तो वांछित लक्ष्य मिलते रहेगे।
कर्क राशि स्वास्थ्य राशिफल 2023 – वर्ष का चौथा तिमाही
1 अक्टूबर 2023 से 31 दिसम्बर 2023: 2023 के इन महीनों दैहिक सुखों की सौगात को देने वाले रहेगे। फलतः शरीर को सुन्दर व पुष्ट करने में लगे हुये रहेगे। हालांकि वर्ष 2023 के अक्टूबर महीने में श्री बुध का गोचर तन की तंदुरूस्ती को बढ़ाने वाला रहेगा। इस दौरान आपकी सधी हुई दिनचर्या की कोशिशों को बल मिलता हुआ रहेगा। जिससे आप पुष्ट तथा तंदुरूस्त रहेगे। क्योंकि वर्ष 2023 के सितारों की चाल शुभ व सकारात्मक बनी हुई रहेगी। हालांकि पाप ग्रहीय प्रभाव होने के कारण कई बार परेशान रहेगे। वही वर्ष 2023 के नवम्बर महीने मे श्री शुक्र का गोचर घर परिवार में शुभ माहौल देता रहेगा। जिससे संबंधित क्षेत्रों में लगातार सफलता की सौगात बनी रहेगी। यानी वर्ष 2023 के इन महीनों में शुभाशुभ दोनों ही तरह के ग्रहों का संयोग रहेगा। जिससे सहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। अतः प्रसन्न रहने की आदत को विकसित करते हुये सधी हुई दिनचर्या की तरफ बढ़ने की जरूरत रहेगी। हालांकि दिसम्बर के महीने मे शनि व सूर्य का गोचर पेट दर्द व रक्तादि विकार देने वाला रहेगाा। स्त्री जातकाओं को गर्भाशय के रोग तथा पीड़ाओं को दे सकता हैं। अतः उचित चिकित्सकीय उपचार लें। ज्योतिषीय मार्गदर्शन आपको बीमारी से बाहर निकालने और स्वस्थ होने में मदद करेगी।
नोटः यह स्वास्थ्य पूर्वानुमान वैदिक ज्योतिषशास्त्र के अनुसार राशि चक्र में ग्रहों की गोचरीय स्थिति एवं उनके शुभाशुभ प्रभाव, बलाबल के आधार पर बताया जा रहा है। इसे पूर्ण रूप से स्वास्थ्य सुझाव न मानकर साथ में स्वास्थ्य विशेषज्ञ (डाक्टर) की सलाह भी अवश्य लें।
यह भी पढ़ना न भूलें: कर्क राशि उपयोगी उपाय
कर्क राशि के जातक नीचे जाकर कर्क राशि (चन्द्र राशि) से सम्बंधित वर्ष 2023 की समस्त जानकारियाँ/भविष्यवाणी विस्तृत रूप मे पढ़ सकते है:
2023 कर्क राशि की ग्रह स्थितियां
इस वर्ष 2023 में सूर्य 14 …
2023 कर्क राशि कैरियर एवं व्यापार राशिफल
2023 के यह महीनें व्यावसायिक …
2023 कर्क राशि वित्तीय राशिफल
2023 यह महीने कर्क …
2023 कर्क राशि प्रेम एवं संबंध
नववर्ष सन् 2023 के यह …
2023 कर्क राशि स्वास्थ्य राशिफल
2023 के यह महीने कर्क …
2023 कर्क राशि शिक्षा राशिफल
2023 के यह माह पढ़ने …
2023 कर्क राशि उपयोगी उपाय
वर्ष 2023 के इन महीनों में कर्क …