हिन्दी

धनु राशि साप्ताहिक राशिफल (Dhanu Rashi Saptahik Rashifal)

धनु राशि साप्ताहिक राशिफल (Dhanu Rashi Saptahik Rashifal)

6 मई 2024 से 12 मई 2024: इस सप्ताह आप जहाँ अपने आजीविका के क्षेत्रों में बढ़त बनाने में सफल रहेंगे। वहीं भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में तेजी से अग्रसर रहेंगे। आप देखेंगे कि आपके जहाँ घर का माहौल अच्छा रहेगा। वहीं काम करने में भी आपका मन लगा रहेगा। जिससे आप उत्साहित रहेंगे। इस सप्ताह के पहले भाग से आपको उत्पादन व विक्रय लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए किसी बड़ी जिम्मेदारी के लिए नामित किए जाने के योग रहेंगे। इस सप्ताह के दूसरे भाग से आपके अर्थ लाभ की स्थिति और समृद्ध रहेगी। जिससे आप अपने कामों में उत्साहित रहेंगे। निजी रिश्ते आपके लिए अनुकूल रहेंगे। आप साथी को कुछ नई वस्तुओं का उपहार देगे भी और उनसे प्राप्त भी करेंगे। इस सप्ताह के तीसरे भाग में जहाँ आपके व्यय में बढ़त रहेगी। वहीं स्वास्थ्य में सिर, दर्द, रक्तचाप जैसी पीड़ाएं रहेगी। जिसके लिए आपको किसी चिकित्सक से सलाह लेनी पडे़गी।

अपनी व्यक्तिगत समस्या के निश्चित समाधान हेतु समय निर्धारित कर ज्योतिषी पंडित उमेश चंद्र पन्त से संपर्क करे | हम आपको निश्चित समाधान का आश्वासन देते है |

अवश्य पढ़ें:
मकर राशि साप्ताहिक राशिफल और कुम्भ राशि साप्ताहिक राशिफल और मीन राशि साप्ताहिक राशिफल