हिन्दी

सिंह राशि (Singh Rashi) की सम्पूर्ण जानकारियाँ

सिंह राशि (Singh Rashi) की सम्पूर्ण जानकारियाँ

सिंह राशि के सामान्य लक्षण एवं गुण  (Simha Rashi General Characteristic)

भौतिक लक्षण : अच्छा कद, चैड़े कंधे सुदृढ़ शरीर, प्रभावशाली व्यक्तित्च अंडाकार चेहरा, शरीर का ऊपरी भाग सुडौल, पतली कमर, नीली या पीली आंखे।

अन्य गुण : प्रभुत्वशाली, मुखर, ताकतवर, प्रशासन में सक्ष्म। स्पष्टवादी, दयालु क्षमाशील, महत्वाकांक्षी, संकल्पशील । पठन-पाठन के शौकीन होते हैं। आय सीमित होने पर भी शान से जीते हैं लोगों मंे आत्मविश्वास जागृत करने मे निपुण होते हैं।

चाटुकारी से अप्रसन्न होते हैं। मुख्य गुण हैं इनका शांत स्वभाव। पूर्व दिशा की यात्रा और पूर्व दिशा की ओर मुख करके कार्य करना लाभकरी रहता हैं आत्मविश्वास और वस्तुओं का संग्रह इनकी सफलता के मूलाधार हैं। आत्मविश्वास और धैर्य के बल पर कठिन कार्य में भी सफल होते हैं। अवसर का लाभ उठाने से नहीं चूकते हैं। नाटक, कविता और कलाओं में रूचि होती हैं राजा और परिवार के प्रति वफादार रहते है। सट्टेबाजी में रूचि होती हैं सरकारी नौकरी, पुलिस और सेना में सफल रहते हैं। किसी एक क्षेत्र में महारत हासिल करते हे। व्यक्तित्व आकर्षक होता हैं। विपरीत लिंग के व्यक्ति आकर्षित होते हैं। काम-वासना का आधिक्य रहता है, मांसाहारी भोजन पंसद करते हैं। दूरस्थ स्थान, पर्वतादि में घूमने के शौकीन होते हैं, ढंडे स्थानों से बचाव करत हैं।

संभावित रोग: : शोथ, लू लगना, मिर्गी, ज्वर, तानिका शोथ हृदय रोग आदि ।
19से 36 वर्ष की आयु का समय उत्तम होता है। 37 से 42 वर्ष कष्ट प्रद होते हैं। 46 से 62 वर्ष के समय में स्वास्थ्य समस्याएं, परेशनियां, मुकदमे रहते हैं। 21, 28 और 35 वें वर्ष सौभाग्यशाली होते हैं। 66 वें वर्ष में दुर्घटना की संभावना होती है। 5, 13, 28 और 48 वें वर्ष अशुभ होते हैं। घने वानों के स्थान, पर्वत, टीले, किले, दिनलबली, शीर्षोदय, निवास-गुफाएं, लम्बे गाल, चैड़ा चेहरा क्रूर राशि, पुरूष राशि दिनबली होती है।

यह भी पढ़ना न भूलें: कन्या राशि की सम्पूर्ण जानकारियाँ

अपनी व्यक्तिगत समस्या के निश्चित समाधान हेतु समय निर्धारित कर ज्योतिषी पंडित उमेश चंद्र पन्त से संपर्क करे | हम आपको निश्चित समाधान का आश्वासन देते है |