2023 सिंह राशि (Singh Rashi) प्रेम एवं संबंध वार्षिक राशिफल
2023 सिंह राशि का प्रेम एवं सम्बंध भविष्यफल
प्रेम एवं सम्बंध 2023 सिंह राशि
2023 सिंह राशि प्रेम राशिफल एवं संबंध राशिफल – वर्ष का पहला तिमाही
1 जनवरी 2023 से 31 मार्च 2023: 2023 के इन महीनों में घर परिवार के मध्य परस्पर सहयोग एवं सामंजस्य को बढ़ाने तथा दायित्वों को पूरा करने में कुछ समय लग सकता हैं। क्योंकि सितारों की चाल संबंधों मे शुभाशुभा परिणामों की तरफ इशारा कर रही है। फलतः संबंधों की परिघ को उम्दा किस्म का बनाने में सौम्यता की जरूरत रहेगी। वर्ष 2023 के जनवरी महीने में 17 जनवरी से इस राशि गत शनि का दृष्टि संबंध रहने से कुछ परेशान रहेगे। ऐसे में वैवाहिक जीवन में कुछ कलह उत्पन्न होने के आसार रहेगे। अतः उग्रता से बचें। वर्ष 2023 के फरवरी महीनें में पुनः माता-पिता, भाई बहनों, तथा बंधु-बांधवों से तालमेल बढ़ाने हेतु अपने स्तर पर और सक्रिय होने की जरूरत रहेगी। क्योंकि मंगल का सुख भावगत दृष्टि संबंध घर के बुजुर्गों के प्रति कुछ चिंताओं को देने वाला रहेगा। हालांकि राशि स्वामी श्री सूर्य का गोचर 13 फरवरी से पुनः सुखद परिणामों को देने वाला रहेगा। वर्ष 2023 के मार्च महीने में पुनः संबंधित कार्मिक व व्यापारिक संबंधों को सुदृढ़ करने की भाग दौड़ रहेगी। क्योंकि राशि स्वामी का गोचर अष्टम भावगत रहेगा। क्या आप अपने प्रेम जीवन को लेकर दुविधा मे है, यदि हां तो अपने ज्योतिषी से मार्गदर्शन प्राप्त करे।
2023 सिंह राशि प्रेम राशिफल एवं संबंध राशिफल – वर्ष का दूसरा तिमाही
1 अप्रैल 2023 से 30 जून 2023: 2023 के इन महीनों में स्वजनों के मध्य हंसी-खुशी का वातावरण रहेगा। संबंधों में प्रगति की ओर दौड़ेगे। खुशहाली की ओर कदम दर कदम बढेंगे। जीवन साथी, माता-पिता, प्रिय मित्र, भाई बहन, बुजुर्ग स्वजन रिश्तेदार से सलाह-मशविरा का दौर रहेगा। यदि घर परिवार से जुड़े किसी वैवाहिक व धार्मिक तथा अन्य दूसरे कामों को अंजम तक पहुंचाने में लगे हैं, तो सतत् प्रगति का दौर रहेगा। वहीं संबंधित उच्चाधिकारियों से कारोबारी संबंधों को मजबूती देने तथा योजनाओं के बारे में महत्वपूर्ण कानूनी सलाह व बैठक हो सकती है। वर्ष 2023 के अप्रैल महीने में हालांकि शनि का दृष्टि संबंध वैवाहिक जीवन में असंतोष तथा निकट नाते-रिश्तेदारी व भाई बहनों केे मध्य तनाव दे सकता है। हालांकि मई महीने में राशि स्वामी का गोचर उच्चगत रहेगा। फलतः मई के दो सप्ताहों तक वांछित परिणाम रहेगे। वहीं जून के महीने में सितारों की चाल शुभ तथा सकारात्मक परिणामों को देने देने वाली रहेगी। जिससे प्रेम एवं संबंधों में लगाव रहेगा।
2023 सिंह राशि प्रेम राशिफल एवं संबंध राशिफल – वर्ष का तीसरा तिमाही
1 जुलाई 2023 से 30 सितम्बर 2023: 2023 के इन महीनों में घर परिवार के प्रति अपने कर्त्तव्यों को लेकर सतत् सुखद वातावरण को अर्जित करने मे सक्षम रहेगे। चाहे वह वैवाहिक जीवन हो या फिर प्रेम संबंध, तथा अन्य दूसरे मामले हो, लगातार प्रगति को अर्जित करने में सक्षम रहेगे। क्योंकि वर्ष 2023 के जुलाई महीने मे देवगुरू वृहस्पति का गोचर इस राशि से संबंध स्थापित करने में लगे हुये रहेगे। फलतः प्रेम एवं संबंधों में भी चाहत के पल रहेगे। मधुरता की बयार रहेगी। उनके प्रति चाहत व मान-सम्मान के अवसर रहेगे। लिहाजा प्रयासों को जारी रखने में कोताही न करें। तो अच्छा रहेगा। हालांकि राशि स्वामी श्री सूर्य को गोचर 16 जनवरी से व्यय भावगत रहेगा। ऐसे में किसी खास नाते-रिश्तेदारी में आवा-जाही रहेगी। वहीं वर्ष 2023 के अगस्त महीने में पारिवारिक दायित्वों को पूरा न कर पाने के कारण बंधु तथा बांधुओं से मनमुटाव उत्पन्न के आसार रहेगे। हालांकि वर्ष 2023 के सितम्बर महीने में सितारों की चाल शुभ व सकारात्मक परिणामों को देने वाली रहेगी। किन्तु इस दिशा में और ध्यान देने की जरूरत रहेगी। प्रेम जीवन मे आने वाली कठिनाइयों को दूर करने हेतु अपने ज्योतिषी से संपर्क करे।
2023 सिंह राशि प्रेम राशिफल एवं संबंध राशिफल – वर्ष का चौथा तिमाही
1 अक्टूबर 2023 से 31 दिसम्बर 2023: वर्ष 2023 के इन महीनों में स्वजनों के मध्य सुखद संवादों का दौर रहेगा। जिससे उनके मध्य पारिवारिक महत्व की खास बातों में चर्चाओं के जोर पकड़ने के आसार रहेगे। चाहे वह वैवाहिक व मांगलिक कामों को पूरा करने की बातें हो या फिर बंधु व बांधुओं से मिलने जाने की बातें हो, लाभांश बढ़ा रहेगा। जिससे उनके मध्य सकारात्मक बातों का दौर रहेगा। किन्तु 17 अक्टूबर से सूर्य नीच राशिगत होने के कारण कुछ परेशान रहेगे। ऐसे में मानसिक तनाव व संबंधों में मनमुटाव उभर सकते हैं। लिहाजा सूझबूझ को कमजोर न होने दें। नवम्बर 2023 में नाते-रिश्तेदारी में आवा-जाही के अवसर रहेगे। प्रेम संबंधों मे उन्हें लेकर उत्साहित रहेगे। उनके साथ किसी नजदीकी बाजार में आवा-जाही रहेगी। इस दौरान किसी वांछित वस्तुओं की खरीद करने में लगे हुये रहेगे। वर्ष 2023 के दिसम्बर में महीनें में प्रेम एवं संबंधों में मिश्रित परिणामों की आहट सितारों की चाल दे रही है। अतः छोटी-छोटी बातों में गुस्से से बचना पड़ेगा।
यह भी पढ़ना न भूलें: सिंह राशि की ग्रह स्थितियां
सिंह राशि के जातक नीचे जाकर सिंह राशि (चन्द्र राशि) से सम्बंधित वर्ष 2023 की समस्त जानकारियाँ/भविष्यवाणी विस्तृत रूप मे पढ़ सकते है:
2023 सिंह राशि की ग्रह स्थितियां
इस वर्ष 2023 में सूर्य 14 …
2023 सिंह राशि कैरियर एवं व्यापार राशिफल
2023 के इन महीनों में सिंह …
2023 सिंह राशि वित्तीय राशिफल
2023 यह महीने सिंह राशि …
2023 सिंह राशि प्रेम एवं संबंध
नववर्ष सन् 2023 के यह …
2023 सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
2023 के यह महीने सिंह राशि …
2023 सिंह राशि शिक्षा राशिफल
2023 के यह माह पढ़ने लिखने …
2023 सिंह राशि उपयोगी उपाय
वर्ष 2023 के इन महीनों …