हिन्दी

2023 कर्क राशि (Kark Rashi) प्रेम एवं संबंध वार्षिक राशिफल

2023 कर्क राशि (Kark Rashi) प्रेम एवं संबंध वार्षिक राशिफल

2023 कर्क राशि का प्रेम एवं सम्बंध भविष्यफल

प्रेम एवं सम्बंध  2023  कर्क राशि 

कर्क राशि प्रेम राशिफल एवं संबंध राशिफल 2023 – वर्ष का पहला तिमाही

1 जनवरी 2023 से 31 मार्च 2023: 2023 के इन महीनों में पारिवारिक जीवन के महत्वपूर्ण संबंधों एवं नाते-रिश्तेदारी से जुड़े दायित्वों को निभाने तथा स्वजन संबंधियों के मध्य परस्पर सहयोग को बढ़ाने के आसार रहेगे। हालांकि वर्ष 2023 के इन महीनों में सितारों की चाल घर परिवार में कुशल व क्षेम को देने वाली रहेगी। किन्तु पाप ग्रहीय प्रभाव के कारण कई बार प्रेम एवं संबंधों मे न चाहते हुये भी अनबन उभरने के आसार रहेगे। ऐसे में पूरी सूझबूझ के साथ आगे बढ़ने की जरूरत रहेगी। क्योंकि राशिगत शनि की ढै़या व साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा। लिहाजा संबंधों में ऐसी बातों में सावधानी रखें। जो आपसी सद्भाव को बिगाड़ने वाली तथा संबंधों को खराब करने वाली हो। चाहे वह रिश्तों की परिधि में माता-पिता, भाई बहन, हो या फिर अन्य कुटुम्बी रिश्ते हो, सतत् लाभांश रहेगा। हालांकि देव गुरू श्री वृहस्पति का गोचर कई कामों को साधने में सहायक रहेगा। जिससे रिश्तों में छोटे-छोटे अवरोधों को पार करते हुये सुखद संवादों की तरफ बढ़ते रहेगे। प्रेम संबंधों में उनके मध्य चल रहा तनाव फरवरी के महीने में समाप्त होने के संकेत देगा। हालांकि वर्ष 2023 के मार्च माह में रिश्तों के लेकर निजी तौर पर नाराजगी हो सकती हैं, लिहाजा आवेशित होकर कोई कदम न उठायें। यानी प्रेम एवं संबंधों के दृष्टिकोण से इस माह के सितारे मिश्रित परिणामों को देने वाले रहेगे।

कर्क राशि प्रेम राशिफल एवं संबंध राशिफल 2023 – वर्ष का दूसरा तिमाही

1 अप्रैल 2023 से 30 जून 2023: 2023 के इन मासों में दाम्पत्य जीवन की गाड़ी सरपट दौड़ती रहेगी। क्योंकि उनके मध्य सामंजस्य लाने गृहस्थी की गाड़ी को आगे बढ़ाने के शानदार मौके रहेगे। पुत्री व पुत्री से जुड़े अपने दायित्वों की पूर्ति करने में लगे रहेगे। चाहे उन्हें शिक्षित व प्रशिक्षित करने की बातें हो या फिर उनके हाथ पीले करने व उन्हें गृहस्थ जीवन की दहलीज में प्रवेश दिलाकर उन्हें पारिवारिक व सामाजिक तौर पर समृद्ध बनाने के हौसले हो, सितारों की चाल सुखद परिणामो की देने वाली रहेगी। यदि आप संबंधित कारोबारी, नेता, अभिनेता तथा प्रभावशाली राजनैतिक व प्रशासनिक अधिकारियों से वांछित कारोबारी संबंधों को पुष्ट करने में लगे हैं, तो सितारों की चाल बाखूब परिणामों की सौगात को देने वाली रहेगी। वर्ष 2023 के इन महीनों में कदम-कदम पर सफलता की सौगात रहेगी। प्रेम संबंधों में साथी के मध्य रोमांचक संवादों का क्रम रहेगा। जिससे उन्हें लेकर अच्छा महसूस रहेगा। हालांकि मई 2023 में राशिगत श्री भौम का गोचर कई बार संबंधों में तनाव व आक्रोश तथा उनके सेहत की फिक्र को बढ़ाने वाला रहेगा। वर्ष 2023 के जून महीनें के दो सप्ताहों के बाद सितारों की चाल संबंधों में लड़ाई झगड़े को देने वाली रहेगी। अतः सूझबूझ को कमजोर न करें | प्रेम जीवन के लिए प्रभावी समाधान हेतु अपने ज्योतिषी से मार्गदर्शन प्राप्त करे।

कर्क राशि प्रेम राशिफल एवं संबंध राशिफल 2023 – वर्ष का तीसरा तिमाही

1 जुलाई 2023 से 30 सितम्बर 2023: 2023 के इन इन महीनों में संबंधों की डोर को सुखद व शानदार बनाने के मौके रहेगे। हालांकि यह आपके बौद्धिक क्षमता पर निर्भर करेगा। कि आप उन्हें किस प्रकार से सौम्यता की तरफ बढ़ाते हैं या फिर ऐसे उनसे संवादों को स्थापित करते हैं जो मधुर व हितैशी हो। चाहे वह पारिवारिक जीवन के संबंध हो या फिर बंधु तथा बांधुओं से मेल-मिलाप बढ़ाने के अवसर हो, वर्ष 2023 के सितारों की चाल इन महीनों में संबंधों की परिधि में जहॉ दिल की जरूरत हो, वहॉ दिल से काम लें, और जहॉ दिमाग की जरूरत हो, वहॉ दिमाग से काम लें। क्योंकि इस दरम्यान सितारों की चाल प्रेम एवं संबंधों के लिहाज से ज्यादा सकारात्मक नहीं रहेगी। ऐसे में परेशानियॉ बढ़ी रहेगी। चाहे वह उनके व्यवहारों से हो या फिर उन्हें आगे बढ़ाने की बातें। वर्ष 2023 के इन महीने में संतान पक्ष को पढ़ाने तथा आगे बढ़ाने के सुखद मौके रहेगे। हालांकि संबंधित प्रेम एवं संबंधों व अन्य दूसरे रिश्तों में कुछ तथ्यों को छिपाने व संबंधित क्षेत्रों में हक पाने की लड़ाई छिड़ सकती है। लिहाजा सूझबूझ को कमजोर न करें।

कर्क राशि प्रेम राशिफल एवं संबंध राशिफल 2023 – वर्ष का चौथा तिमाही

1 अक्टूबर 2023 से 31 दिसम्बर 2023: 2023 के इन महीनों में एक दूसरे के प्रति चाहत को विकसित करने तथा घर परिवार से जुडे़ दायित्वों को शानदार तरीके से पूरा करने के अवसर रहेगे। सितारों की चाल पिछले समय से चल रहे गतिरोधों को दूर करने के लिहाज से सुखद रहेगी। जिससे घर परिवार में समांजस्य एवं एक दूसरे के प्रति लगाव उत्पन्न होता रहेगा। इस दरम्यान भाई-बहनों व अन्य बंधु तथा बाधुओं के सहयोग से किसी वैवाहिक व धार्मिक महत्व के कामों को पूरा करने में सक्रिय रहेगे। यानी इस दौरान संबंधित नाते-रिश्तेदारी में सुखद संवादों का दौर रहेगा। जिससे तन व मन प्रसन्न रहेगा। वर्ष 2023 के इन महीनों में प्रेम एवं संबंधों के लिहाज से बेहद खास बनाने के लिए कई अवसर रहेगे। यदि आप नवयौवना हैं, और कोई छवि यानी विपरीत लिंग आकर्षित कर रहा है, तो ऐसे में अच्छा तो महसूस होगा। तथा सकारात्मक माहौल रहेगे। किन्तु राशिगत पाप ग्रहीय प्रभाव होने के कारण मनोवेग में बहने से पहले अपनी जान व शान को रक्षा-सुरक्षा देने वाले महत्पूर्ण पारिवारिक परिध तथा अन्य ऐसे दूसरे पहलुओं को नज़र अंदाज न करें। जिससे जीवन का संकट मड़राने लगे। क्योंकि नवम्बर 16 से श्री सूर्य का शनि के साथ दृष्टि संबंध प्रेम संबंधों मे उथल-पुथल को लाने वाला रहेगा। अतः प्रेम एवं संबंधों में बौद्धिक परिपक्वता के साथ चलें। यदि आप अपने प्रेम जीवन को लेकर चिंतित हो तो अपने ज्योतिषी से संपर्क करे।

यह भी पढ़ें: कर्क राशि की ग्रह स्थितियां

कर्क राशि के जातक नीचे जाकर कर्क राशि (चन्द्र राशि) से सम्बंधित वर्ष 2023 की समस्त जानकारियाँ/भविष्यवाणी विस्तृत रूप मे पढ़ सकते है:

2023 कर्क राशि की ग्रह स्थितियां

इस वर्ष 2023 में सूर्य 14 …

2023 कर्क राशि कैरियर एवं व्यापार राशिफल

2023 के यह महीनें व्यावसायिक …

2023 कर्क राशि वित्तीय राशिफल

2023 यह महीने कर्क …

2023 कर्क राशि प्रेम एवं संबंध

नववर्ष सन् 2023 के यह …

2023 कर्क राशि स्वास्थ्य राशिफल

2023 के यह महीने कर्क …

2023 कर्क राशि शिक्षा राशिफल

2023 के यह माह पढ़ने …

2023 कर्क राशि उपयोगी उपाय

वर्ष 2023 के इन महीनों में कर्क …