2023 कन्या राशि (Kanya Rashi) कैरियर एवं व्यापार राशिफल
2023 में कन्या राशि का कैरियर एवं व्यावसायिक राशिफल
कैरियर एवं व्यवसाय 2023 कन्या राशि
कन्या राशि कैरियर राशिफल एवं व्यापार राशिफल 2023 – वर्ष का पहला तिमाही
1 जनवरी 2023 से 31 मार्च 2023: वर्ष 2023 के इन महीनों में रचनात्मक कार्यो में दिलचस्पी जाग्रति रहेगी। फलतः ऐसे क्षेत्र जिनमे आपकी रूचि हैं, उन क्षेत्रों में श्रष्ेठ प्रदर्शन की क्षमताओं को विकसित करने में सक्षम रहेगे। जैसे, इंजीनियर, डिजाइनर, कम्प्टूर डिजाइनर, कानूनी सलाहकार एकाउन्टेंट, वकील, डाक्टर, प्रध्यापक से जुड़े क्षेत्रों में कैरियर के खास मुकाम को अर्जित करने में सक्षम रहेगे। वही प्रतियोगी क्षेत्रों व सिविल सेवाओं में सफलता के मुकाम को अर्जित करने में सक्षम रहेगे। हालांकि सितारों चाल वर्ष 2023 के जनवरी महीने मे उच्चाधिकारियों से सम्पर्क बनाने तथा संबंधित योजनाओं को क्रियान्वित करने की भाग-दौड़ देने वाली रहेगी। फरवरी महीने में राशि स्वामी बुध का गोचर शुभ व सकारात्मक परिणामों को देने वाला रहेगा। किन्तु मार्च महीनें में कार्य व कारोबार को संचालित करने तथा संबंधित सेवाओं में श्रेष्ठ सफलता को अर्जित में परेशानियों का दौर आ सकता है। अतः सूझबूझ को कमजोर न करें। अन्यथा परेशान होते रहेगे।
कन्या राशि कैरियर राशिफल एवं व्यापार राशिफल 2023 – वर्ष का दूसरा तिमाही
1 अप्रैल 2023 से 30 जून 2023: वर्ष 2023 के इन महीनों में कार्य व कारोबार को उच्च करने तथा संबंधित व्यापारिक क्षेत्रों में मुनाफे को बढ़ाने की फिक्र बनी हुई रहेगी। चाहे वह निजी व सरकारी क्षेत्रों के उपक्रम हो, या फिर अन्य दूसरे मुकामों को अर्जित करने की मंशा हो, संबंधित विभागीय अधिकारियों, के मध्य बैठकों का सिलसिला रहेगा। क्योंकि वर्ष 2023 के अपै्रल महीने में राशि स्वामी श्री बुध का गोचर ज्यादा शुभप्रद नहीं रहेगा। ऐसे में संबंधित रोजगार को पाने व कामों को संचालित करने हेतु दूर-दराज के क्षेत्रों में यात्रा तथा प्रवास में जाना पड़ेगा। हालांकि मई महीनें में पुनः सितारों की चाल शुभ व सकारात्मक परिणामों की सौगात को देने वाली रहेगी। वहीं वर्ष 2023 के जून महीने में सितारों की चाल आपकी मेहनत को सफल करने वाली रहेगी। जिससे तन व मन प्रसन्न रहेगा। लिहाजा प्रयासों को पूरे मन से जारी रखने में कोताही न करें। क्योंकि राशि स्वामी श्री बुध का गोचर भाग्य भावगत बना हुआ रहेगा। जिससे संबंधित कैरियर एवं व्यवसाय के क्षेत्रों में कदम-कदम पर सफलता की सौगात रहेगी। चाहे वह खेल व फिल्म, प्रौद्योगिकी से जुड़े हो या फिर उत्पादन तथा विक्रय के क्षेत्र हो सतत लाभांश बढ़ा हुआ रहेगा। किन्तु लापरवाह न रहें। यदि आप अपने करियर में सफल होना चाहते हैं, तो अपने ज्योतिषी से मार्गदर्शन प्राप्त करे।
कन्या राशि कैरियर राशिफल एवं व्यापार राशिफल 2023 – वर्ष का तीसरा तिमाही
1 जुलाई 2023 से 30 सितम्बर 2023: वर्ष 2023 में इस राशि के जातक व जातिकाओं को संबंधित कैरियर व कारोबार को उच्च करने की उत्कृष्ट कार्य शैली रहेगी। फलतः संबंधित क्षेत्रों में कर्मचारियों व अधिकारियों के अच्छे बर्ताव व व्यवहार से सकारात्मक माहौल रहेगा। तथा उत्पादकता बढाने के लिए ऊर्जान्वित होते रहेगे। क्योंकि बुध का गोचर कर्म भावगत वर्ष 2023 के जुलाई महीने में रहेगा। हालांकि 25 जुलाई से संबंधित क्षेत्रों में अधिक भाग-दौड़ रहेगी। तथा सम्भावनाओं की तलाश में इधर-उधर यात्रा व प्रवास में जा सकते हैं। इस दौरान कार्य स्थल में ताल-मेल न रहने से कुछ परेशान रहेगे। कुछ मामलों में कानूनी दांव-पेंच परेशान कर सकते हैं। अगस्त महीने में राशि स्वामी श्री बुध व्यय भावगत गोचर में रहेगे। ऐसे में संभल कर व सावधानी पूर्वक कार्य करने की जरूरत रहेगी। क्योंकिं सहयोगी कर्मचारियों के असहयोग से इस दौरान ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। वर्ष 2023 के सितम्बर महीने में मंगल का गोचर कई बार संबंधित कार्य व व्यापार के क्षेत्रों में तकनीक व रसायनिक प्रयोगों को साधने के लिहाज से सुखद रहेगा। किन्तु अनावश्यक गुस्से से बचने की जरूरत रहेगी।
कन्या राशि कैरियर राशिफल एवं व्यापार राशिफल 2023 – वर्ष का चौथा तिमाही
1 अक्टूबर 2023 से 31 दिसम्बर 2023: वर्ष 2023 में इस राशि के जातक व जातिकाओं को आजीविका से जुड़े पहलुओं को उम्दा किस्म का बनाने के शानदार मौके रहेगे। चाहे वह फिल्म, कला, अनुसंधान से जुड़े मामले हो या फिर, तकनीक, चिकित्सा, फिल्म, कला, संगीत एवं सिविल सेवाओं में बढ़त दर्ज करने के मौक हो, या फिर राजनैतिक व सामाजिक जीवन में वंाछित बढ़त पाने की इच्छा हो, वर्ष 2023 के अक्टूबर महीनों में वंाछित किस्म की बढ़त बनी हुई रहेगी। क्योंाकि राशि स्वामी का गोचर स्वराशिगत रहेगा। फलतः शुभ एवं श्रेष्ठ परिणामों में वृद्धि के मौके रहेगे। हालांकि वर्ष 2023 के नवम्बर के महीने में राशि गत पाप ग्रहीय गोचर होने के कारण संबंधित कार्य व कारोबार को साधने में कई बार मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। चाहे वह बाजार की मंदी के कारण हो या फिर संबंधित क्षेत्रों में सम्पर्क व सूचनाओं का आभाव हो, सतत् परेशान रहेगे। पाप ग्रहीय संबंध अचाक ही परेशानियों को देने वाला रहेगा। हालांकि दिसम्बर के महीने में राशि स्वामी सुख भावगत गोचर में रहेगे। फलतः कार्य व व्यापार में श्रेष्ठ किस्म के परिणाम मिलते रहेगे। व्यवसाय से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए अपने ज्योतिषी से मार्गदर्शन प्राप्त करे।
यह भी अवश्य पढ़ें: कन्या राशि वित्तीय राशिफल और कन्या राशि शिक्षा राशिफल
कन्या राशि के जातक नीचे जाकर कन्या राशि (चन्द्र राशि) से सम्बंधित वर्ष 2023 की समस्त जानकारियाँ/भविष्यवाणी विस्तृत रूप मे पढ़ सकते है:
2023 कन्या राशि की ग्रह स्थितियां
इस वर्ष 2023 में सूर्य 14 जनवरी …
2023 कन्या राशि कैरियर एवं व्यापार राशिफल
2023 के इन महीनों में …
2023 कन्या राशि वित्तीय राशिफल
2023 यह महीने कन्या राशि …
2023 कन्या राशि प्रेम एवं संबंध
नववर्ष सन् 2023 के यह …
2023 कन्या राशि स्वास्थ्य राशिफल
2023 के यह महीने कन्या …
2023 कन्या राशि शिक्षा राशिफल
2023 के यह माह पढ़ने लिखने …
2023 कन्या राशि उपयोगी उपाय
वर्ष 2023 के इन महीनों में …