2023 कन्या राशि (Kanya Rashi) प्रेम एवं संबंध राशिफल
2023 कन्या राशि का प्रेम एवं सम्बंध राशिफल
प्रेम एवं सम्बंध 2023 कन्या राशि
कन्या राशि प्रेम राशिफल एवं संबंध राशिफल 2023 – वर्ष का पहला तिमाही
1 जनवरी 2023 से 31 मार्च 2023: 2023 के इन महीनों में संबंधित घर परिवार व नाते-रिश्तेदारी यानी बंधु व बांधुओं के मध्य वांछित तालमेल को स्थापित करने के मौके रहेगे। किन्तु यह आपकी दक्षता पर निर्भर करता हुआ रहेगा। कि आप किस प्रकार उनसे संवाद करते हैं, तथा अपने दायित्वों के निर्वाहन में सक्रिय हैं, या फिर आलस्य व इधर-उधर की बातों में वक्त जाया कर रहें। क्योंकि वर्ष 2023 के जनवरी महीने में राशि गत पाप ग्रहीय प्रभाव रहेगा। हालांाकि गुरू का गोचर वैवाहिक जीवन व अन्य दूसरे संबंधों को सुखद बनाने वाला रहेगा। वहीं प्रेम संबंधों में मधुरता की बयार रहेगी। यदि पहले के कोई तनाव हैं, तो दूर करने में सक्षम रहेगे। किन्तु घर परिवार से जुड़े मामलों को ऐसे व्यक्ति से प्रकाशित न करें। जो कि सही मार्ग दर्शन न करके उपहास करें। फरवरी महीने में हालांकि घर परिवार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण कार्य पूरे होने के आसार रहेगे। वहीं मार्च महीने में सितारों की चाल प्रेम एवं संबंधों में मिश्रित परिणामों को देने वाली रहेगी। अतः सूझबूझ को कमजोर न करें। यानी विचारों में भिन्नता होते हुए भी समय पर एक दूसरे को सहयोग दें।
कन्या राशि प्रेम राशिफल एवं संबंध राशिफल 2023 – वर्ष का दूसरा तिमाही
1 अप्रैल 2023 से 30 जून 2023: 2026 के इन मासों में स्वजनों के मध्य स्नेह व चाहत को बढ़ाने के अवसर रहेंगे। फलतः घर परिवार से जुड़े कई कामों को पूरा करने में सक्षम रहेगे। चाहेे वह शुभ व धार्मिक कामों के आयोजनों को पूरा करने की बातें हो या फिर अन्य पारिवारिक आयोजनों को पूरा करने की मंशा हो, इस दौरान किसी नाते-रिश्तेदारी में आवा-जाही रहेगी। फलतः इस दौरान कुछ विशेष बातों की चर्चायें गर्म रहेगी। यानी वर्ष 2023 के अपै्रल महीने में ़प्रेम एवं संबंधों को लेकर सतत् भाग-दौड़ रहेगी। कई बार संबंधों में तनाव के कारण परेशान रहेगे। अतः छोटी-छोटी बातों में आवेशित होने से बचें। तो अच्छा रहेगा। चाहे वह माता-पिता व भाई बहनों के रिश्ते हो, या फिर अन्य दूसरे नाते-रिश्ते हो आपको तनाव से बचने के जरूरत रहेगी। वर्ष 2023 के मई माह में यद्यपि राशि स्वामी बुध की स्थिति के कारण घर परिवार से जुड़े मामलों में कशमकश जारी रहेगी। किन्तु जून महीने में राशि स्वामी बुध की गोचरीय स्थिति पुनः शुभ तथा सकारात्मक परिणामों को देने वाली रहेगी। फलतः घर में शुभ मंगल होता रहेगा। प्रेम जीवन को विस्तार से जानने के लिए अपने ज्योतिषी से संपर्क करे।
कन्या राशि प्रेम राशिफल एवं संबंध राशिफल 2023 – वर्ष का तीसरा तिमाही
1 जुलाई 2023 से 30 सितम्बर 2023: 2023 के इन महीनों में स्वजनों के मध्य परस्पर सहयोग बढ़ाने तथा घर परिवार से जुडे कामों को पूरा करने में तत्परता रहेगी। जिससे रिश्तों में आपसी विश्वास रहेगा। इस दौरान घर परिवार से जुड़े कुछ जरूरी कामों को पूरा करने में सक्षम रहेगे। वर्ष 2023 के जुलाई महीने में 08 जुलाई बाद घर परिवार से जुड़े दायित्वों को पूरा करने की कशमकश करनी पड़ सकती है, ऐसे में प्रेम एवं संबंधों में कुछ गहरे मतभेद होने के आसार रहेगे। या फिर हक की लड़ाई हो या फिर अन्य दूसरे दावे हो। अगस्त के महीने में राशि स्वामी रिश्तों की नयी जमीन बनाने में लगे रहेंगे। वर्ष 2023 के सितम्बर महीनें में हालांकि विचारों में भिन्नता होते हुये भी समय पर रिश्ते के हितों को कायम रखने के लिए कदम बढ़ा सकते है। यानी प्रेम एवं संबंधों के लिहाज से वर्ष के ये महीनेे मिश्रित परिणामों को देने वाले रहेगे। वहीं वर्षाे पुराने राजनैतिक व सामाजिक रिश्तों को साधने के लिए तथा कुछ कारोबारी रिश्तों को पुख्ता करने में लगे हुये रहेगे।
कन्या राशि प्रेम राशिफल एवं संबंध राशिफल 2023 – वर्ष का चौथा तिमाही
1 अक्टूबर 2023 से 31 दिसम्बर 2023: 2023 के इन महीनों में संबंधों की परिध को मजबूती देने के अवसर रहेगे। फलतः एक दूसरे से सहयोग व प्यार की भावना रहेगी। जिससे मिलजुल कर कार्य करने व उत्तम सोच को विकसित करने तथा प्रसन्न रहने अवसर बने हुये रहेगे। वर्ष 2023 के अक्टूबर महीने में राशि स्वामी बुध का गोचर स्वराशि गत रहेगा। ऐसे में संबंधों में एक दूसरे प्रति चाहत के अवसर रहेगे। परिणामतः घर परिवार के सभी सदस्यों के साथ यथोचित व्यवहार की क्षमतायें विकसित रहेगी। हालांकि सितारों की चाल नवम्बर महीने में ज्यादा सकारात्मक नहीं रहेगी। ऐसे में रिश्तों में कुछ अनबन व तनाव रहेगे। जिससे भाई बहनों के मध्य तालमेल का आभाव रहेगा। वर्ष 2023 के दिसम्बर के महीने में एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना को बनायें रखने की जरूरत रहेगी। अन्यथा परेशान रहेगे। अतः कटु शब्द न कहें, बड़ांे की सेवा व्यवहार रखें। तथा अनावश्क किसी के कार्य में हस्ताक्षेप न करें। यानी प्रेम एवं संबंधों के लिहाज से इस वर्ष के सितारें मिश्रित परिणामों की तरफ संकेत दे रहे है। अतः बौद्धिक कुशाग्रता रखें। 2023 मे आपकी प्रेम जीवन कैसा होगा यह जानने के लिए अपने ज्योतिषी से संपर्क करे।
यह भी अवश्य पढ़ें: कन्या राशि की ग्रह स्थितियां
कन्या राशि के जातक नीचे जाकर कन्या राशि (चन्द्र राशि) से सम्बंधित वर्ष 2023 की समस्त जानकारियाँ/भविष्यवाणी विस्तृत रूप मे पढ़ सकते है:
2023 कन्या राशि की ग्रह स्थितियां
इस वर्ष 2023 में सूर्य 14 जनवरी …
2023 कन्या राशि कैरियर एवं व्यापार राशिफल
2023 के इन महीनों में …
2023 कन्या राशि वित्तीय राशिफल
2023 यह महीने कन्या राशि …
2023 कन्या राशि प्रेम एवं संबंध
नववर्ष सन् 2023 के यह …
2023 कन्या राशि स्वास्थ्य राशिफल
2023 के यह महीने कन्या …
2023 कन्या राशि शिक्षा राशिफल
2023 के यह माह पढ़ने लिखने …
2023 कन्या राशि उपयोगी उपाय
वर्ष 2023 के इन महीनों में …