हिन्दी

2023 कर्क राशि (Kark Rashi) वित्तीय राशिफल

2023 कर्क राशि (Kark Rashi) वित्तीय राशिफल

2023 कर्क राशि वित्तीय भविष्यफल

वित्तीय स्थिति 2023 कर्क राशि वार्षिक राशिफल

कर्क राशि वित्तीय राशिफल 2023 – वर्ष का पहला तिमाही

1 जनवरी 2023 से 31 मार्च 2023: 2023 के इन महीनों में धन के संग्रहण तथा संबंधित क्षेत्रों के जो भी आय के स्रोत हैं, उन्हें पुष्ट तथा मजबूत बनाने के शानदार मौके रहेगे। लिहाजा प्रयासों को सुन्दर तथा श्रेष्ठ बनाने बनातेे रहें। जिससे सफल व पहुंचे कारोबारी के रूप में स्वतः को प्रतिष्ठित करने में सक्षम रहेगे। यानी वर्ष 2023 के इन महीनों मे नियमित आय के स्रोतों को विकसित करने के सुखद अवसर रहेगे। चाहे वह टेक्नोलॉजी को विकसित करने के मामले हो या फिर उत्पादन व विक्रय से जुड़े क्षेत्रों में लाभांश बढ़ाने तथा महंगे उपकरणों को विक्रीत करने ही मंशा हो, सफल रहेगे। छोटे-छोटे अवरोधों के बाद सफलता रहेगी। यदि आप वस्तुगत पूंजी के निर्माण व उसके प्रदर्शनी व प्रचार में लगे हैं, तो वांछित किस्म की सफलता रहेगी। हालांकि राशिगत क्रूर ग्रहों का संचरण कई बार आमदनी अच्छा बनाने में रोड़े अटकाता रहेगा। ऐसे में कार्य तथा व्यापार में सकारात्मक माहौल की कमी महसूस रहेगी। हालांकि देव गुरू वृहस्पति का भाग्य भावगत गोचर महत्वपूर्ण रहेगा। जिससे भाग्यवश लाभ रहेगा। वहीं मार्च महीने में कुछ योजनाओं के लटकने के कारण ज्यादा मुनाफे की डगर कठिन हो सकती है।

कर्क राशि वित्तीय राशिफल 2023 – वर्ष का दूसरा तिमाही

1 अप्रैल 2023 से 30 जून 2023: 2023 के इन महीनों में संबंधित आर्थिक पहलुओं को सुखद व शानदार बनाने के मौके रहेगे। चाहे वह सूचना, संचार के क्षेत्र हो या फिर मोटर वाहन के उत्पादन व विक्रय हो, या फिर औषधी निर्माण, व निजी तथा सरकारी उपक्रमों में कार्यानुबंध पाने की बातें हो, सितारों की चाल सकारात्मक परिणामों की सौगात को देने वाली रहेगी। क्योंकि वर्ष 2023 के अपै्रल के पहले तीन सप्ताहों तक सुखद परिणामों की सौगात रहेगी। इस दौरान देव गुरू वृहस्पति का उच्च राशिगत गोचर तथा उनका राशिगत दृष्टि संबंध संबधित धन कमाने व उसके संग्रहण में बाखूब परिणामों की सौगात को देने वाला रहेगा। लिहाजा नगदी तथा वस्तुगत पंूजी के निर्माण में महत्वपूर्ण सफलता की मौके रहेगे। वर्ष 2023 के मई माह में 10 मई से श्री भौम का गोचर अचानक ही आर्थिक व्यय को बढ़ाने वाले रहेगे। हालांकि पूंजीगत निवेश व विदेश से जुड़े कामों को पूरा करने के लिहाज से सुखद अवसरों को देने वाले रहेगे। वर्ष 2023 के जून महीनें में भी आर्थिक तरक्की के लिए आपको कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। यदि आप बड़े व छोटे उपक्रमों के स्वामी हैं, तो संबंधित योजनाओं में व्यय बढ़ा हुआ रहेगा। तथा उन्हें समय से न पूरा करने पर संबंधित विभाग से फटकार मिल सकती है।  यदि आप वित्तीय सलाह की तलाश में हैं, तो अपने ज्योतिषी से संपर्क करे।

कर्क राशि वित्तीय राशिफल 2023 – वर्ष का तीसरा तिमाही

1 जुलाई 2023 से 30 सितम्बर 2023: 2023 के इन महीनों मे मजबूत और नियमित आय के स्रोतों को विकसित करने तथा उन्हें नियमित करने के सुखद अवसर रहेगे। क्योंकि वर्ष 2023 के सितारों की चाल इन महीनों के शुरूआती दौर से ही सुखद परिणामों को देने वाली रहेगी। यदि आप एक से अधिक आय के स्रोतों को तैयार करने में लगे हैं, तो सितारों की चाल सुखद व अनुकूल परिणामों को देने वाली रहेगी। यदि आप किसी व्यापारिक ईकाई जैस-कारखाना, होटल, दुकान, स्कूल, बैंक, शोरूम तथा अस्पताल से जुडे़ उपक्रमों को बेहतर करने में लगे हैं। तो वर्ष 2023 का जुलाई माह सुखद व शानदार रहेगा। हालांकि श्री सूर्य का गोचर इधर उधर की भाग-दौ़ड़ को देने वाला रहेगा। वहीं श्री भौम का गोेचर 18 अगस्त तक धन संबंधों में अधिक व्यय को देने वाला रहेगा। यदि कोई ऋण हैं, तो उनके भुगतान को लेकर कुछ परेशान रहेगे। हालांकि वर्ष 2023 के इन महीनों में अचानक धन लाभ के भी आसार रहेगे। चाहे वह निजी उपक्रम हो या फिर सरकारी यदि आप किसी योजनाओं के अनुबंध को अर्जित करने में लगे हैं, तो वांछित प्रगति के आसार रहेगे। क्योंकि श्री शुक्र का गोचर वर्ष 2023 के इन महीनों में सुखद परिणामों को देने वाला रहेगा।

कर्क राशि वित्तीय राशिफल 2023 – वर्ष का चौथा तिमाही

1 अक्टूबर 2023 से 31 दिसम्बर 2023: 2023 के इन महीनों में संबंधित आय के स्रोत चाहे वह कार्मिक या  कारोबारी क्षेत्र हो प्रगति का दौर रहेगा। चाहे वह तकनीक समानों के उत्पादन की इकाइयां हो या फिर फैक्ट्री आदि के क्षेत्र हो वर्ष 2023 के सितारों की चाल शुभ व सकारात्मक परिणामों की तरफ इशारा कर रही है। यदि आप तकनीकी समानों के उत्पादन व विक्रय में लगे हैं या फिर निजी व सरकारी इकाइयों को और सुन्दर करने में है, तो सफल रहेगे। यदि आप वस्तुगत पूंजी के निर्माण में लगे हैं। तो भी वर्ष 2023 के सितारे सुखद तथा श्रेष्ठ परिणामों की सौगात को देने वाले रहेगे। श्री बुध का गोचर आर्थिक आयामों को साधने में सहायक रहेगा। वहीं नवम्बर के महीनेे श्री भौम का गोचर धन संदर्भों में व्यय को बढ़ाने वाला रहेगा। किन्तु दिसम्बर के महीने में भी सितारों की चाल से ज्ञात हो रहा है, कि इस दौरान श्री सूर्य व शनि की दृष्टि के कारण आर्थिक व्यय रहेगे। अचानक किसी लेन-देन के मामलों में झगड़े की स्थिति हो सकती है। किन्तु 16 दिसम्बर के बाद पुनः श्री सूर्य का गोचर धन लाभको बढ़ाने वाले रहेगे। यानी आर्थिक दृष्टिकोण से इस माह अधिकांश सुखद व शुभ परिणाम रहेगे। किन्तु कई उतार-चढ़ाव रहेगे। यदि आपका वित्त से संबंधित कोई प्रश्न हैं तो आप अपने ज्योतिषी से संपर्क करे।

यह भी अवश्य पढ़ें: कर्क राशि कैरियर एवं व्यापार राशिफल

कर्क राशि के जातक नीचे जाकर कर्क राशि (चन्द्र राशि) से सम्बंधित वर्ष 2023 की समस्त जानकारियाँ/भविष्यवाणी विस्तृत रूप मे पढ़ सकते है:

2023 कर्क राशि की ग्रह स्थितियां

इस वर्ष 2023 में सूर्य 14 …

2023 कर्क राशि कैरियर एवं व्यापार राशिफल

2023 के यह महीनें व्यावसायिक …

2023 कर्क राशि वित्तीय राशिफल

2023 यह महीने कर्क …

2023 कर्क राशि प्रेम एवं संबंध

नववर्ष सन् 2023 के यह …

2023 कर्क राशि स्वास्थ्य राशिफल

2023 के यह महीने कर्क …

2023 कर्क राशि शिक्षा राशिफल

2023 के यह माह पढ़ने …

2023 कर्क राशि उपयोगी उपाय

वर्ष 2023 के इन महीनों में कर्क …