हिन्दी

2023 तुला राशि (Tula Rashi) स्वास्थ्य वार्षिक राशिफल

2023 तुला राशि (Tula Rashi) स्वास्थ्य वार्षिक राशिफल

2023 तुला राशि स्वास्थ्य भविष्यफल

स्वास्थ्य 2023 तुला राशि वार्षिक राशिफल

2023 तुला राशि स्वास्थ्य राशिफल – वर्ष का पहला तिमाही

1 जनवरी 2023 से 31 मार्च 2023: 2023 के इन महीनों में संयमित दिनचर्या व नियमित खान-पान का शरीर मे असर रहेगा। जिससे दैहिक कांति सुन्दर व शरीर सुड़ौल तथा पुष्ट रहेगा। इस दौरान शुभ व सकारात्मक माहौल रहेगा। फलतः सेहत सुखद व शानदार रहेगी। वर्ष 2023 के जनवरी महीने में हालंकि राशि स्वामी शुभ व सकारात्मक परिणामों का देने वाले रहेगे। इसी प्रकार फरवरी के महीने में छोटी-छोटी बातों मे तनाव से बचने की जरूरत रहेगी। किन्तु वर्ष 2023 के मार्च महीने में सितारों की चाल ज्यादा बेहतर नहीं रहेगी। ऐसे में 11 मार्च तक अपने शारीरिक व मानसिक सेहत की और समग्र ध्यान देने की जरूरत रहेगी। हालंाकि 12 मार्च से राशि स्वामी श्री शुक्र का गोचर स्वग्रही रहेगा। फलतः तन की तंदुरूस्ती रहेगी। और कार्य तथा व्यापार को साधने तथा उच्च किस्म की रोप्रगतिरोध को विकसित करने में सक्षम रहेगे। यानी स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से वर्ष के यह महीने बहुत ही खास रहेगे। फलतः आपको कदम-कदम पर सफलता रहेगी। किन्तु अनुकूल वातावरण व घर में सुख, शंति को कायम रखने के प्रयासों को  बढ़ाते रहे तथा अनावश्यक क्रोध से बचने हुये प्रसन्न चित रहे। वर्ष 2023 मे आपका स्वास्थ्य कैसा होगा जानने के लिए अपने ज्योतिषी से संपर्क करे।

2023 तुला राशि स्वास्थ्य राशिफल – वर्ष का दूसरा तिमाही

1 अप्रैल 2023 से 30 जून 2023: 2023 के इन महीनों में तुला राशि के जातक एवं जातिकाओं को शारीरिक व मानसिक सेहत को अर्जित करने तथा शरीर को पुष्ट करने के मौके रहेगे। यदि पहले के कोई रोग व पीड़ा हैं, तो उन्हें दूर करने के नायाब किस्म के अवसर रहेगे। इस दौरान सधी हुई दिनचर्या की आदतें सेहत को शानदार व सुखद तथा शरीर को सुड़ौल बनाने के अवसरों को देने वाली रहेगी। किन्तु तामसिक आहारों के सेवन से बचने की जरूरत रहेगी। वर्ष 2023 के अप्रैल महीने में राशि स्वामी श्री शुक का गोचर 06 अपै्रल से अशुभ स्थानों में तथा पाप ग्रहीय प्रभाव होने के कारण सेहत के प्रति पूरी सजगता की जरूरत रहेगी। यदि आप किसी जोखिम भरे कामों से जुड़े हैं, तो सुरक्षा कवच को धारण करना न भूलें, क्योंकि इस दौरान सेहत में चोटादि का भय हो सकता है। वर्ष 2023 के मई महीने में शत्रु दृष्टि रहने से स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव व रोग तथा पीड़ा उभर सकते हैं। चाहे वह उम्रगत रोग हो या फिर चर्मादि आंतरिक विकार हो, ऐसे में सेहत के प्रति जागरूक रहने तथा उचित चिकित्सीय परामर्श की जरूरत रहेगी। वर्ष 2023 के जून महीने में भी सितारों की चाल सेहत के दृष्टिकोण से ज्यादा बेहतर नहीं रहेगी। अतः खान-पान के प्रति सतर्क रहेगे।

2023 तुला राशि स्वास्थ्य राशिफल – वर्ष का तीसरा तिमाही

1 जुलाई 2023 से 30 सितम्बर 2023: 2023 के इन महीनों में शारीरिक क्षमताओं को पुष्ट करने के अवसर रहेगे। फलतः रोग व पीड़ाओं को दूर करने के समक्ष रहेगे। अतः मन को प्रसन्न रखना, अच्छा सोचना, पौष्टिक पदार्थो का सेवन, नियमित खान-पान में दूध, दही, फलादि का सेवन, व्यायामादि को शामिल करने की प्रक्रिया को कमजोर न करें। और बुजुर्गो व गुरू, माता-पिता व वयोवृद्धों की सेवाओं को भी करें। जो आयु व आरोग्यता बढ़ाती रहेगी। वर्ष 2023 के जुलाई महीने में सेहत सुखद रहेगी। जिससे तन की तंदुरूस्ती व मन की प्रसन्नता रहेगी। किन्तु छोटी-छोटी बातों में अनावश्यक गुस्से से बचें। हालांकि अगस्त के महीने में राशि स्वामी की वक्री गति के कारण मन अशान्त रहेगा। ऐसे में क्रोधित होने से बचना पड़ेगा। सितम्बर के महीने में पुनः सितारों की चाल कुछ कामों को पूरा करने के लिए दौड़ाने वाली रहेगी। लिहाजा प्रयासों को पूरी मुस्तैदी के साथ करने की जरूरत रहेगी। यानी सेहत के लिहाज से इस माह के सितारे सुखद व मिश्रित परिणामों को देने वाले रहेगे। अतः सधी हुई दिनचर्या के क्रम को कमजोर न करें। स्वास्थ्य समस्याओं के निवारण के लिए अपने ज्योतिषी से सलाह प्राप्त करे।

2023 तुला राशि स्वास्थ्य राशिफल – वर्ष का चौथा तिमाही

1 अक्टूबर 2023 से 31 दिसम्बर 2023: 2023 के इन महीनों में शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को पुष्ट करने के अवसर रहेगे। फलतः आप समग्र सेहत की तरफ बढ़ते रहेगे। वर्ष के इन महीनों में आपकी रोग प्रतिरोध उच्च रहेगी। जिससे उम्रगत व उभर रही रोग व पीड़ाओं को दूर करने मे सक्षम रहेगे। लिहाजा प्रयासों को जारी रखने में कोताही न करें। वैसे वर्ष 2023 के अक्टूबर महीनें में सितारों की चाल सुखद व शानदार परिणामों देने वाली रहेगी। ऐसे में आपकी सेहत पहले के मुकाबले सुखद व शानदार रहेगी। नवम्बर के महीने में राशि स्वामी श्री शुक्र का गोचर 03 नवम्बर से नीचराशि गत रहेगा। ऐसे में शरीर में रोग व पीड़ाओं के उत्पन्न होने के आसार रहेगे। लिहजा सूझबूझ को कायम रखें। हालांकि दिसम्बर के महीने में राशि स्वामी श्री शुक्र का गोचर स्वराशि गत होने के कारण अच्छे परिणाम रहेगे। यानी प्रयासों को पूरी मुस्तैदी के साथ करें, तो वांछित परिणाम मिलते रहेगे। यानी सेहत के दृष्टिकोण से वर्ष के यह महीने में सुखद व शानदार रहेगे।

नोटः यह स्वास्थ्य पूर्वानुमान वैदिक ज्योतिषशास्त्र के अनुसार राशि चक्र में ग्रहों की गोचरीय स्थिति एवं उनके शुभाशुभ प्रभाव, बलाबल के आधार पर बताया जा रहा है। इसे पूर्ण रूप से स्वास्थ्य सुझाव न मानकर साथ में स्वास्थ्य विशेषज्ञ (डाक्टर) की सलाह भी जरूरी होने पर अवश्य लें।

यह भी पढ़ना न भूलें: तुला राशि उपयोगी उपाय

तुला राशि के जातक नीचे जाकर तुला राशि (चन्द्र राशि) से सम्बंधित वर्ष 2023 की समस्त जानकारियाँ/भविष्यवाणी विस्तृत रूप मे पढ़ सकते है:

2023 तुला राशि की ग्रह स्थितियां

इस वर्ष 2023 में सूर्य 14 …

2023 तुला राशि कैरियर एवं व्यापार राशिफल

2023 के इन महीनों में तुला …

2023 तुला राशि वित्तीय राशिफल

2023 के यह महीने तुला …

2023 तुला राशि प्रेम एवं संबंध

नववर्ष सन् 2023 के यह महीने …

2023 तुला राशि स्वास्थ्य राशिफल

2023 के यह महीने तुला …

2023 तुला राशि शिक्षा राशिफल

2023 के यह माह तुला …

2023 तुला राशि उपयोगी उपाय

वर्ष 2023 के इन महीनों में …