2023 सिंह राशि (Singh Rashi) स्वास्थ्य वार्षिक राशिफल
2023 सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य 2023 सिंह राशि वार्षिक राशिफल
2023 सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल – वर्ष का पहला तिमाही
1 जनवरी 2023 से 31 मार्च 2023: 2023 के इन महीनों में समग्र सेहत की तरफ बढ़ने के मौके रहेगे। आपकी सधी हुई दिनचर्या रंग लाने वाली रहेगी। फलतः शरीर में उत्पन्न रोग व विकारों को दूर करने शक्ति विस्तारित रहेगी। क्योंकि सितारों की चाल वर्ष 2023 में सेहत से जुड़े पहलुओं को साधने के सकारात्मक अवसरों को देने वाली रहेगी। अतः ठीक समय खाना-पीना, उठना, बैठना, सोना, जागना व प्रसन्न रहने की आदतों को विकसित करने की जरूरत बनी हुई रहेगी। ऐसे में सूझबूझ के स्तर को कमजोर न करें। तो अच्छा रहेगा। वैसे वर्ष 2023 के जनवरी माह के दो सप्ताहों तक राशि स्वामी का गोचर शरीर में रोग व पीड़ा को उत्पन्न कर सकता है। किन्तु 15 जनवरी से राशि स्वामी शुभ परिणाामों को देने वाले रहेगे। वहीं भौम का गोचर सुखद परिणामों की सौगात को देने वाला रहेगा। फरवरी महीने में भौम का दृष्टि संबंध रक्तादि विकारों को देने वाला रहेगा। हालांकि मार्च महीने मे सूर्य व शानि का दृष्टि संबंध सेहत में रोग व पीड़ाओं को देने वाला रहेगा। वहीं राशि स्वामी का अष्टम भावगत गोचर सेहत में रोग व गुप्तांगों की पीड़ादि देने वाला रहेगा। यदि आपको स्वास्थ्य संबंधी कोई चिंता है तो अपनी 2023 स्वास्थ्य रिपोर्ट प्राप्त करें और अपने ज्योतिषी से समाधान प्राप्त करे।
2023 सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल – वर्ष का दूसरा तिमाही
1 अप्रैल 2023 से 30 जून 2023: 2023 के इन महीनों में बेहतरीन स्वास्थ्य की तरफ अग्रसर होने के अवसर बने हुये रहेगे। किन्तु इस दिशा में और सक्रिय होकर चलने की जरूरत रहेगी। ऐसे में मन को प्रसन्न रखना, अच्छा सोचना, पौष्टिक पदार्थो का सेवन, नियमित खान-पान में दूध, दही, घी, फलादि, को शामिल करना आपके लिए अच्छा रहेगा। जिससे संबंधित क्षेत्रों में सतत् प्रगति का दौर रहेगा। क्योंकि वर्ष 2023 के अपै्रल महीने में शनि का दृष्टि प्रभाव कई बार सेहत में रोग व पीड़ाओं को उत्पन्न करने वाला रहेगा। अतः नियमित व्यायामादि करें, तथा जरूरी चिकित्सकीय परामर्श लें। किन्तु वर्ष 2023 के महीने में राशि स्वामी श्री सूर्य 14 मई तक उच्च गति से गोचर में रहेगे। जिससे रोग व पीड़ाओं को दूर करने में वांछित प्रगति रहेगी। वहीं जून के महीने में पुनः सितारों की चाल मिश्रित परिणामों की तरफ इशारा कर रही हैं। लिहाजा सूझबूझ को जारी रखते हुये उपयोगी पोषाहारों को लेने में संकोच न करें। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से वर्ष 2023 के सितारे मिलेजुले परिणामों को देने वाले रहेगे।
2023 सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल – वर्ष का तीसरा तिमाही
1 जुलाई 2023 से 30 सितम्बर 2023: 2023 के इन महीनों में अच्छी सेहत को पाने के योग रहेगे। फलतः आपके मांश पेशियों में बल का संचारण रहेगा। चेहरे की कांति बढ़ी रहेगी। क्योंकि वर्ष 2023 के जुलाई महीने में सितारों की चाल सेहत के पहलुओ ंको संवारने के बेहतर प्रदर्शन को देने वाले रहेगी। वहीं राशि स्वामी श्री सूर्य का संबंध देव गुरू वृहस्पति के साथ होने के कारण अच्छे सेहत के स्वामी रहेगे। किन्तु अगस्त महीने में रोग व पीड़ा से परेशान रहेगे। वर्ष 2023 के इन महीनों पूरी सूझबूझ के साथ आगे बढ़ने की जरूरत रहेगी। तथा कभी ज्यादा या पर्याप्त न खाना तथा वक्त में नहीं सोना, उठना बैठना, जागना, व्यायाम आदि न करना नुकसानदेह रहेगा। वहीं सितम्बर के महीने में श्री भौम का गोचर छोटी-छोटी बातों में लगातार उत्तेजित और अशांत करने वाला रहेगा। अतः बौद्धिकता को कमजोर न करें। और नियमित और उपयोगी दिनचर्या के साथ पौष्टिक आहारों का सेवन करें। फलतः अच्छे सेहत के मालिक रहेगे। हम आपकी स्वास्थ्य समस्याओं को हल करने में मदद कर सकते हैं, कृपया अपने ज्योतिषी से आवश्यक ज्योतिषीय सलाह प्राप्त करे।
2023 सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल – वर्ष का चौथा तिमाही
1 अक्टूबर 2023 से 31 दिसम्बर 2023: 2023 के इन महीनों में सितारों की चाल शारीरिक शक्ति को बढ़ाने में उपयोगी रहेगी। यानी आपकी उत्तम सोच सही व सृजनात्मक कार्यो को अंजाम तक ले जाने वाली रहेगी। फलतः आप समग्र सेहत की तरफ बढ़ते हुये रहेगे। लिहाजा प्रयासों को पूरी मुस्तैदी के साथ करें। तो सफलता का स्तत रहेगा। वर्ष 2023 के इन महीनों में परिवार, घर के लोगों की सेहत का भी पूरा ध्यान देने की जरूरत रहेगी। चाहे वह कोई बुजुर्ग हो या फिर अन्य दूसरे, निकट सगे संबंधी हो, सेहत में कुछ कमजोरी व पीड़ा हो सकती है। क्योंकि अक्टूबर 2023 में राशि स्वामी श्री सूर्य का गोचर नीचराशि गत रहेगा। वहीं नवम्बर महीनें में भी सितारों की चाल सेहत में मध्यम किस्म के परिणामों को देने वाली रहेगी। अतः तामसिक आहारों के सेवन से बचें। किन्तु दिसम्बर में राशि स्वामी का सुत भावगत गोचर तथा भौम का सुख भावगत गोचर स्वतः की सेहत के साथ स्वजनों की सेहत में कुछ परेशानियों को देने वाला रहेगा। यानी सेहत के दृष्टिकोण से अधिकतर शुभ परिणाम रहेगे।
नोटः यह स्वास्थ्य पूर्वानुमान वैदिक ज्योतिषशास्त्र के अनुसार राशि चक्र में ग्रहों की गोचरीय स्थिति एवं उनके शुभाशुभ प्रभाव, बलाबल के आधार पर बताया जा रहा है। इसे पूर्ण रूप से स्वास्थ्य सुझाव न मानकर साथ में स्वास्थ्य विशेषज्ञ (डाक्टर) की सलाह भी जरूरी होने पर अवश्य लें।
यह भी अवश्य पढ़ें: सिंह राशि उपयोगी उपाय
सिंह राशि के जातक नीचे जाकर सिंह राशि (चन्द्र राशि) से सम्बंधित वर्ष 2023 की समस्त जानकारियाँ/भविष्यवाणी विस्तृत रूप मे पढ़ सकते है:
2023 सिंह राशि की ग्रह स्थितियां
इस वर्ष 2023 में सूर्य 14 …
2023 सिंह राशि कैरियर एवं व्यापार राशिफल
2023 के इन महीनों में सिंह …
2023 सिंह राशि वित्तीय राशिफल
2023 यह महीने सिंह राशि …
2023 सिंह राशि प्रेम एवं संबंध
नववर्ष सन् 2023 के यह …
2023 सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
2023 के यह महीने सिंह राशि …
2023 सिंह राशि शिक्षा राशिफल
2023 के यह माह पढ़ने लिखने …
2023 सिंह राशि उपयोगी उपाय
वर्ष 2023 के इन महीनों …