हिन्दी

2023 तुला राशि (Tula Rashi) प्रेम एवं संबंध वार्षिक राशिफल

2023 तुला राशि (Tula Rashi) प्रेम एवं संबंध वार्षिक राशिफल

2023 तुला राशि का प्रेम एवं सम्बंध भविष्यफल

प्रेम एवं सम्बंध  2023  तुला राशि 

2023 तुला राशि प्रेम राशिफल एवं संबंध राशिफल – वर्ष का पहला तिमाही

1 जनवरी 2023 से 31 मार्च 2023: वर्ष 2023 के इन महीनों में घर परिवार में उन्नति के अवसर रहेगे। जिससे संबंधों की परिध में एक दूसरे के प्रति विश्वास व चाहत रहेगी। यानी संबंधों की जमीन को और मजबूत व अच्छा करने में लगे रहेगे। फलतः प्रेम एवं संबंधों की खूबियों को खोजते हुये उन्हें चाहत व विश्वास के सोपानों पर ले जाने में सक्षम रहेगे। चाहे वह जीवन साथी, माता-पिता, प्रिय मित्र, भाई-बहन, बुजुर्ग स्वजन आदि हो, सतत् लाभांश रहेगा। हालांकि कुछ जरूरी निर्णय से पहले उनके मध्य भरोसे को बनायें रखने के लिए संबंधित रिश्तेदार से सलाह-मशविरा करने की जरूरत रहेगी। बात करें आपके औद्योगिक व कार्मिक संबंधों की तो संबंधित अधिकारियों व उच्चाधिकारियों के मध्य जरूरी दस्तावेजों में हस्ताक्षर होने के योग रहेगे। वर्ष 2023 के जनवरी महीनों प्रेम एवं संबंधों में चाहत व सहयोग बना हुआ रहेगा। किन्तु फरवरी महीने के तीसरे सप्ताह से पुनः सितारों की चाल संबंधों में खटपट को देने वाली रहेगी। मार्च में 11 मार्च तक शुक्र तथा गुरू का रोग भावगत योग रहने से संबंधों में तनाव रहेगा। हालांकि 12 मार्च पुनः राशि स्वामी शुक्र स्वग्रही रहेगे। ऐसे में घर परिवार में शुभ व वैवाहिक कामों को पूरा करने में सक्षम रहेगे। प्रेम सम्बन्धी समस्याओं के समाधान के लिए अपने ज्योतिषी से संपर्क करे।  

2023 तुला राशि प्रेम राशिफल एवं संबंध राशिफल – वर्ष का दूसरा तिमाही

1 अप्रैल 2023 से 30 जून 2023: वर्ष 2023 में इस राशि वालों को पुत्र-पुत्री तथा परिवार के दायित्वों को पूरा करने के लिए और मुस्तैदी की जरूरत रहेगी। वहीं घर परिवार में शुभ व मांगलिक कामों के अवसर रहेगे। हालांकि सितारों की चाल प्रेम एवं संबंधों को और पुष्ट करने वाली रहेगी।    ,किन्तु इस दिशा में और ऊर्जावान होने की जरूरत रहेगी। हालांकि राशि स्वामी का गोचर अष्टम भावगत होने के कारण 07 अप्रैल से कई बार वैवाहिक जीवन व नाते-रिश्तेदारी में तनाव रहेगा। अतः धैर्य व बौद्धिकता के साथ चलने की जरूरत रहेगी। क्योंकि कार्य की अधिकता व दबाव, से मन खिन्न रहेगा। वर्ष 2023 के अपै्र्रल व मई महीने में सितारों की चाल ज्यादा शुभ तथा सकारात्मक नहीं रहेगी। ऐसे में प्रेम एवं संबंधों में तनाव तथा उन्हें लेकर परेशान रहेगे। हलाकि जून के महीने में पुनः सितारों की चाल सुखद परिणामों को देने वाली रहेगी। जिससे प्रेम एवं संबंधों में अच्छा रहेगा। लिहाजा प्रयासों को पूरे मन से करने की जरूरत रहेगी।

2023 तुला राशि प्रेम राशिफल एवं संबंध राशिफल – वर्ष का तीसरा तिमाही

1 जुलाई 2023 से 30 सितम्बर 2023: वर्ष 2023 के इन महीनों में स्वजनों के मध्य तालमेल बिठाने तथा घर परिवार से जुड़े अहम कामों को पूरा करने के सुखद अवसर रहेगे। ऐसे में संबंधित क्षेत्रों में  तालमेल रहेगा। यदि आप घर परिवार से जुड़े कामों को पूरा करने में लगे हैं, तो सितारों की चाल महत्वपूर्ण परिणामों की सौगात को देने वाली रहेगी। चाहे वह किसी वैवाहिक कामों को आयोजित करने की बातें हो या फिर धार्मिक कामों को पूरा करने के मंशूबें हो, स्वजनों के सहयोग से पूरे रहेगे। वर्ष 2023 के जुलाई महीने में राशि स्वामी का गोचर शुभ तथा सकारात्मक परिणामों को देने वाला रहेगा। जिससे एक दूसरे के प्रति प्रेम एवं सद्भाव बना हुआ रहेगा। फलतः घर परिवार में सुखद व शानदार माहौल रहेगा। हालांकि अगस्त महीने में राशि स्वामी शुक्र वक्री संचरण करेगे। जिससे ऐसे में किसी करीबी नाते-श्तिेदार को लेकर परेशान रहेगे। चाहे उन्हें सहयोग देने की बातें हो या फिर अन्य संदर्भ हो, लगातार संयमित होकर चलने की जरूरत रहेगी। हालांकि सितम्बर महीने में पुनः सितारों की चाल शुभ व सकारात्मक रहेगी। जिससे आपके चाहने वाले तथा मित्रों का साथ रहेगा।  अपनी प्रेम समस्याओं की उलझन को दूर करने के लिए अपने ज्योतिषी से संपर्क करे।

2023 तुला राशि प्रेम राशिफल एवं संबंध राशिफल – वर्ष का चौथा तिमाही

1 अक्टूबर 2023 से 31 दिसम्बर 2023: वर्ष 2023 के इन महीनों में सुखद व शुभ परिणामों की सौगात रहेगी। जिससे उनके मध्य सुखद संवादों का दौर रहेगा। इस दौरान पारिवारिक महत्व की चर्चायें गर्म रहेगी। चाहे वह वैवाहिक आयोजनों को पूरा करने की बातें हो, या फिर धर्म व परोपकार के कामों को पूरा करने की इच्छा हो, लगातार प्रगति रहेगी। यानी सितारों की चाल शुभ तथा सकारात्मक परिणामों की तरफ इशारा कर रही है। जिससे निजी संबंधों मे उनके मध्य चाहत व हंसी खुशी के पल रहेगे। किन्तु प्रेम संबंधों में पाप ग्रहीय संबंध होने के कारण और मुस्तैद होकर चलने की जरूरत रहेगी। यदि आप नवयुवक व नवयुवती हैं, तो किसी से अन्तर मन की बातों को साझा करने तथा निजी संबंधों को स्थापित करने से पहले उनके पारिवारिक व सामाजिक परिवेश तथा उनके बारे में सही जानकारी अर्जित कर लें। क्योंकि संबंधित भाव में पाप ग्रहीय योग रहेगा। अतः बौद्धिकता से रिश्तों में कोई निर्णय लें। क्योंकि दिल की इन्ट्री देने से पहले दिमाग को चलाना जरूरी रहेगा। वर्ष 2023 के नवम्बर महीने में शुक्र का नीच राशिगत गोचर तथा दिसम्बर में स्वराशि गत गोचर मिश्रित परिणामों को देने वाला रहेगा।

यह भी पढ़ें: तुला राशि की ग्रह स्थितियां

तुला राशि के जातक नीचे जाकर तुला राशि (चन्द्र राशि) से सम्बंधित वर्ष 2023 की समस्त जानकारियाँ/भविष्यवाणी विस्तृत रूप मे पढ़ सकते है:

2023 तुला राशि की ग्रह स्थितियां

इस वर्ष 2023 में सूर्य 14 …

2023 तुला राशि कैरियर एवं व्यापार राशिफल

2023 के इन महीनों में तुला …

2023 तुला राशि वित्तीय राशिफल

2023 के यह महीने तुला …

2023 तुला राशि प्रेम एवं संबंध

नववर्ष सन् 2023 के यह महीने …

2023 तुला राशि स्वास्थ्य राशिफल

2023 के यह महीने तुला …

2023 तुला राशि शिक्षा राशिफल

2023 के यह माह तुला …

2023 तुला राशि उपयोगी उपाय

वर्ष 2023 के इन महीनों में …