हिन्दी

2023 कन्या राशि (Kanya Rashi) वित्तीय राशिफल

2023 कन्या राशि (Kanya Rashi) वित्तीय राशिफल

2023 कन्या राशि वित्तीय राशिफल

वित्तीय स्थिति 2023 कन्या राशि वार्षिक राशिफल

कन्या राशि वित्तीय राशिफल 2023 – वर्ष का पहला तिमाही

1 जनवरी 2023 से 31 मार्च 2023: 2023 के इन महीनों में अर्थ लाभ बढ़ाने तथा संबंधित संस्थानों चाहे वह उत्पादन व विक्रय के हो या फिर तकनीक, सुरक्षा, चिकित्सा आदि से जुड़े मामलें हो, धन कमाने व जुटाने के अवसर रहेगे। हालांकि भूमिगत निर्माण, खनन, तेल, गैस, सीमेन्ट, व प्रौद्योगिकी से जुड़े मामलों से वांछित लाभ की तरफ बढ़त रहेगे। यानी नौकरी पेशा के क्षेत्रों में वर्ष के इन महीनों में सतत् लाभांश की तरफ रहेगे। वहीं आर्थिक मोर्चें पर सफलता की सौगात रहेगी। लिहाजा प्रयासों को पूरी मुस्तैदी के साथ करने की जरूरत रहेगी। वैसे वर्ष 2023 के जनवरी महीने में गुरू का दृष्टिगत संबंध बहुत ही कारगर परिणामों को देने वाला रहेगा। किन्तु अशुभ ग्रहीय गोचर आर्थिक व्यय को बढ़ाने वाला  रहेगा। वर्ष 2023 के फरवरी महीनें में आपको उम्मीदों से अधिक बड़ी आर्थिक कामयाबी के योग रहेगे। वहीं मार्च में किसी नूतन योजना व अनुबंधों को पाने में सफलता रहेगी। किन्तु कुछ कठिनाइयों का दौर बना हुआ रहेगा। लिहाजा सूझबूझ को कमजोर न करें। अन्यथा परेशान रहेगे।

कन्या राशि वित्तीय राशिफल 2023 – वर्ष का दूसरा तिमाही

1 अप्रैल 2023 से 30 जून 2023: 2023 के इन महीनों में नियमित आय के स्रोतों को विकसित करने के अवसर रहेगे। हालांकि इस दिशा में और मजबूती से बढ़ने की जरूरत रहेगी। क्योंकि बाजार में जारी उठा-पटक के चलते आप परेशान रहेगे। वहीं प्रतिद्विन्दयों के चलते संबंधित क्षेत्रों में बड़ी लकीर खींचने के कारण उसे पार करने का रिकार्ड बनाना पड़ेगा। यदि कोई वित्तीय लेन-देन हैं, तो उन्हें चुकाने व निपटाने की भाग-दौड़ बनी हुई रहेगी। जिससे संबंधित क्षेत्रो में पूरी मुस्तैदी से कार्य करने की जरूरत रहेगी। वर्ष 2023 के अपै्रल महीने में यद्यपि सितारों की चाल आपकी सूझबूझ को कुछ कमजोर कर सकती है। ऐसे में कई बार धन कमाने व बढ़ते आर्थिक व्यय के मध्य संतुलन बनाने की चुनौती रहेगी। लिहाजा प्रयासों को पूरे मन से करें। यदि आप पूंजीगत निवेश करने को तैयार हैं, तो सितारों की चाल सफलता की सौगात को देने वाली रहेगी। वहीं मई माह में भी आर्थिक लक्ष्यो को भेदने की चुनौती रहेगी। किन्तु जून से राशि स्वामी का गोचर आपके भाग्य को बढ़ाने वाला रहेगा। जिससे भाग्य वश आपके प्रयास सफल रहेगे। तथा धन लाभ मिलता हुआ रहेगा। वित्तीय समस्याओं को दूर करने के लिए अपने ज्योतिषी से संपर्क करे।

कन्या राशि वित्तीय राशिफल 2023 – वर्ष का तीसरा तिमाही

1 जुलाई 2023 से 30 सितम्बर 2023: 2023 के इन महीनों में संबंधित उपक्रमों से लाभ अर्जित करने तथा उन्हें संचालित करने के वांछित मौके रहेगे। फलतः संबंधित संस्था के मध्य लेन-देन को लेकर सहमति बनाने और वांछित कार्मिक व व्यापारिक अनुबंधों को पाने में सफल रहेगे। लिहाजा प्रयासों को बड़े ही गौर से करने की जरूरत रहेगी। हालांकि संबंधित क्षेत्रों की इकाइयों को विकसित करने तथा आधुनिक युग के अनुसार उपकरणों की खरीद को अंतिम रूप देने में लगे हुये रहेगे। वर्ष 2023 के जुलाई महीनें में सितारों की चाल यद्यपि लाभ को देने वाली तो रहेगी। किन्तु संबंधित क्षेत्रों में कठिनाइयां भी रहेगी। हालांकि अगस्त महीने में पुनः कार्य व व्यापार को उच्च करने के अवसर रहेगे। किन्तु इस दौरान आर्थिक लक्ष्यों को भेदने के लिए दूर-दराज की यात्रा तथा प्रवास में जाना पड़ेगा। यदि पूंजीगत निवेश करने को उत्सुक हैं, तो सकारात्मक अवसर रहेगे। सितम्बर 2023 में सितारों की चाल संबंधित आय के स्रातों से मिश्रित परिणामों को देने वाली रहेगी। लिहाजा प्रयासों को जारी रखें।

कन्या राशि वित्तीय राशिफल 2023 – वर्ष का चौथा तिमाही

1 अक्टूबर 2023 से 31 दिसम्बर 2023: 2023 के इन महीनों की शुरूआत से ही अच्छे लाभ के अवसर रहेगे। जिससे कदम-कदम पर कामयाबी का दौर रहेगा। चाहे वह सरकारी उपक्रमों से धन अर्जित करने के मौके हो, या फिर संबंधित फिल्म, निर्माण, कला, प्रबंधन के क्षेत्रों में बढ़त बनाने के मौके हो, सतत् लाभांश मिलता हुआ रहेगा। लिहाजा प्रयासों को पूरी मुस्तैदी से करें। तो अच्छा रहेगा। क्योंकि जिस स्तर के कार्य व कारोबार करते हैं, वर्ष के इन महीनों में कहीं उससे बढ़कर आपको लाभ दिलाने वाले रहेगे। अतः पूरी मुस्तैदी के साथ आगे बढ़े। वर्ष 2023 के अक्टूबर में महीने में राशि स्वामी का गोचर स्वग्रही शुभ व सकारात्मक रहेगा। जिससे संबंधित क्षेत्रों में कदम-कदम पर सफलता की सौगात रहेगी। वहीं आजीविका के क्षेत्रों में नवम्बर व दिसम्बर के महीनों में लाभ हेतु कहीं यात्रा तथा प्रवाास में जाना पड़ेगा। इस दौरान ऋणों के भुगतान को लेकर कुछ परेशान रहेगे। किन्तु पूंजीगत निवेश को पूरा करन में सफल रहेगे। लिहाजा संबंधित क्षेत्रों में पहले संबंधित कंपनी की वैधता आदि को जांच लें। यानी वर्ष 2023 के यह महीने आर्थिक दृष्टिकोण से ज्यादा अच्छे रहेगे। वित्त के बारे मे विस्तार से जानने के लिए अपने ज्योतिषी का मार्गदर्शन प्राप्त करे।

यह भी पढ़ना न भूलें: कन्या राशि कैरियर एवं व्यापार राशिफल

कन्या राशि के जातक नीचे जाकर कन्या राशि (चन्द्र राशि) से सम्बंधित वर्ष 2023 की समस्त जानकारियाँ/भविष्यवाणी विस्तृत रूप मे पढ़ सकते है:

2023 कन्या राशि की ग्रह स्थितियां

इस वर्ष 2023 में सूर्य 14 जनवरी …

2023 कन्या राशि कैरियर एवं व्यापार राशिफल

2023 के इन महीनों में …

2023 कन्या राशि वित्तीय राशिफल

2023 यह महीने कन्या राशि …

2023 कन्या राशि प्रेम एवं संबंध

नववर्ष सन् 2023 के यह …

2023 कन्या राशि स्वास्थ्य राशिफल

2023 के यह महीने कन्या …

2023 कन्या राशि शिक्षा राशिफल

2023 के यह माह पढ़ने लिखने …

2023 कन्या राशि उपयोगी उपाय

वर्ष 2023 के इन महीनों में …