हिन्दी

2023 वृषभ राशि (Vrishabh Rashi) शिक्षा राशिफल

2023 वृषभ राशि (Vrishabh Rashi) शिक्षा राशिफल

2023 वृषभ राशि शिक्षा एवं ज्ञान भविष्यफल

शिक्षा एवं ज्ञान 2023 वृषभ राशि वार्षिक राशिफल

वृषभ राशि शिक्षा राशिफल एवं ज्ञान राशिफल 2023 – वर्ष का पहला तिमाही

1 जनवरी 2023 से 31 मार्च 2023: वर्ष 2023 के महीनों में शैक्षिक व प्रतियोगी लक्ष्यों को भेदने के उम्दा किस्म के अवसर रहेगे। चाहे वह स्कूली विषयों की तैयारी हो या फिर उच्च शिक्षा के क्षेत्रों में बढ़त अर्जित करने की बातें हो, वर्ष के इन महीनों में सतत् कामयाबी रहेगी। यदि आप किसी उत्पादन, विक्रय, बैंकिंग, चिकित्सा, सैन्य, सुरक्षा व तकनीक क्षेत्रों सेे जुड़े या फिर जिनमें आपकी दिलचस्पी हैं, उन्हें अर्जित करने में सक्षम होते रहेगे। लिहाजा प्रयासों को जारी रखने में कोताही न करें। यदि आप किसी निजी व सरकारी उपक्रमों में साक्षात्कार हेतु जाना चाह रहे है, तो सफल रहेगे। किन्तु पूरी दक्षता के साथ विषयों की तैयारी में लगे हुये रहें। तो शानदार परिणाम अर्जित रहेगे। क्योंकि राशि स्वामी श्री शुक्र का गोचर सृजनात्मक व सकारात्मक माहौल को देने वाला रहेगा। लिहाजा सूझबूझ के साथ आगे बढ़ते रहेगे। हालांकि श्री भौम का गोचर उपकरणों के निर्माण तथा अन्य दूसरे मदों में आगे बढ़ाने वाला रहेगा। किन्तु मार्च के महीनों में संबंधित शिक्षण तथा प्रशिक्षण के क्षेत्रों में दूर-दराज की यात्रा तथा प्रवास में जाना पडे़गा। हालांकि पाप ग्रहीय गोचर सकारात्मक माहौल को कमजोर करने वाला रहेगा। अतः आलस्य से बचते हुये तैयारी में ध्यान दें।

वृषभ राशि शिक्षा राशिफल एवं ज्ञान राशिफल 2023 – वर्ष का दूसरा तिमाही

1 अप्रैल 2023 से 30 जून 2023: वर्ष 2023 के इन महीनों में औषधीय व वैज्ञानिक प्रयोगों को साधने में अच्छी खासी प्रगति बनी हुई रहेगी। जिससे संबंधित क्षेत्रों में वांछित मुकाम को हासिल करने में सक्षम रहेगे। इस दौरान जहॉ स्वजनों से सहयोग मिलता हुआ रहेगा। वहीं संबंधित संस्थान या शिक्षक व प्रशिक्षक भी आपके लिए अनुकूूल व सीखने का माहौल देते रहेगे। जिससे यह निश्चित हो सकेगा कि आप जिन विषयों की तैयारी करना चाह रहे हैं या फिर कार्मिक ज्ञान को उच्च करने में लगे हैं, ऐसे मामलों में लगातार कामयाबी मिलती रहेगी। हालांकि बुघ का गोचर शैक्षिक क्षेत्रों में अनियमिताओं को देने वाला रहेगा। जिससे कई बार मन इधर-उधर की बातों में भटक सकता हैं। किन्तु राशि स्वामी श्री शुक्र का गोचर स्वराशिगत होने के कारण कार्मिक व व्यापारिक ज्ञान को उच्च किस्म का बनाने में सक्षम रहेगे। किन्तु वर्ष 2023 के मई महीने में धन भावगत गोचर करने तथा गुरू का व्यय भावगत गोचर अचानक रूकावटों को देने वाला हैं। या फिर संबंधित भाषाई ज्ञान को पुख्ता करने के लिए कहीं यात्रा तथा प्रवास में जाना पड़ेगा। हालांकि जून में कुछ सुधार रहेगा। जिससे संबंधित क्षेत्रों में आगे रहेगे। शिक्षा समस्याओं के समाधान हेतु अपने ज्योतिषी से संपर्क करे।

वृषभ राशि शिक्षा राशिफल एवं ज्ञान राशिफल 2023 – वर्ष का तीसरा तिमाही

1 जुलाई 2023 से 30 सितम्बर 2023: वर्ष 2023 के महीनों में संबंधित विषयों को तैयार करने तथा उनमें विशेषज्ञता को अर्जित करने के सुनहरे मौके रहेगे। चाहे वह प्रतियोगी क्षेत्र हो या फिर उत्पादन व विक्रय से जुड़े क्षेत्र हो सतत् लाभांश बढ़ा हुआ रहेगा। यदि आप कहीं साक्षात्कार हेतु जाना चाह रहे हैं, तो सितारों की चाल वांछित परिणामों की सौगात को देने वाली रहेगी। लिहाजा कोशिशों को पूरे ध्यान से करने की जरूरत रहेगी। यदि आप किसी रसायनिक व वैज्ञानिक प्रयोगों को साधने में लगे हैं, तो वर्ष 2023 के सितारों की चाल अनुकूल माहौल को देने वाली रहेगी। यदि आप देश तथा देशान्तर में रहकर अपने शैक्षिक मंनशूबों को अर्जित करने में लगे हैं, तो सफल रहेगे। चाहे वह स्कूली शिक्षा हो या फिर उच्च शिक्षा अर्जित करने के मौके हो, सतत् लाभांश मिलता रहेगा। वैसे सितारों की चाल तो शुभाशुभा दोनों ही तरह के परिणामों की तरफ इशारा कर रही है। किन्तु राशि स्वामी का गोचर वर्ष के इन महीनों में ज्यादा बेहतर व शानदार परिणामों को देने वाले नहीं रहेगे। फलतः कार्मिक व कारोबारी हुनर को संवारने में लगातार सफलता की सौगात रहेगी।

वृषभ राशि शिक्षा राशिफल एवं ज्ञान राशिफल 2023 – वर्ष का चौथा तिमाही

1 अक्टूबर 2023 से 31 दिसम्बर 2023: वर्ष 2023 के महीने संबंधित उच्च शिक्षा, स्कूली शिक्षा तथा प्रतियोगी शिक्षा के क्षेत्रों में शानदार मौको को देने वाले रहेगे। चाहे वह भाषाई ज्ञान को बढ़ाने की बातें हो या फिर सैन्य, सुरक्षा, चिकित्सा, प्रबंधन, बैंकिंग, प्रशासनिक कामों के ज्ञान को उच्च करने की मंशा हो, तो लाभांश मिलता रहेगा। यदि फिल्म, अभिनय, चिकित्सा, कला, सूचना संवाद के क्षेत्रों से जुड़े कामों के प्रशिक्षण व शिक्षण ले रहे हैं, तो इस वर्ष 2023 के सितारे वांछित मुकाम को देने वाले रहेगे। क्योंकि राशि स्वामी श्री शुक्र का गोचर अक्टूबर में सुख भावगत रहेगा। जिससे आप खेल, फिल्म, अभिनय व अन्य दूसरे शैक्षिक ज्ञान को उम्दा किस्म का बनाने में सक्षम रहेगे। यदि कोई विषय कठिन लग रहें हैं, और उन्हें प्रयास के बाद भी अच्छी तरफ से समझ नहीं रहे हैं, तो अक्टूबर माह में संबंधित संस्था व शिक्षक द्वारा सीखने का अनुकूल माहौल रहेगा। जिससे आप उनकी सही तैयारी करने में सक्षम रहेगे। हालांकि नवम्बर में राशि स्वामी का गोचर नीचराशि गत होने के कारण शिक्षण तथा प्रषिक्षण के क्षेत्रों में कुछ कठिनाइयों की अनुभूति रहेगी। वहीं दिसम्बर के महीनें में पुनः सितारों की चाल संबंधित शिक्षा व ज्ञान के संदर्भों में यात्रा तथा प्रवास में भेजने वाली रहेगी। यदि आप अपने शैक्षिक जीवन में सफल होना चाहते हैं तो अपने ज्योतिषी से मार्गदर्शन ले।

यह भी पढ़ें: वृषभ राशि कैरियर एवं व्यापार राशिफल

वृषभ राशि के जातक नीचे जाकर वृषभ राशि (चन्द्र राशि) से सम्बंधित वर्ष 2023 की समस्त जानकारियाँ/भविष्यवाणी विस्तृत रूप मे पढ़ सकते है:

2023 वृषभ राशि की ग्रह स्थितियां

इस वर्ष 2023 में सूर्य 14 जनवरी …

2023 वृषभ राशि कैरियर एवं व्यापार राशिफल

2023 के महीनों में अष्टम …

2023 वृषभ राशि वित्तीय राशिफल

2023 के इन महीनों में लाभेश …

2023 वृषभ राशि प्रेम एवं संबंध

नववर्ष सन् 2023 में आप …

2023 वृषभ राशि स्वास्थ्य राशिफल

2023 के इन महीनों में आपको …

2023 वृषभ राशि शिक्षा राशिफल

2023 के इन महीनों में आपको …

2023 वृषभ राशि उपयोगी उपाय

वर्ष 2023 में वृष राशि के …