हिन्दी

मीन राशि साप्ताहिक राशिफल (Meen Rashi Saptahik Rashifal)

मीन राशि साप्ताहिक राशिफल (Meen Rashi Saptahik Rashifal)

29 अप्रैल 2024 से 5 मई 2024: यह सप्ताह एक तरफ आपकी प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला रहेगा। वहीं धन का लाभ दिलाने वाला भी रहेगा। आप देखेंगे कि आपको व्यवसाय के संबंधित क्षेत्रों मे लाभ की स्थिति और समृद्ध रहेगी। जिससे आप अपने कामों को मन लगाकर करते रहेंगे। इस सप्ताह के दूसरे भाग में आपका आया हुआ अधिकांश धन संसाधनो को जुटाने या फिर लिए गए कर्ज को चुकाने में व्यय हो जाऐगा। हालांकि आपको कुछ कामों को अंतिम रूप देने के लिए यात्रा में जाना पड़ सकता है। आप इस दौरान किसी रिश्तेदार के सम्पर्क मे रहेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से इस सप्ताह का दूसरा भाग उतना अनुकूल नहीं रहेगा। जिससे आपको परेशानी रहेगी। आप किसी डाक्टर की सलाह हेतु जाना चाहेंगे। इस सप्ताह के अंतिम भाग में आपको कई मामलों में व्यापाक सफलता की स्थिति रहेगी। जिससे आपके हौसले बुलंद रहेंगे। आप अपने वैवाहिक जीवन की खुशी को बढ़ाने के लिए उत्सुक रहेंगे।

अपनी व्यक्तिगत समस्या के निश्चित समाधान हेतु समय निर्धारित कर ज्योतिषी पंडित उमेश चंद्र पन्त से संपर्क करे | हम आपको निश्चित समाधान का आश्वासन देते है |

यह भी पढ़ना न भूलें:
मेष राशि साप्ताहिक राशिफल और वृषभ राशि साप्ताहिक राशिफल और मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल