मेष राशि साप्ताहिक राशिफल (Mesh Rashi Saptahik Rashifal)
12 मई 2025 से 18 मई 2025: सप्ताह के पहले भाग में नौकरीपेशा क्षेत्रों में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको किसी अन्य स्थान पर कार्यभार संभालने के लिए भेजे जाने की संभावना रहेगी। हालांकि, आप इसे एक अवसर के रूप में लेंगे और खुद को व्यस्त पाएंगे। लेकिन नए स्थान पर कार्य की प्रगति बनाए रखना और नए लोगों के साथ तालमेल बनाना आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा, जिससे कुछ असहजता महसूस होगी। सेहत के दृष्टिकोण से भी सप्ताह की शुरुआत अनुकूल नहीं रहेगी और आपको कुछ उपचार की आवश्यकता पड़ सकती है। धन निवेश और विदेश से जुड़े कामों में सफलता की स्थिति पहले से बेहतर बनेगी, लेकिन विरोधी पक्ष आपको अदालती मामलों में उलझा सकते हैं। सप्ताह के दूसरे भाग में आप धर्म-लाभ से जुड़े कार्यों में व्यस्त रहेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति से कार्यों के बारे में ठोस जानकारी प्राप्त करने की इच्छा भी रहेगी। सप्ताह के अंतिम भाग में व्यापार में लाभ की संभावना बनेगी।
पढ़ना न भूलें:
वृषभ राशि साप्ताहिक राशिफल और मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल और कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल