हिन्दी

सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल (Singh Rashi Saptahik Rashifal)

सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल (Singh Rashi Saptahik Rashifal)

29 अप्रैल 2024 से 5 मई 2024: इस सप्ताह आप अपने व्यवसायिक गतिविधियों को तेजी देने के लिए सोचेंगे। हालांकि पहले आप कुछ बाहर के कामों को निपटाने पर जोर देने हेतु उत्सुक रहेंगे। इस दौरान आप कुछ दूर-दराज के क्षेत्रों में काम-काजी सम्भावनाओं की तलाश में जाने के विचार में रहेगे। आप देखेंगे कि इस सप्ताह के पहले भाग में सेहत में सिर, कंधे, गले व दांत की पीड़ाएं आपको परेशान कर रही है। जिसके लिए आपको कुछ उपचार भी लेना पड़ सकता है। निजी रिश्तों में न चाहते हुए भी कुछ तनाव रहेंगे। आप अपने गुस्से को रोकने का प्रयास तो करेंगे। किन्तु साथी की कुछ ऐसी प्रतिक्रिया रहेगी। जिससे आपको मौन तोड़ना पडे़गा। आप देखेंगे कि इस सप्ताह धन पानी तरह तेजी से बह रहा। जिसे रोकना कड़ी चुनौती रहेगी। किन्तु इस सप्ताह के दूसरे भाग से आप अधिक स्वास्थ्य रहेंगे। व्यापारिक व कार्मिक प्रगति की स्थिति और मजबूत रहेगी। इस सप्ताह के अंतिम भाग मध्यम रहेंगे।

अपनी व्यक्तिगत समस्या के निश्चित समाधान हेतु समय निर्धारित कर ज्योतिषी पंडित उमेश चंद्र पन्त से संपर्क करे | हम आपको निश्चित समाधान का आश्वासन देते है |

यह भी पढ़ें:
कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल और तुला राशि साप्ताहिक राशिफल और वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल