2023 धनु राशि (Dhanu Rashi) की ग्रह स्थितियां
2023 मे धनु राशि के लिए ग्रहों का गोचर
2023 में धनु राशि के लिए ग्रह स्थितियां इस प्रकार रहेंगी
सूर्य
इस वर्ष 2023 में सूर्य 14 जनवरी से धन भाव गत गोचर करेंगे, 13 फरवरी से पराक्रम भाव गत, 15 मार्च से सुख भावगत, 14 अप्रैल को सुत भावगत, 15 मई से रोग भाव गत, 15 जून से दारा भावगत, 17 जुलाई से अष्टम भावगत, 17 अगस्त को धर्म भावगत, 17 सितम्बर को कर्म भावगत, 17 अक्टूबर को आय भावगत, 16 नवम्बर को व्यय भावगत, 16 दिसम्बर को लग्न भावगत गोचर करेगा।
चंद्र
चंद्र अपने गोचरीय तीव्रता के कारण सवा दो नक्षत्रों अर्थात् एक राशि में लगभग ढ़ाई दिनों पर्यन्त विचरण करते रहते हैं। हमें इसी भॉति राशि चक्र में वर्ष पर्यन्त मेष से मीन पर्यन्त चन्द्र के गोचर क्रम को समझना चाहिये।
मंगल
मंगल इस वर्ष 2023 में, 12 जनवरी से मार्गी, 12 मार्च से दारा भावगत, 10 मई को अष्टम भावगत, 30 जून को भाग्य भावगत, 18 अगस्त को कर्म भावगत, 03 अक्टूबर को आय भावगत, 16 नवम्बर से व्यय भावगत, 27 दिसम्बर से लग्न भावगत, संचरण करेगा।
बुध
बुध ग्रह इस वर्ष 2023 में 18 जनवरी से मार्गी, 07 फरवरी को धन भावगत, 27 फरवरी को पराक्रम भावगत, 16 मार्च सुख भावगत, 31 मार्च को सुत भावगत, 21 अपै्रल को वक्री, 15 मई का मार्गी, 07 जून को रोग भावगत, 24 जून को दारा भावगत, 08 जुलाई को अष्टम भावगत, 25 जुलाई को भाग्य भावगत, 23 अगस्त को वक्री, 15 सितम्बर को मार्गी, 01 अक्टूबर को कर्म भावगत, 18 अक्टूबर को आय भावगत, 06 नवम्बर को व्यय भावगत, 27 नवम्बर को लग्न भावगत, 13 दिसम्बर को वक्री, 28 दिसम्बर को व्रकी व्यय भावगत संचरण करेगा।
गुरू
गुरू वर्ष 2023 में, 22 अप्रैल से सुत भावगत, 04 सितम्बर से वक्री तथा 31 दिसम्बर से मार्गी गति से संचरण करेगा।
शुक्र
शुक्र 2023 में 22 जनवरी से पराक्रम भावगत, 15 फरवरी से सुख भावगत, 12 मार्च से सुत, भावगत, 06 अपै्रल से रोग भावगत, 02 मई से दारा भावगत, 30 मई से अष्टम भावगत, 07 जुलाई से भाग्य भावगत, 23 जुलाई से वक्री, 07 अगस्त से वर्क्री अष्टम भावगत, 04 सितम्बर से मार्गी, 01 अक्टूबर से भाग्य भावगत, 03 नवम्बर से कर्म भावगत, 29 नवम्बर से आय भावगत, 25 दिसम्बर से व्यय भावगत संचरण करेगा।
शनि
शनि वर्ष 2023 मे 17 जनवरी से पराक्रम भावगत, 17 जून से वक्री, 04 नवम्बर से मार्गी संचरण करेगा।
राहु
राहु ग्रह वर्ष 2023 में सुत भाव गत संचरण करेंगे। तथा 30 अक्टूबर से सुख भावगत संचरण करेगा।
केतु
केतु ग्रह वर्ष 2023 में आय भाव गत संचरण करेंगे। तथा 30 अक्टूबर से कर्म भावगत गोचर करेंगे।
यह भी अवश्य पढ़ें: धनु राशि प्रेम एवं संबंध
धनु राशि के जातक नीचे जाकर धनु राशि (चन्द्र राशि) से सम्बंधित वर्ष 2023 की समस्त जानकारियाँ/भविष्यवाणी विस्तृत रूप मे पढ़ सकते है:
2023 धनु राशि की ग्रह स्थितियां
इस वर्ष 2023 में सूर्य 14 …
2023 धनु राशि कैरियर एवं व्यापार राशिफल
2023 के इन महीनों में धनु …
2023 धनु राशि वित्तीय राशिफल
2023 के यह महीने धनु …
2023 धनु राशि प्रेम एवं संबंध
नववर्ष सन् 2023 के यह महीने …
2023 धनु राशि स्वास्थ्य राशिफल
2023 के यह महीने धनु …
2023 धनु राशि शिक्षा राशिफल
2023 के इन महीनो मे धनु …
2023 धनु राशि उपयोगी उपाय
वर्ष 2023 के इन महीनों …